Sukanya Samriddhi Yojana kya hai in hindi puri jankari 2023?

Sukanya Samriddhi Yojana kya hai in hindi puri jankari 2023?pdf account opening tax seving सब कामों को छोड़ पहले ये काम जरूर करें।

Sukanya Samriddhi Yojana kya hai in hindi puri jankari 2023?: हरेक माता /पिता का सपना होता है उनके बच्चे सही सलामत रहे ,बच्चों की ख़ुशी के लिए वे हमेशा परेशान रहते हैं। अगर आप के पास भी एक प्यारी सी बेटी हैं तो आपको उसके उज्ज्वल व खुशहाल भविष्य की चिन्ता करने के कोई जरूरत अब नहीं होगी। क्योंकि आज हम आपको भारत सरकार के एक बेहतरीन योजना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। बहुत सारे माता -पिता को अभी भी इस योजना की जानकारी नहीं है। यदि है भी तो वे उतना ध्यान नहीं दे रहे हैं।

Table of Contents

Sukanya Samriddhi Yojana kya hai ? | सुकन्या समृद्धि योजना क्या है।

what is sukanya samriddhi yojana in hindi : भारत सरकार के बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सुकन्‍या समृद्धि योजना शुरू किया गया है। सुकन्‍या समृद्धि योजना अंतर्गत छोटी बच्चियों के लिए एक विशेष बचत खाता बैंक भारत के किसी भी बैंक में खोलने की सुविधा देता है। इस योजना की शुरुआत ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत की गयी | जिसके अंतर्गत माता-पिता या कानूनी अभिभावक कन्या के नाम से खाता खोल सकते हैं इस योजना के अंतर्गत खाता खुलवाने के लिए बच्ची की आयु सीमा 0-10 वर्ष से कम होनी चाहिए। 18 वर्ष में आधे रकम को और 21 वर्ष में परिपक्ता होने पर पूरा निकाल सकती है।

सुकन्या समृद्धि योजना की संक्षिप्त में जानकारी ?

Sukanya Samriddhi Yojana | सुकन्या समृद्धि योजना आइये जानते हैं योजना से सम्बंधित सँक्षिप्त जानकारी के बारे में। इसी आर्टिकल में आपको पूरी जानकारी दी जायेगी।

Sukanya Samriddhi Yojana Short Detail 

Post Name Sukanya Samriddhi Yojana 2023
Post TypeGovernment Scheme 
Scheme for Girl (only for 2 )
Age for schemeGirl 0-10 years
Bank accountSaving type
Minimum Amount250 per years
Maximun Amount1.5 lakh per years.
Total year15 years.
Half maturity At age 18 girl can get half amount
Full maturity At age 21 girl cna get full amount.
Account opening mode Offline from bank.

सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी विस्तार से |sukanya samriddhi yojana full details

सुकन्या समृद्धि योजना : आइये जानते हैं सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से भारत सरकार के द्वारा बच्चियों के लिए ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत शुरू किया गया है। इस योजना का मुख्य उदेश्य देश के विकास में मदद और बेटियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करना है। आज देश में बेटियाँ हरेक क्षेत्र में अपना और अपने देश का नाम रौशन कर रही है। फाइटर प्लेन चलाना हो या सिविल सेवा में अपना करियर बनाना हो सभी क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रही है।

अभी अभी देश में गरीबी की वजह से अधिकांश माता पिता अपने बच्चों को डॉक्टर ,इंजीनियर ,बनाने का सपना देखते हैं परन्तुं आर्थिक स्थिति सही नहीं होने की वजह से आगे की पढाई करवाने में असमर्थ हो जाते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 0 से 10 साल की छोटी बच्चियों का देश के सभी सरकारी बैंकों में बचत खाता खुलवाया जाता है बच्ची के माता पिता को कम से कम 250 रूपये प्रत्येक साल जमा करने होंगे। अधिकतम 1 .5 लाख रूपये एक साल में जमा कर सकते हैं। बेटी की 18 साल पूर्ण पर अपनी आगे की पढ़ाई के लिए जमा रकम पर सरकार के द्वारा दिए गए ब्याज सहित आधे रूपये को निकल सकती है। तथा 21 साल में पुरे रूपये को निकल सकती है। अपने शादी होने तक चला सकती है।

SSY खाते में कब तक जमा कर सकते हैं में होने वाली शंका के बारे ?

सुकन्या समृद्धि खाता योजना 2019 के अनुसार, SSY खाते में खाता खोलने की तारीख से 15 साल तक जमा किया जा सकता है। SSY खाता एक अभिभावक / माता-पिता द्वारा एक बालिका के नाम पर खोला जा सकता है, जिसने खाता खोलने की तिथि के अनुसार 10 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं की है। उदाहरण के लिए, यदि आप 9 वर्ष की आयु में अपनी बालिका के नाम पर एक एसएसवाई खाता खोलते हैं, तो आप खाते में 15 वर्ष तक जमा कर सकते हैं, अर्थात जब तक वह 24 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं कर लेती।

Sukanya Samriddhi Yojana kya hai in hindi puri jankari : एसएसवाई योजना 2019 के नियम कहते हैं, ‘खाता खोलने की तारीख से पंद्रह वर्ष की अवधि पूरी होने तक खाते में जमा किया जा सकता है।’ SSY जमा खाता खोलने की तारीख से 21 साल बाद परिपक्व होता है। इसका मतलब यह है कि यदि खाता बालिका के 9 वर्ष का होने पर खोला जाता है, तो खाता 21 वर्ष के बाद परिपक्व होगा, अर्थात जब वह 30 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेगी।

सुकन्या समृद्धि योजना बचत खाता खोलने के लिए योग्यता क्या है ?

सुकन्या समृद्धि योजना : आइये जानते हैं सुकन्या समृद्धि योजना के लिए बचत खाता खोलने के लिए आश्यक योग्यता क्या है। जिसकी जानकारी आप सभी को होनी चाहिए। सभी जानकारी को बिंदुवार निचे दिया जा रहा है।

  • सुकन्या समृद्धि योजना योजना के अंतर्गत बचत खाता सिर्फ बालिका के लिए है इसे माता पिता या अभिभावकों के उपस्तिथि में खोला जा सकता है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना शुरू करने के लिए बालिका की आयु 0 से 10 वर्ष के अंदर ही खोला जा सकता है।
  • एक कन्या /बालिका के लिए एक ही खाता खोला जा सकता है।
  • एक परिवार में केवल दो सुकन्या समृद्धि योजना बचत खाता खोला जा सकता है।
  • गोद लिए गए पुत्री की लिए भी सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) खाता खोला जा सकता है।
  • बहुत विशेष परिस्तिथि में दो से अधिक अकाउंट /खाते खोले जा सकते हैं।
  • जब एक कन्या के नाम से पहले खाता खुला हो और बाद में दो जुड़वाँ कन्या /बालिका का जन्म हुआ हो।

सुकन्या समृद्धि योजना (ssy) के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है ?

सुकन्या समृद्धि योजना (ssy): उम्मीद है ऊपर की जानकरी को आपने अच्छे पढ़ा होगा। आप से निवेदन है कभी भी जल्दबाजी में नहीं पढ़ें क्योंकि आधी जानकारी बहुत खराब होती है। आइये अब जानते हैं सुकन्या समृद्धि योजना (ssy) बचत खाता खोलने में लगने वाले आवश्यक दस्तावेजों के बारे में।

  • सुकन्या समृद्धि योजना (ssy) के अन्तर्गत जॉइन्ट अकाउंट खोला जायेगा। जिसमें प्राथमिक खाता धारक कन्या होगी तथा दूसरे खाताधारक में उनके माता पिता या अभिभावक का नाम होगा।
  • माता-पिता/अभिभावक का पहचान पत्र (ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, आदि) का उपयोग कर सकते हैं।
  • वर्तमान और स्थाई पता (माता-पिता/अभिभावक के लिए बिजली बिल ,गैस कार्ड ,आवासीय प्रमाण पत्र ,आधार कार्ड इत्यादि का उपयोग कर सकते हैं।
  • कन्या/बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो बच्चे और माता पिता /अभिवभावक।

सुकन्या समृद्धि योजना (ssy) कैसे खुलवायें?|how to fill sukanya samriddhi yojana form?

सुकन्या समृद्धि योजना (ssy) : सुकन्या समृद्धि योजना (ssy) बचत खाता आप अपने नजदीकी किसी भी बैंक में खुलवा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी के लिए पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकते हैं।क्योंकि यह बैंक हर जगह उपलब्ध है। आइये जानते हैं खाता खुलवाने के प्रक्रिया के बारे में।

  • आप बैंक को सुकन्या समृद्धि योजना (ssy आवेदन फॉर्म प्राप्त कर करना होगा आप ऑनलाइन भी फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आवेदन फॉर्म को हमेशा अंग्रेजी के बड़े अक्षरों (capital letter) में भरें।
  • कन्या/ बालिका का नाम
  • माता -पिता या अभिभावक का नाम
  • शुरुवाती जमा राशि का विवरण।
  • कन्या/बालिका का जन्मतिथि
  • वर्तमान और स्थाई पता विवरण
  • माता -पिता या अभिभावक आधार कार्ड संख्याँ
  • आवेदन में दिए गए सभी जानकारी को भर बैंक काउंटर पर जमा कर दें।

सभी आवश्यक दस्तावेजों के फोटो कॉपी पर खुद का हस्ताक्षर (SELF ATTESTED ) अवश्य करें। इसके बाद बैंक कर्मी के पास जमा कर दें। इसके एक दिन बाद या उसी दिन आपका खाता खोल दिया जायेगा।

Reliance Foundation Undergraduate Scholarships 2022-23 | 2 लाख रुपये का स्कॉलरशिप पायें। फटाफट आवेदन करें।

सुकन्या समृद्धि योजना (ssy) बचत खाता में पैसे कैसे जमा करें।

सुकन्या समृद्धि योजना (ssy) में पैसा जमा करना बहुत ही आसान है। आप खुद भी बैंक जाकर किसी भी माध्यम से जैसे

  • नगद
  • चेक माध्यम से
  • डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से
  • ऑनलाइन माध्यम से (आने वाले दिनों में उपलब्ध होगा। )

सुकन्या समृद्धि योजना (ssy) के फायदें क्या है ?

सुकन्या समृद्धि योजना (ssy) आप में से बहुत सारे लोग सोच रहे होंगे आखिर इस योजना क्या सबसे बेहतरीन फायदें होंगे। तो आइये जानते हैं इसके बारे में

  • बहुत सारे गरीब माता पिता को अपने बालिका के आगे की पढ़ाई की चिंता करने की आवश्यकता नहीं होगा।
  • पैसे धीर -धीरे जमा करने पर अधिक परेशानी नहीं होगा।
  • जमा किये गए पैसे पर सरकार के द्वारा टैक्स नहीं लगाया जाता है।
  • आप आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80C के तहत निवेश की गई मूल राशि पर सालाना इनकम टैक्स रिटर्न में प्रति वर्ष 1.5 लाख रु, तक की टैक्स कटौती का लाभ ले सकते हैं

सुकन्या समृद्धि योजना (ssy) खाते को ट्रांसफर कैसे करें?

सुकन्या समृद्धि योजना (ssy) : अकसर कई बार ऐसा होता है की लोग अपना खाता अपने नजदीकी शाखा में खुलवाते हैं परन्तु किसी भी कारणवश उन्हें किसी दूसरे राज्य या जिले में रहना पड़ता है तो खाताधारक परेशान होने लगते हैं। परन्तु अब उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है बस अकाउंट ट्रांसफर फॉर्म भर कर आपको बैंक में जमा करना होगा। जिस बैंक में आपका अकाउंट है उसके बाद आप उस बैंक में खाता ट्रांसफर कर सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना (ssy) इंट्रेस्ट रेट क्या है?

सुकन्या समृद्धि योजना (ssy) sukanya samriddhi yojana interest rate का वर्तमान में इंटरेस्ट रेट 7.60 % है ?

Navodaya Vidyalaya 6th class Admission 2023-24 in hindi ,pdf, certificate | नवोदय विद्यालय 6th क्लास एडमिशन 2023 आवेदन तुरंत करें।

सुकन्या समृद्धि योजना (ssy) में 1000 रूपये प्रत्येक महीने जमा करने पर कितना रुपया मिलेगा ?

आइये जानते हैं सुकन्या समृद्धि योजना (ssy) में 1000 रूपये प्रत्येक महीने जमा करने 21 साल बाद हमें कितने रूपये मिलेंगे। जैसा की आप सभी जानते हैं जमा राशि पर हमें 7.60 %ब्याज मिलता है

सुकन्या समृद्धि योजना पर सरकार इस समय (जनवरी 2023 में) 7.6% ब्याज दे रही है। सुकन्या समृद्धि योजना में सिर्फ शुरू के 15 साल तक पैसा जमा करना होता है, लेकिन अकाउंट 21वें साल तक बना रहता है और ब्याज जुड़ती रहती है। इसमें, हर महीने 1000 रुपए जमा करने पर,  5 लाख 9 हजार 212 रुपए मिलेंगे।

प्रत्येक महीने1000 रूपये
एक साल में टोटल जमा राशि12000 रूपये
15 साल में, आपके खाते में कुल जमा राशि108000 रूपये
21 साल बाद कुल जमा और ब्याज को जोड़कर टोटल509 212 रूपये

सुकन्या समृद्धि योजना (ssy) में 2000 रूपये प्रत्येक महीने जमा करने पर कितना रुपया मिलेगा ?

सुकन्या समृद्धि योजना पर सरकार इस समय (जनवरी 2023 में) 7.6% ब्याज दे रही है। सुकन्या समृद्धि योजना में सिर्फ शुरू के 15 साल तक पैसा जमा करना होता है, लेकिन अकाउंट 21वें साल तक बना रहता है और ब्याज जुड़ती रहती है। इसमें, हर महीने 2000 रुपए जमा करने पर, 10 लाख 18 हजाार 425 रुपए मिलेंगे।

Plastic /PVC Aadhar Card Online Apply Only In 50 Rupees 2023 | मात्र 50 रूपये में घर बैठे मिलेगा प्लास्टिक का आधार कार्ड तुरंत अप्लाई करें।

सुकन्या समृद्धि योजना (ssy) में 3000 रूपये प्रत्येक महीने जमा करने पर कितना रुपया मिलेगा ?

सुकन्या समृद्धि योजना पर सरकार इस समय (जनवरी 2023 में) 7.6% ब्याज दे रही है। सुकन्या समृद्धि योजना में सिर्फ शुरू के 15 साल तक पैसा जमा करना होता है, लेकिन अकाउंट 21वें साल तक बना रहता है और ब्याज जुड़ती रहती है। इसमें, हर महीने 3000 रुपए जमा करने पर, 15 लाख 27 हजाार 637 रुपए मिलेंगे।

Mukhyamantri Balika Protsahan Yojana 2022 Inter Online Application Form | मुख्यमंत्री बालिका इंटर प्रोत्साहन योजना 2022-23

क्या सुकन्या समृद्धि योजना का पैसा बीच में निकाल सकते हैं?

जी हाँ आप बीच में भी पैसे निकल सकते हैं लेकिन उसके लिए कुछ आवश्यक शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा। आइये जानते हैं

  • 18 साल की उम्र के बाद लड़की की शादी होने पर, उसके अकाउंट में जमा पूरा पैसा निकाल सकते हैं बशर्ते शादी की तारीख से 1 महीने पहले से लेकर या शादी की तारीख के 3 महीने बाद तक आप पैसा निकाल सकते हैं।
  • दसवीं के बाद लड़की की आगे की पढ़ाई के लिए अकाउंट में आपके जमा राशि का 50 % निकाल सकते हैं।
  • यदि लड़की किसी गंभीर रोग से पीड़ित है तो आप अकाउंट बंद कर पूरा पैसा निकाल सकते हैं।  
  • यदि किसी कारणवश खाताधारक या उनके अभिभावक की मृत्यु हो जाती है तब अकाउंट बंद कर पूरा पैसा निकला जा सकता है।

