जानिए क्या है Cloud kitchen ? लड़का हो या लड़की घर बैठे होगी बंफर कमाई। खाना बनाये और ऑनलाइन बेचें।

low budget Cloud kitchen kya hai दोस्तों आज के समय में लड़का हो या लड़की सभी लोग अपनी कमाई करना चाहते हैं। आज के समय में युवा खुद अपना बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं। लेकिन अधिकांश युवाओं को आपने ये कहते हुये जरूर सुना होगा की बिज़नेस करने के लिए उनके पास पूँजी या खुदके पैसे नहीं है। लेकिन मेरा मानना है यदि आपको कुछ भी करना है और दिलों जान से उसके बारे सोचते हैं और धीरे -धीरे प्रयास करते हैं तो रास्ता खुद बनने लगता है। आपका स्पीड भले ही स्लो होगा। लेकिन सफलता का मज़ा भी आपको ही आएगा। क्योकि जिस समय आप संघर्ष कर रहे होंगे। कुछ ना कुछ सिख रहे होंगे।

आज के समय लड़का हो या लड़की सभी लोग अपने घर से कमाई करना चाहते हैं। यदि आपको खाना बनाना पसंद है तो क्लाउड किचन के बारे में जरूर जानना चाहिए। ये ऑनलाइन बिज़नेस आपका किस्मत बदल देगा। जानिए आप कैसे शुरू कर सकते हैं cloud kitchen , cloud kitchen kya hota hai

ऑनलाइन के इस दौर में आज हरेक काम ऑनलाइन हो गया है। आज आप घर बैठे ऑनलाइन खाना मँगवा सकते हैं। ग्राहकों को उनके पसंद का खाना जल्द से जल्द मिल सके। इसके लिए आज बहुत सारे फ़ूड डिलेवरी कंपनी zomato ,swiggy लोगों तक खाना पहुँचा रही है। आप भी अपना खाना लोगों तक पहुंचा सकते हैं घर बैठे। आज हम जानेंगे क्लाउड किचन के बारे में जिसे डार्क किचन, घोस्ट किचन, वर्चुअल रेस्तरां और सैटेलाइट रेस्तरां भी कहा जाता है।

क्लाउड किचन क्या है ?| Cloud kitchen kya hai | cloud kitchen kya hota hai

क्लाउड किचन एक प्रकार किचन ही होता है जहाँ ग्राहकों आर्डर के अनुसार खाना बनता है। और डिलेवरी पार्टनर कंपनी के द्वारा खाना उनके घर तक पहुँचाया जाता है। चूँकि ये किचन ग्राहकों से दूर होते हैं ये ग्राहकों से खाने का आर्डर ऑनलाइन ही लेते हैं। यहाँ बैठ के खाने की सुविधा नहीं होती है। क्लाउड किचन कहीं भी हो सकता है। इसके लिए कोई फ्रंट लोकेशन की जरूरत नहीं होती है। ये घर के किचन से शुरू होकर एक विशाल किचन भवन भी हो सकता है। इसीलिए इसे क्लाउड किचन भी कहा जाता है। इसके अलावे इसे और कई नामो से भी जाना जाता है। जैसे डार्क किचन, घोस्ट किचन, वर्चुअल रेस्तरां और सैटेलाइट रेस्तरां भी कहा जाता है।

क्लाउड किचन की जरूरत क्यों पड़ी।

आज बहुत सारे लोग बाहरी खाने के अलावे अपने घर के जैसा खाने के स्वाद को पसंद करते हैं। बहुत सारे लोग बाहर में नौकरी करते हैं जिनके लिए रोज खाना बनाना संभव नहीं है। और वे रोज रेस्टुरेंट का खाना नहीं खाना चाहते हैं। इसी कमी को देखते हुए आज बहुत सारे लोग घर जैसा खाना उपलब्ध करा रहे हैं।

क्लाउड किचन और रेस्टुरेंट किचन में क्या अंतर है।

आइये जानते हैं क्लाउड किचन और रेस्टुरेंट किचन में क्या अंतर है।

क्लाउड किचन कहीं भी हो सकता है।restaurant का किचन का फिक्स्ड होता है।
क्लाउड किचन से सिर्फ take away फैसिलिटीज देते हैं।restaurant का में दोनों दोनों फैसिलिटीज उपलब्ध होता है।
क्लाउड किचन आप अपने किचन से भी शुरू सकते हैं।restaurant किचन के लिए बड़ा स्पेस की जरूरत होती है।
क्लाउड किचन को 1 हजार से भी शुरू कर सकते हैं।restaurant किचन के लिए आपको अधिक पूँजी लगता। है

क्लाउड किचन कौन-कौन शुरू कर सकता है।

क्लाउड किचन बहुत आसानी से शुरू किया जा सकता है। इसके लिए कोई क्राइटेरिया नहीं है। कोई भी व्यक्ति ,महिला ,पुरुष, युवक ,युवती ,बेरोजगार ,रिटायर्ड पर्सन इस बिज़नेस को शुरू कर सकते है। अगर आपको खाना बनाने में रूचि है तब आपको मेहनत कम करना पड़ेगा। आप यूट्यूब की मदद से कई प्रकार के रेसिपी बनाना भी सीख सकते हैं। क्लाउड किचन के लिए फ्रंट लोकेशन के आवश्कता नहीं होती है। यदि आप शहर से दूर रह रहे हैं। तो शहर में कहीं बेस्ट लोकेशन के अंदरूनी एरिया में भाड़े पर अपना किचन सेट कर सकते हैं। और वहीँ से आप कस्टमर को खाना डिलीवर कर सकते हैं। यदि आपके पास अच्छा बजट है तो प्रोफ़ेशनल शेफ और स्टाफ की मदद से भी क्लाउड किचन चला सकते हैं।

कम बजट के क्लाउड किचन कैसे शुरू करें। | low budget cloud kitchen kaise shuru karen?

low budget cloud kitchen :- kam paison me cloud kitchen shuru karen अगर आपके पास अधिक पूँजी नहीं है। और आप क्लाउड किचन बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं। तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप आपने घर के रसोई से भी इस बिज़नेस को शुरू कर सकते हैं। यदि आपका घर शहर के बिच में है तब आपको बहुत कम खर्च आयेगा। कम बजट के क्लाउड किचन शुरू करने से पहले आपको कुछ बातों का अवश्य ध्यान रखना चाहिए।

  • खाना बनाने वाले सामानो की खरीदारी कम करें। जिस सामान आवश्यकता हो उसी को खरीदें। जरूरत पड़ने पर आप मार्केट से तुरंत खरीद भी सकते हैं।
  • मेनू लिस्ट में खाने के आइटम को कम रखें। अधिक से अधिक 5 प्रोडक्ट ही रखें।
  • जैसे -जैसे आर्डर बढ़ेगा। आप लिस्ट में नए आइटम को जोड़ सकते हैं।
  • अपने किचन का एक यूनिक और अट्रैक्टिव नाम रखें। जिसे लोग याद रखें। जैसे ghar ka khana , food puja , रख सकते हैं।
  • आपके एरिया में जो सबसे ज्यादा प्रचलित ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी कंपनी है जैसे। जोमाटो,स्विग्गी ,से जुड़ें।
  • अपने किसी भी एक प्रोडक्ट को ऐसा बनायें। जिसे लोग हमेशा आप से आर्डर करें। जैसे बिरयानी ,पराठा इत्यादि।
  • खाने की पैकेजिंग का हमेशा ध्यान रखें। साफ -सुथारा हो। तथा सभी आइटम अच्छे से पका होना चाहिए।
  • काम बजट होने की वजह से आप मार्केटिंग के लिए अपने सोशल मीडिया का बहुत बढियाँ उपयोग कर सकते हैं। आप जो भी खाना बनाते हैं उसे अपने सोशल मीडिया पेज पर रोज डालें। धीरे-धीरे लोग आपके पेज से जुड़ेंगे। और आपको आर्डर भी देंगे। जिससे आपका सेल्स बढ़ेगा।
  • अपने खाने के क्वालिटी से कभी समझौता नहीं। खाने फलेवर हमेशा एक जैसा रखें।
  • अपने लोकल एरिया के खानपान की आदतों के हिसाब से अपने फ़ूड का मेनू बनाये।

कम पूँजी में क्लाउड किचन शुरू करने के लिए आप ये वीडियो भी देख सकते हैं।

kam paison me cloud kitchen ki marketing kaise karen?

