pacs me sadasya kaise bane

मात्र 5 मिनट में बने पैक्स सदस्य । Bihar Pacs sadasya Online Apply ,खुद से ऑनलाइन मेंबर बने लाभ उठायें।

दोस्तों यदि आप भी गांव में रहते हैं तो आपने पैक्स के बारे में जरूर सुना होगा। और इसके लाभ के बारे में जानते होंगे। आज भी बहुत सारे लोग पैक्स से नहीं जुड़े हैं उन्हें पैक्स से जरूर की जानकारी भी नहीं है। जिसकी वजह से वे पैक्स का लाभ नहीं ले पाते हैं। आज के इस आर्टिकल हम आपको पैक्स की सभी जानकारी उपलब्ध कराएँगे। जिसमें पैक्स के सदस्य कैसे बने ,पैक्स सदस्य ऑनलाइन कैसे बने ,पैक्स सदस्य ऑफलाइन कैसे बने। पैक्स में ऑनलाइन मेंबर कैसे बने। पैक्स के क्या लाभ है ,पैक्स से लोन कैसे ले या कैसे मिलेगा। पैक्स से खाद कैसे लें। पैक्स से कृषि यंत्र भाड़े पर कैसे लें। पैक्स से जुड़ने के क्या फायदें हैं। pacs me sadasya kaise bane की जानकारी आपको उपलब्ध कराई जायेगी। हमारी पूरी कोशिश होगी आपको विस्तार से जानकारी मिले।

Table of Contents

Toggle

पैक्स क्या है। पैक्स का पूरा नाम क्या है ? | pacs kya hai ?

पैक्स एक सहकारी संस्थान है। जिसका गठन सरकार के निर्देश के अनुसार होता है। पैक्स का पूरा नाम प्राथमिक कृषि साख समिति है। यहाँ प्राथमिक का मतलब सबसे छोटे स्तर से (ग्रामीण स्तर ) और साख का मतलब होता है लोन या उधार। पैक्स समिति प्रत्येक ग्रामीण पंचायत स्तर की संस्थान है। जिसके जरिये उस पंचायत के छोटे -छोटे ग्रामीण किसानो को खेती के लिए लोन उपलब्ध कराया जाता है।

ये भी पढ़ें :- पैक्स का पूरा नाम क्या है pacs full form kya hai?

पैक्स का उदेश्य क्या है।

पैक्स का उद्देश्य ग्रामीण किसानों को खेती और खेती से जुड़े कार्यों के लिए KCC के जरिये लोन उपलब्ध करना है। जिससे उनकी आर्थिक स्तिथि समृद्ध हो सके। साथ उन्हें साहूकारों के जंजाल से मुक्ति मिल सके। किसानो को साहूकारों से अधिक ब्याज पर लोन लेने की जरूरत नहीं पड़े।

प्राथमिक कृषि सहकारी समितियाँ (PACS) पैक्स के कार्य क्या है।

पैक्स ग्रामीण स्तर के सबसे निचले पायदान पर काम करने वाली समिति है। जिसका काम ग्रामीण किसानों को समुचित लाभ पहुँचाना है। आइये जानते हैं पैक्स के कार्य के बारे में।

  • किसानों को खेती और खेती से जुड़े कार्यों के लिए लोन उपलब्ध करना।
  • किसानों से गेंहूँ ,मक्का तथा अन्य फसलों की MSP पर खरीदारी करना।
  • पैक्स में जुड़े सभी सदस्य को लाभांश का वितरण करना।
  • पैक्स में उपलब्ध कृषि उपकरण को किसानों को खेती के लिए भाड़े पर देना।
  • राशन का वितरण करना।
  • पैक्स में कम्पोजिट यूनिट के द्वारा तैयार सामानों को बेचना
  • सरकार के योजना की जानकारी किसानों तक पहुँचाना।
  • खेती किसानी से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन करना।
  • समूह के जरिये लोगों में छोटे ऋण का वितरण करना।

पैक्स कैसे काम करता है। पैक्स की कार्यशैली।

आप सभी को पैक्स की जानकारी हो गई होगी। अब जानते हैं pacs kaise kam karta hai , पैक्स एक संस्थान है जिसका गठन सरकार द्वारा निर्धारित pacs bye laws के नियम पर होता है। इसके अंतर्गत प्रत्येक पैक्स में एक अध्यक्ष पद होता है और उनके बोर्ड मेंबर के पद होते हैं। अध्यक्ष और बोर्ड मेंबर के सभी पदों के लिए चुनाव का आयोजन होता है।

पैक्स कैसे काम करता है।| pacs kaise kam karta hai?

पैक्स का संचालन सही तरीके से हो इसके लिए पैक्स अध्यक्ष और पैक्स प्रबंधक की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आइये जानते हैं इनके कार्यों के बारे में।

पैक्स अध्यक्ष का काम | pacs adhykash ka kam

पैक्स के सारे गतिविधियों की देख रेख करना। बोर्ड और प्रबंधन पर नियंत्रण रखना है। पैक्स बोर्ड में मेंबर से पैक्स के कार्यों के लिए प्रस्ताव पारित करवाना। पैक्स प्रबंधक की बहाली करना है। सरकार योजना को पैक्स में लागु करना।

पैक्स प्रबंधक का काम क्या होता है।|pacs manager ka kya kam hota hai ?

पैक्स एक सहकारी संस्थान है। पैक्स में पैसों के लेन देन साथ -साथ बहुत सारे कार्य होते हैं ,जिनमें गेंहूँ ,धान अधिप्राप्ति जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी शामिल है। इसिलिय पैक्स के सफल संचालन और वित्तीय लेन देन की सही जानकारी के लिए पैक्स प्रबंधक का होना बहुत जरुरी होता है। आइये जानते हैं पैक्स प्रबंधक के कार्यों के बारे में।

  • धान और गेंहूँ अधिप्राप्ति जैसे महत्वपूर्ण काम करना है।
  • पैक्स में कार्यरत कर्मचारी को भुगतान करना।
  • KCC के माध्यम से किसानों को लोन उपलब्ध करना।
  • खेती के लिए किसानो को भाड़े पर कृषि यंत्र उपलब्ध करना।
  • राशन का वितरण करवाना
  • बीज कीटनाशक का वितरण करवाना
  • खेती के लिए किसानों को खाद उपलब्ध कराना।
  • पैक्स में की गई खर्च का लेखा जोखा तैयार करना।

और भी बहुत सारे कार्यों का निष्पादन पैक्स के प्रबंधक के द्वारा किया जाता है।

पैक्स से किसानों को क्या लाभ है।

पैक्स की शुरुवात किसानों की समस्या को देखते हुए किया गया था। पैक्स की स्थापना होने से पहले किसानों को खेती के लिए कई बार पैसों की जरूरत पढ़ती थी। पैसोँ के लिए किसानों को साहूकारों के पास जाना पड़ता था। साहूकार उन्हें ऊँचे ब्याज दर पर पैसे देते थे। जिससे किसानों को मूल रूपये के साथ अधिक ब्याज देना पड़ता था। जब कई बार किसान किसी कारणवश उन्हें सही समय पर पैस नहीं पाते थे। तब साहूकार उनके जमीनों पर कब्ज़ा कर लेते थे, या ब्याज के ऊपर ब्याज लेते थे। जिसकी वजह किसानों की स्तिथि बहुत दयनीय हो जाती थी।

किसानों की इन्ही समस्या को देखते हुए पैक्स की शुरुवात की गई। पैक्स के अध्यक्ष और कमिटी का चुनाव कराया जाता है। पैक्स के सभी सदस्य ही पैक्स के पैक्स का चुनाव करते हैं। पैक्स में जितने भी सदस्य होते हैं वे पैक्स में शेयर धारक भी होते हैं।

आइये जानते हैं किसानों को पैक्स से होने वाले लाभ के बारे में।

  • जितने भी किसान पैक्स के सदस्य होते हैं वे सभी पैक्स के शेयर धारक होते हैं। पैक्स में होने वाले लाभांश को सभी सदस्यों के बीच में बाँटा जाता है।
  • पैक्स में सरकारी रेट पर किसानों से धान और गेंहूँ की खरीद की जाती है।
  • किसानों को सस्ते दर खेती के लिए कृषि उपकरण उपलब्ध कराये जाते हैं।
  • खेती के लिए KCC लोन भी मिलता है।
  • यदि की शेयर धारक की मृत्यु हो जाती है तब शेयर की राशि और लाभांश उनके नोमनी को दिया जाता है।
  • किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराया जाता है।

आप सभी को पैक्स और पैक्स से होने वाले लाभ की जानकारी मिल गई है। आइये जानते पैक्स में सदस्य बनने की प्रक्रिया के बारे में।

पैक्स में सदस्य कैसे बने। सदस्य बनने की प्रक्रिया क्या है। pacs me sadasya kaise bane ?

कोई भी व्यक्ति जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है वे पैक्स में मेंबर बन सकते हैं। जिसे पैक्स सदस्य भी कहा जाता है। पैक्स में आप दो तरह से सदस्य बन सकते हैं। ऑफलाइन और ऑनलाइन के माध्यम से पैक्स में सदस्य बनाये जाते हैं। पैक्स में सदस्य बनने की प्रक्रिया में आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों और पैक्स सदस्य्ता शुल्क को पैक्स प्रबंधक के पास जमा करना होता है।

पैक्स में मेंबर बनने के लिए डॉक्यूमेंट और पात्रता क्या है ?

Bihar Pacs Member Registration 2023 Required Documents पैक्स में सदस्य बनने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट और पात्रता होना जरुरी है आइये जानते हैं। इसके बारे में packs online bihar

  • आवेदक आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक उसी पंचायत के निवासी हों।
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड ,वोटर id कार्ड ,लेबर कार्ड ,मनरेगा कार्ड ) इत्यादि।
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • सदस्य्ता फॉर्म का अच्छे भरा होना चाहिए।
  • किन्ही दो पैक्स सदस्य द्वारा प्रमाणित होना चाहिए। उनका हस्ताक्षर।

पैक्स में ऑफलाइन सदस्य कैसे बने? | how to become pacs member

पैक्स में आप ऑफलाइन माध्यम से सदस्य बन सकते हैं। इसके लिए आपके पास सदस्य्ता फॉर्म -V होना चाहिए। इस फॉर्म को अच्छी तरह से भर कर तथा पैक्स के किसी भी दो सदस्य अग्रसारित करवाना होगा।

आपको फॉर्म में अपने नोमनी का नाम भी डालना होगा। तथा 1 रूपये का सदस्य्ता शुल्क और 10 रूपये शेयर के तौर पर जमा करना होगा। इसके बाद फॉर्म को पैक्स प्रबंधक के पास जमा करना होगा।

पैक्स प्रबंधक आपके द्वारा जमा किये गये राशि के आधार पर सदस्य्ता रसीद काट कर आपको देंगे। उसके बाद आप पैक्स के सदस्य बन जायेंगे।

नोट :- पैक्स सदस्य बनने के समय आप हमेशा शेयर शुल्क जरूर जमा करें। बिना शेयर शुल्क के आप 1 रूपये पर सदस्य बन सकते हैं लेकिन आप पैक्स में किसी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। रसीद लेते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

पैक्स में ऑनलाइन मेंबर /सदस्य कैसे बने ? Bihar Pacs Member Online Apply 2023

pacs online registration bihar आप पैक्स में ऑनलाइन सदस्य बन सकते हैं। अधिकांश समय ये देखने को मिला है कि पैक्स अध्यक्ष सिर्फ अपने परिचित को पैक्स सदस्य बनांते है ,जिसकी वजह से बहुत सारे किसान पैक्स के सदस्य बनने से वंचित रह जाते हैं। इन्ही सभी परेशानियों को दूर करने के लिए सरकार द्वारा पैक्स में ऑनलाइन मेंबर बनने की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। पैक्स ऑनलाइन मेम्बरशिप प्रक्रिया में पैक्स के सदस्य बन सकते हैं ऑनलाइन मेंबर बनने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आइये जानते।

Bihar Pacs Member Online Apply 2023 process in hindi full detail ?

बिहार पैक्स में ऑनलाइन मेंबर बनने के लिए आपको सहकारिता विभाग के ऑफिसियल पोर्टल epacs पर जाना होगा। आप गूगल में epacs टाइप करके भी खोज सकते हैं।

सहकारिता विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के किसान कार्नर सेक्शन के निचे आपको पैक्स सदस्य्ता हेतु ऑनलाइन पर क्लिक करें।

पैक्स सदस्य्ता हेतु ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। यहाँ आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए आपको (यूजर id और पासवर्ड पाने के लिए ) लिंक पर क्लिक करना होगा।

यहाँ पर आपको क्लिक करना होगा। सभी जानकारी को पढ़ कर टिक करते जाना है। इसके बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा। यूजर आईडी और पासवर्ड पाने के बाद आपको दुबारा लॉगिन करना होगा।

लॉगिन करने के बाद आपको पुरे फॉर्म को अच्छी तरह से भरते जाना है। सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।

फॉर्म को पूरी तरह से भरने के बाद फाइनल सबमिट करना होगा। प्रिंट आउट निकाल कर रख लेना है।

बिहार पैक्स ऑनलाइन एप्लीकेशन सबमिट के बाद का प्रोसेस

आपके द्वारा किये गए आवेदन ऑनलाइन पैक्स के पास पहुँच जायेगा। उसके बाद पैक्स के द्वारा एप्रूव्ड किया जायेगा। पैक्स के द्वारा इस पर 15 दिनों के अंदर निर्णय लेना होता है।

यदि किसी कारणवश पैक्स आपका आवेदन अस्वीकार कर देता है तब आपके मोबाइल पर मैसेज आयेगा। यदि आप संतुस्ट नहीं है तब आपको ऑनलाइन अपील करना होगा।

जब आप ऑनलाइन अपील करेंगे तब एक निर्धारित तिथि को आपको और पैक्स अध्यक्ष को बुलाया जायेगा। यहाँ पदाधिकारी द्वारा किये गये निर्णय मान्य होंगे।

साराँश

उम्मीद है आप सभी को पैक्स की पूरी जानकारी मिली होगी। इसी तरह के सरकारी योजना ,स्कॉलरशिप ,पढ़ाई इत्यादि से सम्बंधित जानकारी रेगुलर पाने के लिए आप हमारे सोशल मीडिया से जरूर जुड़े।

whatsapp groupClick here
Home pageclick here
facebook pageClick here
pinterestClick here
TelegramClick here
  1. पैक्स में सदस्य कैसे बने ?

    पैक्स में सदस्य बनने के लिए आपको सदस्य्ता फॉर्म V भर कर पैक्स अध्यक्ष या प्रबंधक के पास जमा करना होगा।

  2. बिहार पैक्स में सदस्य्ता शुल्क क्या है ?

    बिहार पैक्स में सदस्य्ता शुल्क 1 रूपये और 10 रूपये शेयर शुल्क है।

  3. अध्यक्ष द्वारा सदस्य नहीं बनाये जाने पर क्या करें?

    आप सहकारिता प्रसार प्राधिकारी या जिला सहकारिता पदाधिकारी से शिकायत कर सकते हैं।

  4. पैक्स अध्यक्ष का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है

    पैक्स अध्यक्ष का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version