नोट :- आप सभी से निवेदन है इसे हरेक वैसे व्यकित तक पहुंचायें। जिसे आप जानते हैं अपने व्हाट्सप्प ग्रुप , परिवार रिश्तेदार को जरूर भेजें। एक छोटी सी रकम किसी बच्ची का भविष्य बना सकती है। धन्यवाद

इसी प्रकार के जानकारी आप हमारे साथ अवश्य जुड़े। जहाँ सरकारी योजना ,स्कॉलरशिप से सम्बंधित जानकरी आपको उपलब्ध कराई जाएगी।

Join whatsaap groupClick Here
Join telegramClick Here
Join pinterestClick Here
Join facebook pageClick Here
Home pageClick Here
  1. what is sukanya samriddhi yojana in hindi?

    सुकन्‍या समृद्धि योजना अंतर्गत छोटी बच्चियों के लिए एक विशेष बचत खाता बैंक भारत के किसी भी बैंक में खोलने की सुविधा देता है। इस योजना की शुरुआत ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत की गयी है 0 से 10 साल के अंदर बच्चियों के लिए खोला जा सकता है।

  2. सुकन्या समृद्धि योजना कितने साल की है?

    सुकन्या समृद्धि योजना कितने साल 15 साल का प्लान है

  3. सुकन्या योजना में 14 वर्ष तक ₹ 250 जमा करेंगे तो 21 वर्ष में कितना मिलेगा?

    सुकन्या समृद्धि योजना में 250 रुपए महीना जमा करने पर कुल 1 लाख 27 हजार 303 रुपए आपकी बेटी को मिलेंगे

  4. क्या हम सुकन्या समृद्धि योजना में 1.5 लाख से ज्यादा डाल सकते हैं?

    आप एक साल में अधिकतम 1.5 लाख रूपये डाल सकते हैं।

  5. क्या सुकन्या समृद्धि टैक्स फ्री है?

    सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आपका निवेश आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत टैक्स में छूट पा सकते हैं ,यह पूरी तरह से टैक्स फ्री नहीं है।

  6. क्या मैं अपना सुकन्या समृद्धि खाता बंद कर सकता हूं?

    विशेष परिस्तिथि में आप अपना सुकन्या समृद्धि खाता बंद कर सकते हैं 1 खाताधारक की मृत्यु होने पर 2 .खाताधारक के गंभीर रोग से प्रीडित होने पर। विशेष जानकारी www.psanvi.tech visit करें।

  7. सुकन्या योजना का पैसा कौन निकाल सकता है?

    सुकन्या योजना का पैसा आपकी बेटी के 18 साल होने पर निकल सकती है। दसवीं के बाद आधा पैसा और शादी के एक महीने पहले भी निकाल सकती है।

  8. सुकन्या खाता खोलने से क्या लाभ है?

    सुकन्या खाता खोलने से आपको उसकी हायर एजुकेशन के समय आर्थिक रूप से परेशान नहीं होना पड़ेगा। सबसे अधिक ब्याज और टैक्स में छूट मिलता है।

  9. सुकन्या खाता कौन सी बैंक में खुलवाना चाहिए?

    सुकन्या खाता आप अपनी सुविधानुसार किसी भी सरकारी बैंक में खुलवा सकते हैं ,पोस्ट ऑफिस बैंक और SBI बैंक अधिक उचित है

  10. समय से पहले सुकन्या समृद्धि खाता कैसे बंद करें?

    खाताधारक की मृत्यु होने पर उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा कराना होगा. इसी के साथ सुकन्या समृद्धि खाता बंद कर दिया जाएगा। 5 साल के पहले इन्ही कारणों से बंद किया जा सकता है

कोई भी प्रश्न आप कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *