Ghar baithe padhne ke 10 tarike

Ghar baithe padhne ke 10 tarike गाँव में पढ़ाई कैसे करें। कम संसाधन में पढ़ाई कैसे करें

Ghar baithe padhne ke 10 tarike वैसे तो अगर सच्चाई में कहा जाय तो पढ़ाई में अब ना गाँव मायने रखता ना शहर ,हाँ लेकिन ऊंचे शिक्षण के लिए शहर जरुरी पड़ जाता है। वहाँ अगर आपको कॉलेज जाना पड़ता हो तब।

जिंदगी में सबको सब चीजें एक बार में नहीं मिलती है। इसीलिए संसाधनों की कमी होना भी उसकी अहमियत और कद्र करना सिखाती है।

आप में से कई लोग ऐसे भी होंगे। जिनको पढ़ाई के साधनों को आभाव होगा। उन्हें अच्छे कॉलेज या अच्छे स्कूल में पढ़ने का मौका नहीं मिला होगा।

लेकिन इन सबों बाबजूद अपने जीवन को उन ऊचाइयों की बुलंदी को छू सकते हैं।

और वो है मेहनत ,लगन, जिसकी बदौलत आप हर चीज पा सकते हैं। आप ने गौर किया होगा आपके ही बगल में कुछ ऐसे आदमी होंगे जो हमेशा अपने आप को कोसते रहते होंगे ,मेरे पास ये नहीं था ,तो नहीं कर पाया ,परन्तु एक सत्य ये भी है की उसने उस चीज को पाने के लिए कभी दिल से मेहनत नहीं किया होगा।

वहीँ कुछ आदमी आपको ऐसे भी मिले होंगे। जिनके पास सिमित साधन थे। और वो सफल हो गए कैसे। इसके पीछे एक ही कारण है उसे पाने की ललक और मेहनत ,लगन। अगर आपके पास ये सब है तो कोई भी बाधा आपके रस्ते में नहीं आएँगी।

Table of Contents

Toggle

सफलता का मूल मंत्र ही है मेहनत और लगन के साथ सही दिशा में काम करना। किसी भी काम में अगर आप ‘ना ‘ शब्द का इतेमाल करना बंद कर दें तो वो काम होगा। और उस काम को करने रास्ता भी मिलेगा।

Ghar baithe padhne ke 10 tarike

  • ऑनलाइन लर्निंग ऐप्स की सहायता लें
  • टाइमटेबल बनाएं
  • टाइमर का उपयोग करें
  • सक्रिय रहकर पढ़ने का प्रयास करें
  • अध्ययन क्षेत्र निर्धारित करें
  • सही समय पर अध्ययन करें
  • रात को अच्छी नींद लें
  • सेहत का ध्यान रखें
  • डिस्ट्रेक्शन से दूर होने का प्रयास करें
  • बिस्तर पर पढ़ाई न करें

आइये जाने गांव में रह कर कैसे पढाई कर सकते हैं।

जब से मोबाइल /इंटेरनेट का जमाना आया है तब से पढ़ाई के क्षेत्र में क्रांति आ गई है। आप कहीं से भी पढ़ सकते हैं। यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म ,बहुत सारे पढ़ाई के एप्लीकेशन /एप आ गए हैं। आप बहुत कम फीस पे पढाई कर सकते हैं।

यूट्यूब एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसने कई विधार्थियों की जिंदगी बदल दी है। आपको एक ही सब्जेक्ट के बहुत से शिक्षक मिल जायेंगे। जिनसे आप पढ़ सकते हैं। जिनके आप वीडियो को डाउनलोड करके बार बार देख सकते हैं।

अपने गाँव में पढ़ने वाले बच्चों का ग्रुप बनाये उनसे चर्चा करें।

अब तो IIT , MEDICAL, SSC सारे विषयों के शिक्षक ऑनलाइन मिल जायँगे। तो शहर जाने की क्या जरुरत।

आप बड़े – बड़े राइटर की किताब का पीडीएफ भी पढ़ सकते हैं।

NCERT की सारी किताबें आप pdf में डाउनलोड कर सकते हैं। और भी बहुत सारी बुक आप डाउनलोड कर सकते हैं।

बहुत सारे छात्रों को लगता है। घर पर कैसे पढ़ाई करेंगे। उसके लिए अपना एक कमरा अलग तैयार कर लें। चाहें वो फूस/या झोपडी हो उसी में आप पढ़ाई करें। अगर कमरा उपलब्ध है तो दिक्कत ही नहीं है।

अपने से वादा करें चाहें कुछ भी हो जाये। रोज 4 घंटे पढ़ना ,इसके लिए आप रात या सुबह का टाइम अपने अनुसार तैयार करें।

अगर किताबे नहीं हैं तो पुरानी किताबें खरीद लें।

मार्केट से आप नोट खरीद सकते हैं।

जरा गौर कीजियेगा बहुत सारे लोग जो एक नौकरी करते हुए दूसरे एग्जाम को पास कर लेते हैं कैसे। क्योंकि उन्हें पता होता है। मेरे पास कुछ ही घंटे बचे हैं। और वही कुछ घंटे में अपना पूरा ध्यान लगा कर पढ़ते हैं।

हमेशा याद रखें जीतने भी बड़े -बड़े पद जो भी लोग हैं उन्हें भी कभी न कभी संसाधनों की कमी हुई थी। पहले के ज़माने में ना बिजली थी। ना इंटरनेट फिर भी वो लोग अपने मुकाम हैं।

आपको एक उदाहरण देना चाहूँगा। आपके आस-पड़ोस कई बच्चे BPSC या UPSC की तैयारी के लिए दिल्ली जाते हैं वहां पढाई भी करते हैं फिर उनका चयन नहीं होता है। परन्तु कुछ बच्चे जो घर से तैयारी करते हैं उनका हो जाता है। इस में से कुछ अपवाद को छोड़ दें तो।

उनका चयन इसलिए होता है क्योंकि वो जितना देर पढ़ते हैं। तो पूरी लगन के साथ पढ़ते हैं।

अगर आपने ठान लिया और रूचि लेके पढ़ने लगे तो आपको खुद पढने में मज़ा आने लगेगा।

क्योकि वो कोई भी काम जिसमे आपकी रूचि होती है आप उसको जल्दी सीख जाते हैं.

पढाई को कभी बोझ की तरह ना पढ़ें जितना ही पढ़ें उसे समझे, उसपे विचार करें ,धीरे -धीरे आपको खुद पढ़ने में मन लगने लगेगा।

एक कहावत है ,मन के हारे हार ,मन के जीते जीत ,आप जैसा सोचेंगे वैसा बन जायेंगे।

क्या नहीं करना है।

जिस तरह मोबाइल /नेट से आप अपने जीवन को बना सकते हैं ,उसी तरह से बिगाड़ भी सकते हैं।

सोशल मिडिया का उपयोग कम करें। आज के समय में लोग ऐसी सब में अपना टाइम पास कर देते हैं। जो की एक बहुत ही खतरनाक आदत है। आप चाहे कहीं भी पढ़ाई करें सफलता तभी आपको मिलेगी ,जब आप किसी भी चीज का सही उपयोग करना शुरू कर दें।

टोकियो पैरालंपिक गोल्ड मैडल आपने अभ्यास के दौरान मोबाइल का उपयोग साफ बंद कर दिए थे।

अगर आपका कोई साथी शहर में जाके पढाई करता है उसके लालच में ना पड़े। अपने घर की आर्थिक स्तिथि के अनुसार निर्णय लें।

जब पढाई में मन ना लगे क्या करें।

ऐसा कई बार होता है पढ़ते – पढ़ते मन ऊब जाता है। तो आप थोड़ी चल कदमी कर सकते हैं।

कोई दूसरी किताब पढ़ने लगें। जिसको आप पड़ना पसंद करते हो।

10 मिनट की झपकी ले सकते हैं जो आपको फिर से तारो – तजा कर सकते हैं।

चाय पी सकते हैं। या कॉफी पी सकते हैं।

महान परुषों जीवनी पढ़ें।

नोट – दुनिया में सभी को दिन के 24 घंटे ही मिलते उन में से कुछ अपनी तक़दीर बनाते और कुछ अपनी तक़दीर को कोसते हैं ,ये आप पे निर्भर करता है। उस 24 घंटे का उपयोग आप कैसे करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version