किसी भी बिज़नेस में मार्केटिंग का बहुत बड़ा योगदान होता है। कहावत भी है जो दिखता वो बिकता है। इसीलिए आपकी ब्रांडिंग मायने रखता है। अगर आपके पास कम पैसे हैं तो अपने बजट के अनुसार पम्पलेट छपवा सकते हैं। आजकल ऑनलाइन मार्केटिंग का बड़ा योगदान है। इसीलिए आपको अपने सोशल मीडिया का उपयोग जरूर करना चाहिए।

  • पम्पलेट को न्यूज़ पेपर के जरिए लोगों तक पहुँचा सकते हैं।
  • खाने के डब्बे पर आप अपने ब्रांड का लोगों प्रिंट करवा सकते हैं।
  • थोड़े पैसे होने पर आप खुदका ऑनलाइन वेबसाइट बनवा सकते हैं जहाँ से आप डायरेक्ट आर्डर ले सकते हैं।

cloud kitchen shuru karne se pahle kya karen?

अगर आप भी क्लाउड किचन शुरू करने का सोच रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए।

  • सबसे पहले क्लाउड किचन बिज़नेस की पूरी जानकारी पता कर लें।
  • अपने आस -पास उपलब्ध फ़ूड डिलीवरी पार्टनर से संपर्क करें। ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं.
  • यदि संभव हो तो आपने आस -पास में चल रहे क्लाउड किचन (zomato cloud kitcen, swiggy cloud kitchen ,rebel foods,box8,foodpanda) को विजिट करें। वहाँ के manager से बात करें।
  • शुरुवात में कम पूँजी से बिज़नेस शुरू करें।
  • यदि low budget cloud kitchen शुरू कर रहे हैं तो खुद ही खाना बनाये और पैकिंग करें। इसमें आप अपने घर वाले से मदद ले सकते हैं ,
  • यदि आप भाड़े पर रूम ले कर cloud kitchen शुरू कर रहे हैं ,तो एग्रीमेंट अवश्य करवायें।

cloud kitchen ke liy licence | document for cloud kitchen | क्लाउड किचन शुरू करने के लिए लाइसेंस

cloud kitchen ke liy licence :- अगर आप अपना क्लाउड किचन शुरू करने जा रहे हैं तो आपको कुछ आवश्यक डॉक्यूमेंट और लाइसेंस की बनवाने होंगे। जिसमें जीएसटी का रजिस्ट्रेशन, एफएसएसएआई का फूड लाइसेंस, नगर निगम लाइसेंस, गुमास्ता तथा अन्य दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है।

fssai licence फूड लाइसेंस आप ऑनलाइन fssai के वेबसाइट से मात्र 100 रूपये में बना सकते हैं। और गुमास्ता प्रमाण पत्र नगर निगम कार्यालय से मिलता है।

नोट :- शुरुवात में आप सिर्फ https://foscos.fssai.gov.in/ से food लाइसेंस बना कर भी काम कर सकते हैं।

साराँश

दोस्तों उम्मीद है आप सभी क्लाउड किचन बिज़नेस की जानकारी पसंद आयी होगी। इसी तरह के और भी बिज़नेस आईडिया ,सरकारी नौकरी ,स्कॉलरशिप के लिए आप हमारे सोशल मीडिया से जुड़ सकते है।

whatsapp groupClick here
Home pageclick here
facebook pageClick here
pinterestClick here
TelegramClick here

FAQ

  1. क्लाउड किचन बिजनेस क्या है?

    क्लाउड किचन एक प्रकार किचन है जहाँ खाने का आर्डर पैकिंग (take away ) के लिए दिया जाता है।

  2. छोटे स्तर पर क्लाउड किचन शुरू करने में कितना खर्च आयेगा।

    आप बहुत ही कम खर्च में क्लाउड किचन अपने घर से भी शुरू कर सकते हैं।

  3. क्लाउड किचन कहाँ शुरू करना चाहिए।

    अच्छी कमाई के लिए क्लाउड किचन शहर से वैसे जगह होना चाहिए। जहाँ ऑफिस और रेजिडेंशियल दोनों हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *