bihar rajy fasal sahayata yojna kharif 2022

{Online registration start}Bihar rajy fasal sahayata yojna kharif-2022| बिहार राज्य फसल सहायता योजना खरीफ -2022

{Online registration start}Bihar rajy fasal sahayata yojna kharif-2022| बिहार राज्य फसल सहायता योजना खरीफ -2022 आखरिकार थोड़े समय ही सही किसानों के लिए लाभकारी योजना “बिहार राज्य फसल सहायता योजना खरीफ -2022 ” का आवेदन ऑनलाइन शुरू कर दिया गया है।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना क्या है।

बिहार सरकार के द्वारा फसलों के क्षति होने पर किसानों को मुआवजे दिए जाते हैं। मुआवजे के लिए सरकार के द्वारा किसानों से बुआई किये गये फसलों का ऑनलाइन आवेदन करवाया जाता है। यदि किसानों के फसल अत्यधिक ओलावर्ष्टि या सूखा पड़ने तथा अन्य किसी कारणवश खराब /नष्ट हो जाती है। तब सरकार के द्वारा किसानों को 20 % तक क्षति होने प्रति एकड़ 7500 रूपये की राशि तथा 20 % से अधिक क्षति होने पर 10000 रूपये प्रति एकड़ दिए जाते हैं। इस योजना को फसल बीमा के नाम से भी जाना जाता है। पहले प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत किसानों के फसलों का बीमा कराया जाता था। फसल बीमा करने पर किसानों को प्रीमियम के तौर पर राशि का भुगतान करना होता था। तकनिकी अड़चन और बैंकों के उदासीनता को देखते हुये बिहार सरकार के द्वारा खुद का फसल बीमा योजना शुरू किया गया। जिसे बिहार राज्य फसल सहायता योजना के नाम से जाना जाता है। यह पूरी तरह से निः शुल्क है।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना खरीफ -2022

Scheme   Bihar government.
Scheme name  Bihar rajy fasal sahayata yojna kharif 2022
Scheme department  Cooperative department
Scheme for   farmer
Application mode  online 
Application start  01august 2022
Application close  31 october 2022

Benefits 

loss of 20%  7500/-per ekad
loss more than 20% 10000/- per ekad

बिहार राज्य फसल सहायता योजना खरीफ -2022

बिहार राज्य फसल सहायता योजना खरीफ का ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। किसान अपने कागजात के साथ बिहार राज्य फसल सहायता योजना खरीफ -2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन https//state.bihar.gov.in/cooperative पर आवेदन कर सकते हैं।

brfsy kharif 2022

बिहार राज्य फसल सहायता योजना खरीफ 2022 में किन -किन फसलों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना खरीफ -2022 के अंतर्गत खरीफ मौसम के सभी प्रमुख फसलों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जैसे अगहनी धान ,भदई मकई ,एवं सोयाबीन (समस्तीपुर ,खगड़िया एवं बेगूसराय ) शामिल है।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना खरीफ 2022 रैयत -गैर रैयत किसानों के लिए

बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत रैयत और गैर रैयत दोनों किसान आवेदन कर सकते हैं।

रैयत :- पूर्व से निबंधित किसान अपने अधतन यानि की (current ) भू स्वामित प्रमाण पत्र (LPC) या अधतन जमीन का रसीद (राजस्व रसीद) के साथ घोषणा पत्र के द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नोट :- LPC या जमीन का रसीद 31 मार्च 2022 के बाद का होना चाहिए। 31 मार्च 2022 से पहले के जमीन रसीद या LPC पर आवेदन करने पर आपका आवेदन रद्द कर दिया जायेगा।

गैर-रैयत :- पूर्व से निबंधित किसान वेबसाइट से डाउनलोड किया हुआ। घोषणा पत्र को अच्छी तरह से भर कर ध्यान रहे घोषणा पत्र को अपने पंचायत के किसान सलाहकार का हस्ताक्षर या वार्ड सदस्य के हस्ताक्षर तथा मुहर लगा होना चाहिए।

नोट :- गैर -रैयत घोषणा पत्र किसान सलाहकार के हस्ताक्षर और वार्ड सदस्य के हस्ताक्षर सहित मुहर के आलवे किसी और का हस्तक्षार नहीं होना चाहिए। जैसे -मुखिया ,उप -मुखिया ,सरपंच ,इत्यादि।

बिहार राज्य फसल सहायता खरीफ 2022 का लाभ

  • बिहार राज्य फसल सहायता खरीफ 2022 के अंतर्गत चयनित पंचायतों के किसानों का सत्यापन किया जायेगा।
  • 7500 /-रूपये प्रति हेक्टेयर (20 % तक ) क्षति होने पर दिए जायेंगे।
  • 10000 /-रूपये प्रति हेक्टेयर (20 % से अधिक ) क्षति होने पर दिए जायेंगे।

नोट :- आवेदन करने की अवधि – 01 अगस्त 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित है।

ये भी पढ़ें।

छोटे किसानों को भाड़े पर मिलेगा कृषि यंत्र ,कृषि संयंत्र बैंक 2022
पैक्स का पूरा नाम क्या है pacs full form kya hai?
घर बैठे डीजल अनुदान अप्लाई करें

आपको इस वेबसाइट पर स्कॉलरशिप ,सरकारी योजना ,बिहार सरकार के योजनाओं की जानकारी के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।

बिहार राज्य फसल सहायता खरीफ 2022 ऑनलाइन अप्लाई करने नीचे बटन पर क्लिक करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version