PSANVI.TECH

BIHAR HEAD TEACHER  RECRUITMENT-2022

BIHAR HEAD TEACHER  RECRUITMENT-2022, बिहार प्राथमिक विद्यालय में प्रधान शिक्षक पद के लिए बंपर बहाली 40506 पदों के लिए  आपको यहाँ सारी जानकारी मिलेगी (आसान भाषा) में शिक्षा विभाग के द्वारा बहुत ही लंबे समय के बाद प्रधान शिक्षक की बहाली प्रक्रिया शुरू की गई है इस भर्ती के लिए आवेदक को  सिर्फ लिखित परीक्षा पास करनी होगी। लिखित परीक्षा के आधार पर मेधा सूची की तैयारी की जाएगी।

प्रधान शिक्षक की बहाली प्रक्रिया बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा किया जाएगा। परीक्षा समय 2 घंटे की होगी।  

 परीक्षा संबंधित जानकारी

 परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि:- 28 मार्च 2022

 परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि:-  24 अप्रैल 2022

 परीक्षा फीस:-  सामान्य वर्ग/ ओबीसी/other -state = 750 

        Sc/St/ दिव्यांग                         =  200

        महिला अभ्यर्थी( बिहार निवासी ) =   200

परीक्षा का आयोजन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा 150  अंको के बहुविकल्पी  प्रश्न होगा। जिनमें से 75 अंक सामान्य अध्ययन से तथा 75 अंक डीएलएड विषय पर आधारित होगा। 

नोट प्रत्येक प्रश्न के लिए 1अंक निर्धारित है गलत होने पर 0.25 अंक काट लिए जाएंगे।

कुल पदों की सँख्या।

 पदों की संख्या:-40506

 समान वर्ग:- 16026

 ईडब्ल्यूएस:- 4046

   ईबीसी    :-  7990

    ओबीसी:-   4861

 बीसी महिला:- 1210

 अनुसूचित जाति:- 6477

 अनुसूचित जनजाति:-418

BIHAR HEAD TEACHER  RECRUITMENT-2022

 शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदक भारत का नागरिक हो,तथा बिहार का निवासी हो। 
  •  किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत  अंको से पास हो। 
  • SC/ST/EBC/BD/PH/FEMALE एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए न्यूनतम निर्धारित अंक में 5% की छूट दी जाएगी।
  • मौलाना  मजहरुल  हक अरबी एवं  फारसी विश्वविद्यालय पटना/ बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदत आलिम की डिग्री एवं कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत शास्त्री की डिग्री को स्नातक के समतुल्य माना जायेगा। 
  •  मान्यता प्राप्त संस्थान से डीएलएड /बी० टी० /B.Ed/ बी ए एड/ बी  एससी एड / बीएलएड  डिग्री से उत्तीर्ण हो। 
  •  वर्ष 2012 या उसके बाद नियुक्त शिक्षक हेतु पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण हो एवं  वर्ष 2012 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।

 आयु सीमा:-

 बिहार सरकार पंचायती राज संस्था एवं नगर निकाय संस्था अंतर्गत कार्यरत शिक्षक के लिए न्यूनतम एवं अधिकतम आयु सीमा अलग से निर्धारित नहीं की जाएगी/ परंतु अधिकतम आयु सीमा दिनांक 01/08/ 2021 तक सेवानिवृत्ति की उम्र जो 60 वर्ष निर्धारित है उससे अधिक नहीं होनी चाहिए।

 वेतनमान

 शिक्षकों को शुरुआत में वेतन 30,500 और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर वेतन पुनरीक्षण के आधार पर निर्धारित होगा। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *