Bihar Startup seed funding 2023 process

Bihar Startup seed funding 2023 process | बिहार स्टार्टअप सीड फंडिंग कैसे लें।

Bihar Startup seed funding 2023 यदि आप भी बिहार स्टार्टअप से सीड फंडिंग पाना चाहते हैं या फंडिग से रिलेटेड किसी प्रकार की जानकरी चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है आपको सारी जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। बिहार स्टार्टअप सीड फंडिंग प्रोसेस 2023 ,Bihar Startup seed funding 2023 process

Bihar Startup seed funding 2023 process बिहार सरकार द्वार बिहार को विकसित राज्य बनाने पर पूरा जोर दे रही है। बिहार के युवा देश विदेश में अपना परचम लहराह रहे हैं। युवा के काबिलियत का लाभ बिहार सरकार उठाना चाह रही है। बिहार सरकार द्वारा युवाओं के लिए बिहार स्टार्टअप निति 2022 लाया गया है। बिहार के युवा अब अपना स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं बिना किसी परेशानी के सारी प्रक्रिया को बहुत ही आसान बनाया गया है।

Affiliate Marketing Kya Hai in Hindi | Affiliate Marketing से पैसा कमाना कैसे शुरू करें 2023।

बिहार स्टार्टअप निति 2022 का उद्देश्य

बिहार स्टार्टअप का सारा सार इसी उद्देश्य में छिपा है। आइये जानते हैं इसके बारे में।

  • “उधमी बिहार समृद्ध बिहार अभियान “,उधमिता पुरस्कार ,नवाचार चुनौतियों और व्यवसाय योजना प्रतिस्पर्धा जैसे कार्यक्रमों के जरिये युवाओं और उधमियों को बढ़ावा देना।
  • स्टार्टअप के पूंजी के लिए सीड फंडिंग के साथ -साथ मैचिंग ग्रांट की सहायता प्रदान करना।
  • अधिक से अधिक युवाओं को जागरूक करने के लिए उधमिता विकास केंद्रों और उधमिता सुविधा केंद्रों के विकास को सुगम बनाना।
  • स्टार्टअप को वित्तीय सहायता के लिए (सेबी पंजीकृत -वैक्लपिक निवेश कोष ,एंजल इन्वेस्टर ,) के नेटवर्क तक स्टार्टअप को पहुँचाने मदद करना और सिंगल विंडो पोर्टल उपलब्ध कराना।

क्या है ChatGPT 4 और ChatGPT दोनों में क्या अंतर है।फ्री में यूज करने का मौका,ChatGPT 4 Kya hai in hindi

बिहार स्टार्टअप फंडिग के लिए आवश्यक पात्रता क्या है।

बिहार स्टार्टअप के लिए आवश्यक पात्रता निन्मलिखित है। आइये जानते हैं विस्तार से

  • यदि आपके पास कंपनी पंजीकृत है तो वह 10 वर्ष से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।
  • स्नातक के बाद किसी भी वित्तीय वर्ष में कारोबार 100 करोड़ से अधिक नहीं होना चाहिए।
  • आपका जो भी काम हो वो लोगों को रोजगार मुहैया करवा सके इसके अलावा यह स्केलेवल भी होना चाहिए।
  • यदि कोई व्यवसाय जो वर्तमान में है उसके विभाजन और पुननिर्माण कर बनाई गई इकाई को स्टार्टअप नहीं माना जायेगा।
  • आपके स्टार्टअप का ऑफिस बिहार में पंजीकृत होना चाहिए।

Google Bard AI chatbot kya hai in hindi 2023 | Chatgpt को टक्कर देने आ गया। जानिए दोनों में अंतर।

बिहार स्टार्टअप फंडिग के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट | Bihar Startup seed funding document

बिहार स्टार्टअप से सीड फंडिंग पाने के लिए सभी सिलेक्टेड कैंडिडेट के पास निन्मलिखित आवश्यक दस्तावेज होना चाहिए।

  • कंपनी का डॉक्यूमेंट
  • बैंक डिटेल
  • 2 फोटो
  • आधार कार्ड/ पैन कार्ड
  • कंपनी का पैन कार्ड इत्यादि

बिहार स्टार्टअप सीड फंडिंग कैसे लें। Bihar Startup seed funding 2023 process

यदि आपका चयन बिहार स्टार्टअप में हो गया है या आप नये हैं आपको स्टार्टअप सीड फंडिंग की जानकरी चाहिए तो आपको सारी जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। किसी भी स्टार्टअप को सबसे पहले बिहार सरकार द्वारा आयोजित स्टार्टअप सिलेक्शन की प्रक्रिया से गुजरना होता है। जिसमें ऑनलाइन आवेदन ,स्टार्टअप शॉर्टिंग ,रिटेन एग्जाम और अंतिम पर्सनल /ग्रुप इंटरव्यू का आयोजन किया जाता है। जिसके बाद सिलेक्टेड कैंडिडेट (स्टार्टअप ) का लिस्ट जारी किया जाता है। लिस्ट में जितने भी सिलेक्टेड कैंडिडेट होते हैं उन्हें आगे के प्रक्रिया को पूरा करना होता है जिसमे आपको कंपनी रजिस्ट्रेशन ,बैंक अकाउंट ओपनिंग होता है। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्टार्टअप को उनके आवश्यकता के अनुसार 4 लाख या 10 लाख रूपये उपलब्ध कराये जाते हैं।

बिहार स्टार्टअप से सीड फंडिंग की प्रक्रिया को आप आसानी से तीन प्रोसेस में जान सकते हैं।

  • कंपनी बनाना
  • करेंट अकाउंट खुलवाना
  • विस्तृत बिज़नेस प्लान और प्रोजेक्ट रिपोर्ट

स्टार्टअप के लिए कंपनी बनाना

बिहार स्टार्टअप में चयनित सभी युवाओं को कंपनी बनाने का समय दिया जाता है। आप अपने सुविधानुसार किसी प्रकार का कंपनी बना सकते हैं जैसे Private limited company, Limited Liability Partnership ( LLP) ,Patnership . कंपनी बनवाने आप किसी CA या कोई ऑनलाइन फर्म से संपर्क कर सकते हैं लगभग 15 से 20 दिनों के अंदर आपका कंपनी बन जायेगा। कंपनी से रिलेटेड सारे डॉक्यूमेंट आपको उपलब्ध हो जायेंगे।

स्टार्टअप के लिए करेंट अकाउंट खुलवाना

कंपनी बनने के बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ बैंक में current Account खुलवाना होगा। आप अपनी सुविधानुसार किसी भी बैंक में अकाउंट खुलवा सकते हैं हालाँकि आपको सभी बैंकों के नियमों को जरूर पढ़ लेना चाहिए। आपको हमेशा स्टार्टअप के लिए स्पेशल कर्रेंट अकाउंट खुलवाना चाहिए। आपको अकाउंट में मिनिमम बैलेंस क्रिटेरिया को पूरा करना होगा। जो सभी बैंको का अलग -अलग होता है।

स्टार्टअप विस्तृत बिज़नेस प्लान और प्रोजेक्ट रिपोर्ट

कंपनी बनने और current account खुलने के बाद आपको स्टार्टअप का विस्तृत बिज़नेस प्लान और प्रोजेक्ट रिपोर्ट बना होगा। जिसमें आपके स्टार्टअप से जुड़े खर्च और बिज़नेस सम्बंधित जानकारी रहेगा।

ये सारी प्रक्रिया होने के बाद आपको बिहार स्टार्टअप से सम्बंधित कार्यालय जो की उद्योग विभाग (विकास भवन सचिवालय ) से संपर्क कर निर्धारित तिथि जो जाना होगा।

निष्कर्ष :

दोस्तों उम्मीद है आप सभी को ये आर्टिकल पसंद आया होगा। मेरी पूरी कोशिश होती है आप सभी को सही जानकारी उपलब्ध करा सकूँ। आप सभी से निवेदन है बिहार स्टार्टअप को जरूर विजिट करें। किसी प्रकार की सत्यतता के लिए बिहार स्टार्टअप के वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी को जरूर पढ़ें।

बिहार स्टार्टअप ,स्टार्टअप ,सरकारी योजना ,टेक ,इत्यादि से जुडी जानकारी आप लोगों को उपलब्ध कराई जाती है।

TelegramClick here
whatsapp groupClick here
Home pageclick here
Official website Click here
facebook page Click here
pinterest Click here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version