psanvi.tech cuet ug 2022

cuet(UG)2022admission|syllabus|college|exam

cuet(UG)2022admission|syllabus|college|exam,Cuet 2022 क्या है ,Cuet 2022 का पैटर्न ,cuet का सिलेबस,cuet की परीक्षा,  cuet का फुल फॉर्म (Common University Entrance Test) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस होता है जो कि पुराने cucet (Central Universities Common Entrance Test) सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का नवीन संस्करण है Cuet परीक्षा को सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है।  cuet exam के बारे में जाने विस्तार से

Cuet(UG) 2022 क्या है?

Cuet (UG) 2022 कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस जो बच्चों के एक प्लेटफॉर्म प्रदान करता है जहाँ से बच्चे किसी भी केंद्रीय विश्वविद्यालयों  ( central university ) में स्नातक की पढ़ाई कर सकते हैं। 

 पहले केंद्रीय विश्वविद्यालयों  ( central university ) में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए12वीं के अंकों का महत्त्व दिया जाता था। जिसके वजह से बहुत सारे उम्मीदवार  इन विश्वविद्यालयों में प्रवेश नहीं कर पाते थे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी (UGC ) के द्वारा जारी किए गए निर्देश में अब 12वीं के अंकों के बजाय एक सिंगल प्रवेश परीक्षा को आधार बनाया जायेगा। 

Cuet(UG) 2022: क्या अंतर है Cuet और Cucet में 

 Cuet 2022  यानी (Common University Entrance Test) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पुराने सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट  (Central Universities Common Entrance Test) का ही  नया स्वरुप  है cucet कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के प्रवेश परीक्षा के अंतर्गत पहले कुल  14 केंद्रीय विश्वविद्यालय आते थे।  बहुत सारे बड़े संस्थान अपना खुद का प्रवेश परीक्षा आयोजित करते थे।  जिनमें से जामिया, डीयू, जेएनयू इत्यादि अपनी प्रवेश परीक्षा के लिए अलग से आयोजन करते थे। जिसकी वजह से छात्रों को अलग-अलग संस्थान के लिए अलग-अलग फॉर्म भरना पड़ता था। जिसके लिए अच्छी खासी फॉर्म फीस जमा करनी होती थी।  कई बार एक ही तारीख में दो परीक्षा होने की स्थिति में बच्चों के बीच बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाती थी।  उम्मीदवारों  को एक एग्जाम देने के चक्कर में दूसरे एग्जाम को छोड़ना पड़ता था। इन्हीं सारी परेशानियों को देखते हुए यूजीसी ने सारे विश्वविद्यालयों को एक प्लेटफार्म पर समेट लिया है।  जिसके अंतर्गत एक परीक्षा से उम्मीदवार  इन बड़े संस्थानों में अपना  प्रवेश पा सकते हैं इस प्रवेश परीक्षा का नाम कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (Common University Entrance Test) cuet दिया गया है। 

 Cuet(UG) 2022 के अंतर्गत कितने विश्वविद्यालय हैं

 विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी (UGC) के द्वारा कुल 45 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है। इन सभी विश्वविद्यालयों को यूजीसी के गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है Cuet  प्रवेश परीक्षा के द्वारा अब उम्मीदवार डीयू ,जामिया , जेएनयू जैसे बड़े संस्थान में प्रवेश पा सकेंगे।  यूजीसी का यह नियम  स्नातक और  स्नाकोत्तर प्रवेश दोनों के लिए अनिवार्य है। 

psanvi.tech
Exam name:- CUET(UG)2022
FORM ONLINE DATE : 06-04-2022 To 06-05-2022 LAST PAYMENT DATE : 06-05-2022 (11.50PM)
Exam pattern online CBT (computer based test) Question type:- MCQ
EXAM DATE:- JULY 2022 1st/2nd week ADMIT CARD DATE NOT AVAILABE

Cuet(UG) 2022: परीक्षा में शामिल होने की योग्यता?

 Cuet(UG) 2022 प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को एडमिशन मिलेगा। लेकिन यूजीसी के द्वारा विश्वविद्यालयों को यह छूट दिया गया है की वह प्रवेश के लिए न्यूनतम अंकों का प्रावधान तय कर सकते हैं

Cuet(UG) 2022: का एग्जाम पैटर्न क्या होगा?

 परीक्षा में शामिल हो रहे छात्रों का सिलेबस 12वीं पर आधारित होगा एक्जाम सीबीटी यानी की  कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के द्वारा लिए जायेंगे। 

Cuet(UG) 2022 के लिए अप्लाई कैसे करें। 

Cuet 2022 का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) NTA के द्वारा किया जायेगा। जो भी छात्र 2022 -23 सेशन के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी में अप्लाई करना चाहते हैं  वे केवल  वेबसाइट https://cuet.samarth.ac.in/ के माध्यम से सिर्फ ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं 

Cuet(UG) 2022 का प्रवेश परीक्षा कितने भाषा में लिए जायेंगे।

Cuet(UG) 2022 में कुल 13 भाषाओँ में जैसे हिंदी ,अँग्रेजी ,असमिया,बंगाली ,गुजराती ,कन्नड़ ,मलयालम,मराठी ,उड़िया ,पंजाबी ,तमिल,तेलगु ,और उर्दू में लिए जायेंगे। 

नोट-परीक्षा सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए ऑफिशल वेबसाइट रेगुलर विजिट करते रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version