PM SHRI SCHEME 2022 पीएम श्री योजना 2022

PM SHRI SCHEME 2022 |पीएम श्री योजना 2022 की शुरुआत 14500 स्कूल होंगे अपग्रेड

PM SHRI SCHEME 2022 |पीएम श्री योजना 2022 किसी भी देश के तरक्की में वहाँ के शिक्षा व्यवस्था का बहुत बड़ा योगदान होता है। शिक्षा ही वह हथियार है जिसके बदौलत आज कई देश सुपरपावर बने हैं। बेहतर शिक्षा बेहतर स्कूल का होना जरुरी होता है। देश में स्कूलों को नई तकनीकों से सुसज्जित करने और बच्चों को स्मार्ट क्लास उपलब्ध हो इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने नई योजना की घोषणा की है। इस योजना की घोषणा करने के लिए माननीय मोदी जी ने शिक्षक दिवस को चुना।

उन्होंने 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के मौके पर ट्विटर के माध्यम से देशवाशियों संबोधित करते हुए कहा ” आज शिक्षक दिवस के मौके पर मुझे नई पहल की घोषणा करते हुए खुशी महसूस हो रही है। Prime Minister School for Rising India (PM-SHRI) योजना के तहत देश के 14500 विद्यालय /स्कूलों का नई नीति के अनुसार विकास और तकनिकी संसाधनों से लैस किया जायेगा। स्कूलों को मॉडल स्कूल में बदला जायेगा। आने वाले कुछ सालों में देश के अन्य सभी स्कूलों कोनये नीति के विकसित किया जायेगा। आइये जानते हैं Prime Minister School for Rising India (PM-SHRI) योजना से जुड़े तमाम जानकारियों के बारे में ,

PM SHRI Yojana- पीएम श्री योजना क्या है।

PM SHRI Yojana- पीएम श्री योजना का पूरा नाम Prime Minister School for Rising India (PM-SHRI) योजना जिसके अंतर्गत देश की 14500 स्कूलों को नई शिक्षा निति के तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) विकसित किया जायेगा। स्कूलों को मॉडल स्कूल में बदला जायेगा।

PM SHRI Yojana- पीएम श्री योजना क्या है विस्तार में

PM SHRI Yojana- पीएम श्री योजना की घोषणा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के द्वारा 5 सितंबर शिक्षक दिवस की मौके पर किया गया। योजना की घोषणा करते हुए ट्विटर पर मोदी जी ने कहा मुझे खुशी हो रही है की देश के 14500 स्कूलों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) विकसित किया जाएगा। पिछले साल नई शिक्षा नीति लाई गई थी। इस शिक्षा निति के अनुसार स्कूलों को अपग्रेड किया जायेगा।

साथ ही साथ स्कूल में तकनिकी ज्ञान पर अधिक जोर दिया जायेगा। स्कूल में आधुनिक पढ़ाई के बोर्ड ,स्मार्ट क्लास तैयार किये जायेगे। पढाई ,खेल और आधुनिक तकनीकों को शामिल किया जायेगा। वर्तमान परिस्तिथि में अभी स्कूलों में तकनिकी संसाधनों का अभाव है।

इसके द्वारा छात्रों को उनके बौद्धिक ज्ञान और तकनिकी ज्ञान (प्रैक्टिकल ) पर अधिक फोकस किया जायेगा। स्कूल में आधुनिक लाइब्रेरी ,प्रैक्टिकल क्लास ,स्मार्ट क्लास ,और खेलों की व्यवस्था की जायेगी।

Prime Minister School for Rising India (PM-SHRI) short feature.

SCHEME NAMEPrime Minister School for Rising India (PM-SHRI)
SCHEME ANNOUNCED DATE5 SEPTEMBER 2022
SCHEME ANNOUNCED ONTWITTER
SCHEME TYPECENTRAL GOVRNMENT
SCHEME IMPLEMENT ON14500 SCHOOL (ALL INDIA)
SCHEME AIMDEVELOPMENT OF SCHOOL AND DEVELOPMENT OF SUTDENT

PM SHRI Yojana- पीएम श्री योजना के अंतर्गत 14500 स्कूलों का उपग्रडेशन

वर्तमान शिक्षा निति के अनुसार चलने वाले स्कूल में थ्योरी पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। जबकि प्रैक्टिकल के मामले स्कूल पीछे है छात्रों को किसी टॉपिक को समझने में अधिक समय देना पड़ता है। PM SHRI Yojana- पीएम श्री योजना के द्वारा स्कूलों की स्थापना देश के हरेक ब्लॉक में करने पर विचार किया जा रहा है। 14500 स्कूलों में तमाम सुविधाओं को उपलब्ध कराया जायेगा। समुचित खेल ,स्मार्ट क्लास के में पढ़ाई , 3D के जरिये प्रैक्टिकल को समझना ,कौशल प्रशिक्षण के देना।

PM SHRI Yojana- पीएम श्री योजना में सरकार की भूमिका

PM SHRI Yojana- पीएम श्री योजना को केंद्र सरकार के द्वारा संचालित किया जायेगा। PM SHRI Yojana- पीएम श्री योजना के लिए खर्च के राशि को केंद्र सरकार के द्वारा वहन किया जायेगा। योजना की समुचित निगरानी और धरातल पे इसका जल्द से जल्द उतारने के काम राज्य सरकार की मदद से किया जायेगा।

PM SHRI Yojana- पीएम श्री योजना का उद्देश्य क्या है।

PM SHRI Yojana- पीएम श्री योजना का मुख्य उदेश्य स्कूलों को सुदृढ़ बनाना ,स्कूल में छात्रों को सारी बेहतरीन शिक्षा उपलब्ध करना। विदेशों में जितने भी स्कूल होते हैं उनमें छात्रों को पढाई के साथ -साथ उनके स्किल को विकसित किया जाता है। अगर किसी छात्र को पढ़ाई के अलावे रोबोटिक्स ,प्रोग्रामिंग ,पेंटिंग ,खेल खुद में अधिक मन लग रहा है तो उसके लगन को देखते हुए उसे बचपन से ही उस फील्ड में कॅरिअर बनाने में मदद की जाती है। बेहतरीन तकनीक से पढ़ाई करने पर छात्रों को पढ़ाई करने में मन लगता है। उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास होता है।

PM SHRI Yojana- पीएम श्री योजना का लाभ।

  • नई शिक्षा नीति को संचालित किया जायेगा।
  • छात्रों को पढ़ाई के व्यवसायिक पढ़ाई और ट्रेनिंग उपलब्ध कराया जायेगा।
  • छात्रों को नई टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी जायेगी। पढ़ाई के साधन उपलब्ध कराये जायेंगे।
  • छात्रों को कोडिंग ,प्रोग्रामिंग सिखाई जायेगी।
  • छात्रों को उनके पसंद के हिसाब से स्किल डेवलेपमेंट पर जोर दिया जायेगा।
  • स्मार्ट क्लास ,लाइव प्रैक्टिकल ,3 D तकनीक से पढ़ाई पर जोर दिया जायेगा।
  • कक्षा 1 से लेकर 12 तक की पढ़ाई कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें।

ये नये जानकारी के लिए आप हमारे whatsaap ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं।

आप हमारे टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *