mukhymantri krishi saynatra bank

[latest]छोटे किसानों को भाड़े पर मिलेगा कृषि यंत्र ,कृषि संयंत्र बैंक 2024

[latest]छोटे किसानों को भाड़े पर मिलेगा कृषि यंत्र ,कृषि संयंत्र बैंक 2022 ,जाने कब और कैसे ,मिलेगा | भारत एक कृषि प्रधान देश है जिसमे बिहार भी खेती प्रधान राज्य है जहाँ छोटे और सीमांत किसानों की सँख्या अधिक है। बिहार सरकार के द्वारा खेती से जुड़े किसानो की सँख्या अधिक है। बिहार में खेती से जुड़े किसानों की आय में वृद्धि हो इसके लिए सरकार के द्वारा कई प्रकार के योजना चलाये जा रहे हैं किसानों को सब्सडी पर बीज ,खाद इत्यादि उपलब्ध कराये जा रहे हैं। परंतु सरकार के लगातार प्रयास के बाबजूद भी किसानो की समस्या बरकरार है। चूँकि बिहार में छोटे और सीमांत किसानो की सँख्या अधिक है आज के दौर में खेती में अधिक पैदावार के लिए आधुनिक कृषि उपकरणों की अधिक आवश्यकता है ये किसान आर्थिक रूप से इतने मजबूत नहीं होते हैं कि इतने महँगे उपकरणों की खरीद कर सकें। मजबूरन उन्हें परम्परिक खेती करना पड़ता है। जिसकी वजह से इन किसानों की आमदनी में इजाफा नहीं हो पता है।
किसानों की इन परेशानियों को देखते हुए बिहार सरकार किसानों के लिए पंचायत स्तर पर कृषि संयंत्र बैंक खोल रही है। किसान मोबाइल एप के जरिये कृषि उपकरणों की बुकिंग कर पाएंगे। किसानों को मार्केट से सस्ते दर पर कृषि उपकरण उपलब्ध कराया जायेगा। उपकरणों की मदद से किसानों की आमदनी में इजाफा होगा। आइये जाने इसके बारे में विस्तृत जानकारी।

पंचायत स्तर पर कहाँ कृषि बैंक स्थापित किये जायेंगे।

प्रत्येक पंचायत में पैक्स भवन होता है। पैक्सों के द्वारा सरकार कृषि बैंक की स्थापना करेगी। इसी बैंक के द्वारा किसानों को कृषि उपकरण भाड़े पर दिया जायेगा।

कृषि संयत्र बैंक से उपकरणों की बुकिंग किस प्रकार होगी।

कृषि संयंत्र उपकरणों की बुकिंग के लिए सहकारिता विभाग की तरफ से एक ऐप तैयार किया जा रहा है। ओला ,उबर की तर्ज पर किसानों के लिए 20 से 25 उपकरणों की बुकिंग होगी। बुकिंग करने के लिए ऐप को बहुत ही सरल बनाया जा रहा है। जिससे अधिक सँख्या में किसान बिना किसी सहायता के खुद से उपकरणों की बुकिंग कर पायेंगे। बुकिंग करने पर किसानों को उनका स्लॉट ,भाड़े का दर ,बुकिंग डेट ,इत्यादि उपलब्ध होगा। किसानो को उनके घर तक उपकरण को पहुँचाया जायेगा।

ये भी जरूर पढ़ें।
मुख्यमंत्री हरित कृषि संयत्र योजना
पैक्स कम्प्युटरीकरण योजना क्या है

कृषि संयंत्र बैंक में कितने प्रकार के उपकरण उपलब्ध होंगे।

वर्तमान में कृषि संयंत्र के लिए 15 से 20 कृषि उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे। धीरे -धीरे कृषि उपकरणों की माँग पर इसे बढ़ाया जा सकता है। कृषि संयत्र बैंक के लिए उपकरणों की सूचि

कृषि संयत्र बैंक के लिए उपकरणों की सूचि

क्र ० स ० उपकरणों का नाम क्र ० स ० उपकरणों का नाम 
 ट्रैक्टर से चलने वाले उपकरणों का नाम  ट्रैक्टर से चलने वाले उपकरणों का नाम 
ट्राली 13सीड कम फ़र्टिलाइज़र ड्रिल 
लेजर लैंड लेवलर 14पोटैटो प्लांटर 
3रोटवाटर 15रेजेड बेड प्लांटर 
4मल्टी क्रॉप थेर्सर 16सुगरकेन कटर सह प्लांटर 
डिस्क प्लाऊ 17स्ट्रॉ बेलर रैक रहित 
रिवर्सिबल ऍम बी प्लॉग 18सुपर सीडर 
डिक्स हैरो 19रीपर सह बाइंडर 
कल्टीवेटर 20पोटैटो डिगर 
लेवेलर 21मक्का थेर्सर 
10 केज व्हील एक जोड़ा 22 हैप्पी सीडर 
11 रोटरी मल्चर 23 बेलर 
12 स्ट्रॉ रीपर 24रीपर 

स्वचालित कृषि यंत्र के नाम 

क्रम सँख्या कृषि यंत्र के नाम 
पावर वीडर 
पावर स्प्रेयर /डस्टर 
मक्का थ्रेसर electric motor propelled
रीपर सह बाइंडर  self propelled
रीपर self propelled

इन छोटे उपकरण को खेती लिए खरीद सकते हैं

Oblivion Steel Plant Cutter Gardening Scissors Tools |

कृषि संयंत्र बैंक से किसानों को क्या लाभ होगा।
1 .किसानों को महंगे कृषि उपकरण खरीदने से छुटकारा मिलेगा।
2.किसान को सस्ते दर पर कृषि उपकरण भाड़े पर मिलेगा।
3 समुचित उपकरण उपलब्ध रहने पर किसान सही समय पर खेती कर पाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *