LIC agent kaise bane 2023

LIC Agent Kaise Bane 2023 | करें लाखों की कमाई LIC एजेंट बनकर। जानिए पूरी जानकारी योग्यता, कमीशन

LIC Agent Kaise Bane 2023 यदि आप एक घरेलु महिला हैं या कोई स्टूडेंट या पार्ट टाइम अथवा फुल टाइम जॉब की तलाश में है। तो ये आर्टिकल आपके बहुत काम का है। आज के समय में अधिकांश युवक/ युवतियाँ अपने खर्च को पूरा करने की तलाश में एक अच्छे पार्ट टाइम या फुल टाइम जॉब करना पसंद करते हैं ,लेकिन सबसे बड़ी समस्या एक सही जॉब तलाशने की होती है। जिसमें रेस्पेक्ट और कमाई दोनों हो। तो आपके लिए सबसे बेहतरीन जॉब LIC agent का है। आप एक LIC एजेंट बन कर अच्छी कमाई के साथ -साथ अपनी पढ़ाई भी कर सकते हैं।

अब आप में बहुत से लोग आखिर सोचे रहे होंगे। पार्ट टाइम जॉब कैसे संभव है तो दोस्तों LIC एजेंट का काम होता किसी भी व्यक्ति को आप LIC के अलग पॉलिसी के बारे में बताना। आप अपने टाइम की अनुसार आस पास के लोगों रिश्तेदारों /पड़ोसी को फोन पर या मिल LIC policy के बारे में बताना। LIC policy की पूरी जानकरी बताने के लिए 30 मिनट या 1 घंटे का समय बहुत है। इसके बाद आप अपनी पढ़ाई या किसी अन्य काम को कर सकते हैं।

अब आप में से बहुत सारे लोग ये भी सोच रहे होंगे। मार्केट में बहुत सारे bima policy / बीमा पॉलिसी कंपनी उपलब्ध है तो LIC का एजेंट क्यों बने।

ये भी पढ़ें 12th के बाद साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट कैसे बने -2023

LIC का एजेंट क्यों बने।

आज मार्केट में बहुत सारे प्राइवेट और सरकारी बीमा कंपनी है लेकिन LIC देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। जिसका नेट वर्थ ₹41 trillion (US$510 billion) का है। आपको किसी भी गाँव/कस्बा / शहर में सबसे ज्यादा LIC के पॉलिसी धारक मिलेंगे। लोगों का अटूट विश्वास है इस कंपनी पर जिस तरह से टूथपेस्ट का मतलब लोग कोलगेट समझते हैं उसी तरह से बीमा का मतलब LIC समझते हैं। इसमें आपको कमाई के साथ -साथ लोगों से इज्जत भी मिलता है।

LIC insurance Agent Kaise Bane 2023

यदि आप भी सोच रहे हैं LIC Agent Kaise Bane 2023 में कैसे बने सकते हैं, तो इसके लिए आपके पास कुछ योग्यता होना आवश्यक है इसमें कोई अधिक योग्यता की आवश्कयता नहीं होती है। दशवीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं। LIC एजेंट बनने के लिए आप LIC के ऑफिसियल वेबसाइट पर ऑनलाइन और ऑफिस में ऑफलाइन के माध्यम से बन सकते हैं। साथ ही आपको एक परीक्षा भी देना होगा। जोकि (आइआरडीएआइ) IRDAI के द्वारा आयोजित किया जाता है।

एलआईसी में एजेंट का क्या काम होता है?

चूँकि LIC देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। LIC हरेक age ग्रुप (बच्चे ,बूढ़े ,जवान ) और आय के अनुसार अलग -अलग पॉलिसी निकलती है। ऐसे ढेरों पॉलिसी उपलब्ध है। सही लोगों को उनके अनुसार सही पॉलिसी मिले। इसके लिए LIC एजेंट की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उनका काम होता है लोगों के जरुरत के अनुसार LIC पॉलिसी की बारीकी से जानकारी देना और समझाना। इसके अलावा LIC policy claim दिलवाने में मदद भी करना।

ये भी पढ़ें स्टार्टअप फंडिंग के 10 सबसे आसान उपाय

Lic agent banane ke liye yogyta | Lic insurance agent qualification

आइये जानते हैं Lic agent qualification के बारे में विस्तार से। LIC में एक एजेंट बनने के लिए आपके पास न्यूनतम योग्यता दसवीं पास होनी चाहिए। इसके अलावे आपकी आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक के पास कम्युनिकेशन स्किल अच्छी होनी चाहीए।

LIC Agent Banne Ke Liye Document

LIC एजेंट बनने के लिए आपके पास आवश्यक डॉक्यूमेंट जरूर होना चाहिए। निचे लिस्ट दिया जा रहा है।

  • पासपोर्ट साइज फोटो 4 Colour Photos
  • आवेदक की 10 वी या 12 वी की मार्कशीट
  • Address Proof
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • Age Proof

LIC agent salary

अधिकांश लोगों को लगता है LIC अपने एजेंट को सैलरी दिया जाता है लेकिन वास्तिविकता ये नहीं LIC अपने किसी भी एजेंट को सैलरी नहीं देता है। LIC एजेंट अपने द्वारा किये गये लोगों के बीमा पॉलिसी के कमिशन के पर कमाई करता है। ये कमीशन 25 % तक होता है। जैसे पॉलिसी होता है उस अनुसार आपको कमीशन मिलता है। आप लाखों की कमाई कर सकते हैं।

LIC Agent बन कर लाखों कमायें

LIC एजेंट बन कर आप लाखों कमा सकते हैं। आपके पास जितने ज्यादा पॉलिसी धारक होंगे। उतने ज्यादा आपकी कमाई होगी। इसके अलावा LIC के द्वारा आपको दो तरह के कमीशन मिलता है। एंडोमेंट और मनीबैक पॉलिसी के तहत आपको अलग-अलग तरह से कमीशन मिलता है। एंडोमेंट पॉलिसी पर किस्त के कुल भाग का 35 फीसदी तक और मनीबैक में किस्त के कुल भाग का 25 फीसदी तक कमीशन दिया जाता है।

यदि आप LIC agent बनते हैं और किसी व्यक्ति को LIC की पॉलिसी बेचते हैं जिसमे पॉलिसी की ऐज 20 साल का है और ग्राहक हर साल 10 हजार रूपये की प्रीमियम राशि जमा करता है। तब एजेंट को 20 साल बाद एंडोमेंट पॉलिसी में 1.35 लाख और मनीबैक पॉलिसी में 1.43 लाख रुपए मिलेगा।

यदि आप मेहनत से अगर पार्ट टाइम जॉब जैसा ही काम करेंगे तो अच्छी कमाई कर सकते हैं। यदि फुल टाइम करियर तौर देखते हैं तो सालाना लाखों की कमाई कर सकते हैं। आज बहुत सारे लोगों को रोजगार है LIC .

LIC agent / एलआईसी एजेंट ट्रेनिंग क्या है?

यदि आप एक बीमा एजेंट बनना चाहते हैं तो आपको भारतीय इंश्योरेंस विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (आइआरडीएआइ) के अनुसार ट्रेनिंग लेना जरुरी है। अलग -अलग बीमा कंपनी के लिए ट्रैंनिंग के समय में थोड़ा बहुत अंतर होता है। LIC एजेंट के लिए 25 घंटों का समय निर्धारित किया गया है। इस ट्रेनिंग सेशन में आपको बीमा पॉलिसी की पूरी जानकारी दी जाती है। कस्टमर के साथ कैसे इंटरैक्ट करना है इन सभी की जानकारी दी जाती है।

एलआईसी एजेंट परीक्षा

LIC के निर्धारित ट्रेनिंग के बाद एक परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिसका मुख्य उदेश्य है। कि एजेंट का लाइसेंस उसी व्यक्ति को दिया जा रहा है जिसे इंश्योरेंस के काम के तरीके की समझ है।

LIC agent के लिए आवेदन कैसे करें।

LIC एजेंट के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं। यहाँ आपको दोनों तरीके से आवेदन करने की जानकारी दी जायेगी। आवेदन करने से पहले आप सभी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके रख लें।

LIC एजेंट बनने के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें।

LIC एजेंट बनने के लिए आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी LIC के शाखा कार्यालय में जाना होगा। वहाँ पर LIC भर्ती काउंटर पर से फॉर्म लेकर अच्छी तरह से भर जमा करना होगा। साथ माँगे गये सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को संलन्ग कर जमा करना होगा। फॉर्म वेरिफिकेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद आपका एक छोटा सा इंटरव्यू लिया जायेगा। उसके बाद आपको ट्रेनिंग के लिए लोकल किसी सेण्टर में भेज दिया जायेगा। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद आपका परीक्षा लिया जायेगा। परीक्षा पास होने के बाद आपका सिलेक्शन LIC agent के तौर पर किया जाता है।

LIC agent Online apply process

आप चाहे तो LIC एजेंट बनने के लिए ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको LIC के https://licindia.in/agent/index.html पर जाना होगा। पोर्टल के खुलने पर आपको निचे अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा। यहाँ आपको नाम ,पता ,मोबाइल नंबर और ईमेल ID डालना होगा। सबमिट बटन क्लिक करने के बाद आपको यूजर id प्राप्त होगा। फिर से signup करने के बाद अप्लाई कर सकते हैं।

LIC एजेंट बननें के क्या लाभ

जब आप एक LIC एजेंट बनते हैं तो आपको LIC की तरफ से बहुत सारी सुविधा उपलब्ध कराये जाते हैं।

  • पार्ट टाइम और फुल टाइम दोनों तरीके से काम कर सकते हैं।
  • आपको अपने सुविधानुसार काम करने की आजादी।
  • ब्याज मुक्त एडवांस राशि के रूप में त्यौहार, दोपहिया,चारपहिया वाहन,आवास ऋण छूट
  • कार्यालय भत्ता, यात्रा भत्ता, स्टेशनरी व्ययों की प्रतिपूर्ति, डायरी, केलेंडर, विजिटिंग कार्ड  लेटर पेड आदि का लाभ दिया जाता है |

साराँश

उम्मीद है आप सभी को LIC एजेंट कैसे बने जानकारी पसंद आई होगी | अगर आपको मेरी यह जानकारी पसंद आई होगी। आपसे निवेदन है अपने दोस्तों, फॅमिली और ग्रुप में जरुर शेयर करे ताकि उन्हें भी इसकी जानकारी मिल सके | इसी तरह रेगुलर पढ़ाई ,रोजगार ,स्टार्टअप की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं।

whatsapp groupClick here
Home pageclick here
facebook pageClick here
pinterestClick here
TelegramClick here
  1. LIC एजेंट बननें के क्या लाभ

    LIC एजेंट बननें पर आपको दुपहिया वाहन ,लोन की सुविधा ,लैपटॉप इत्यादि दिए जाते हैं।

  2. LIC agent बनकर कितना कमा सकते हैं।

    LIC एजेंट बनकर आप अपनी योग्यतानुसार लाखों की कमाई कर सकते हैं।

  3. क्या LIC एजेंट फुल टाइम जॉब है

    आप LIC एजेंट बनकर फुल टाइम और पार्ट टाइम दोनों तरीके से जॉब कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version