Petty contractor/ thekedar kaise bane

[2024] Petty contractor | ठेकेदार कैसे बने। लाइसेंस कैसे लें

Petty contractor | ठेकेदार कैसे बने। लाइसेंस कैसे लें:- किसी भी काम को करने की जिम्मेदारी लेना तथा उसे पूरा करवाके उसे आदमी या मालिक या संस्था को सपने वाले को ठेकेदार कहते है। तथा इस काम की पूरी प्रकिर्या को ठेकेदारी कहते है।

सरकार के जितने भी काम होते हैं उन कामों को करवाने के लिए सरकार खुद के संस्था में कर्मियों को बहाल करती है। या किसी बाहरी फर्म , संस्था के मदद से करती है। जिसे आम भाषा में ठेका देना कहते हैं।

अगर आप ठेकदार/ Petty contractor बनना चाहते हैं तो आपके पास कुछ आवश्यक गुण होने चाहिए।

  • तकनिकी क्षमता होनी चाहिए। तकनिकी जानकारी होने से कामों को समझने में आसानी होती है।
  • जिस विभाग में काम करना चाहते हों उसकी में काम कैसे होता है। उसकी जानकारी लें।
  • काम को सही से और सही समय पर पूरा करने की जिम्मेदारी होनी चाहिए।
  • स्थानीय लोगों को समझने की काबिलयत होनी चाहिए।
  • काम करने और मजदुर मिस्त्री से करवाने की काबिलयत।
  • चापलूसों से सावधानी।

ठेकेदार का लाइसेंस कैसे लें।

ठेकेदार बनने के लिए आप लाइसेंस को जरुरत होती है। जिसके लिए आपको एक फर्म ,या संस्था के तौर पर रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। आप कोई भी नाम से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

लाइसेंस के लिए जरुरी कागजात।

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • GST नंबर
  • इनकम टैक्स
  • 3 फोटो। patnership में करने के लिए दोनों का डॉक्यूमेंट जरूरत होगी ।
  • अगर आप सिविल में डिप्लोमा किये हुए हैं तो आपको अनुभव प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं होगी।
  • अगर आप सिविल में डिग्री प्राप्त हैं तो डायरेक्ट ( B ) ग्रेड लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं।

अन्य लोगों को अनुभव प्रमाण पत्र की जरूरत होगी। जिसके लिए आपको किसी ठेकेदार यहाँ काम करके प्राप्त कर सकते हैं। तथा कुछ अन्य कागजात।

Contractor Licence Registration Documents for Company Registration

  • incorporation certificate.
  • MOA, AOA, MCA21,
  • Company Pan
  • In the case of Partnership Firm – Partnership Deed and (Firm Pan).
  • Self-attested copies Of all the documents of director including Photos.
  • Self-attested copies Of all the documents including Photo
  • (All Photos/Aadhar/PAN/Signature Images must be less than 50 KB)

ठेकेदार का लाइसेंस कहाँ से लें

आप जिस भी विभाग में ठेकदारी लेना चाहते हों। उस विभाग में अपने सारे डॉक्यूमेंट लेकर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पास डॉक्यूमेंट के पास जमा करके रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर देना होता है। जिसके कुछ दिनों के कागजी प्रकिया के बाद लाइसेंस निर्गत हो जाता है। ये सारी प्रक्रिया को कहीं – कहीं ऑनलाइन या ऑफलाइन किया जाता है। ऑनलाइन के लिए आधिकारिक श्रम कार्यालय वेब पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा, और पंजीकरण के बाद, अपने दस्तावेज़ अपलोड करें और श्रम लाइसेंस के लिए आवेदन करें।

लाइसेंस मिलने के बाद टेंडर /टेका लेने के लिए के उस विभाग के वेबसाइट को चेक करना पड़ता है। अब अधिकतर टेका ऑनलाइन लिए स्वीकृत किये जाते हैं।

लाइसेंस ठेकेदार कितने प्रकार के होते है।

मुख्यतः लाइसेंस प्राप्त ठेकेदार 4 प्रकार के होते है।

  • A ग्रेड ठेकेदार
  • B ग्रेड ठेकेदार
  • C ग्रेड ठेकेदार
  • D ग्रेड ठेकेदार

अगर आप नए है तो आपको D ग्रेड का लाइसेंस मिलता है। कार्य के अनुभव आधार पर ग्रेडिंग चेंज होता है।

ए ग्रेड ठेकेदार का पद सबसे सबसे ऊंचा पद माना जाता है | ए ग्रेड ठेकेदार को करोंड़ों रूपये का टेंडर दिया जाता है। इनके पास खुद की कंस्ट्रक्शन कंपनी होती है। कंस्ट्रक्शन में उपयोग होने वाले मशीन ,लेबर ,सेफ्टी का पूरा इंतजाम होता है। ये सालों भर काम कर सकते हैं। इसके बाद बी,सी और डी लो लेवल के ठेकेदार आते है

B ग्रेड ठेकेदार :- B ग्रेड के ठेकेदार को करोड़ों रूपये का टेंडर दिया जाता है। इनके पास भी कंस्ट्रक्शन कंपनी होती है लेकिन कंस्ट्रशन साइट पर उपयोग होने वाले संयत्रों की संख्या कम होती है।

C ग्रेड ठेकेदार :- C ग्रेड के ठेकेदार को लगभग 1 करोड़ रूपये तक टेंडर दिया जाता है। इनके पास भी कंस्ट्रक्शन कंपनी होती है। लेकिन C ग्रेड के ठेकेदार को कंस्ट्रक्शन में उपयोग होने वाले संयत्रों को दूसरे से भाड़े पर लेना पड़ता है।

नए ठेकेदार को शुरुवात में नगर पालिका /नगर निगम PWD तथा PHD में करनी चाहिए। जिसमे रोड ,नली – गली ,कुँआ तथा तालाब इत्यादि का ठेका मिलता है। जोकि 1 लाख से लेकर 20 लाख तक का होता है तथा धीरे -धीरे कार्य के आधार पर बड़े ठेके लिए जा सकते है।

conclusion

दोस्तोँ उम्मीद है आप सभी को ये जानकरी पसंद आयी होगी। सरकारी योजना ,स्कॉलरशिप ,नौकरी ,खेती किसानी से जुड इनफार्मेशन के लिए आप हमारे सोशल मीडिया से अवश्य जुड़ें।

whatsapp groupClick here
Home pageclick here
facebook pageClick here
pinterestClick here
TelegramClick here

FAQ

  1. एक छोटा ठेकेदार कितनी कमाई कर सकता है ?

    एक छोटा ठेकेदार साल के लगभग 5 से 8 लाख कमाई कर सकता है।

  2. ठेकेदारी का लाइसेंस कहां से बनता है

    ठेकेदारी का लाइसेंस निर्माण विभाग से बनता है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *