Bihar horticulture scheme for farmer 2024

जल्दी करें बिहार में इन 10 स्कीम पर भयंकर सब्सिडी मिल रहा है। दुबारा मौका नहीं मिलेगा। Bihar horticulture scheme for farmer 2024.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow Now

Bihar horticulture scheme for farmer 2024 प्यारे किसान भाई यदि आप बिहार से हैं और खेती किसानी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं। कई बार ऐसा होता है बिहार सरकार के द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याण योजनाओं की जानकारी किसानों को नहीं होती है। और वे सरकार के सभी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। चाहे आप फसल उत्पादन करने वाले किसान हैं ,या शहद उत्पादन करने वाले या फिर मशरूम उत्पादन करने वाले किसान आप के लिए सरकार कई तरह की योजनाओं को ला रही है। आज हम बिहार सरकार हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा चलाये जा रहे 10 दस से भी अधिक योजना के लाभ की जानकारी आपको देंगे। आइये जानते हैं इन सभी योजनाओं के बारे में।

Table of Contents

Bihar horticulture scheme for farmer 2024

  • प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना(सूक्ष्म सिंचाई)
  • सामूहिक नलकूप योजना
  • राष्ट्रीय बागवानी मिशन
  • मुख्यमंत्री बागवानी मिशन
  • छत पर बागवानी
  • बिहार कृषि निवेश प्रोत्साहन नीति
  • पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट
  • मशरूम से सम्बंधित योजना
  • सब्जी विकास योजना
  • मखाना विकास योजना
  • चाय विकास योजना
  • संरक्षित खेती योजना (RKVY)
  • पान विकास योजना
  • फसल विविधिकरण योजना(शुष्क बागवानी)

1प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना(सूक्ष्म सिंचाई) | Pradhanmantri krishi sichai yojna kya hai?

प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना(सूक्ष्म सिंचाई) के जरिये खेतों में पानी पहुँचाने के लिए ड्रिप सिंचाई, स्प्रिंकलर सिंचाई करने के लिए आवश्यक मशीनो की खरीदारी पर सब्सड़ी दिया जाता है। इस योजना की शुरुवात वर्ष 2015-16 में किया गया था। सभी खेतों पानी पहुँचाने और पानी की खपत को कम से कम करके अधिक पैदावार लेना है इस योजना का उदेश्य है।

ड्रिप सिंचाई, स्प्रिंकलर सिंचाई की मदद से खेतों में पाने बहुत कम लगता है। पानी को वहीँ पर डाला जाता है जहाँ पर पेड़ /पौधे की जड़ें हैं। सूक्षम सिंचाई की मदद से पानी बहुत काम लगता है।  

इसकी मदद से खर-पतवार पर 50% से 60 % तक काबू पाया जा सकता है। इस उपज के साथ -साथ कीटनाशोंको का काम उपयोग होगा।

प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना(सूक्ष्म सिंचाई) में ऑनलाइन आवेदन शुरू है आप सभी आवेदन कर सकते हैं। जल्दी करें।

2 सामूहिक नलकूप योजना | Samuhik nalkup yojna kya hai?

कई बार किसानो के पास इतना अधिक पैसा नहीं होता है की वे अपना खुदका नलकूल लगवा सके। एक नलकूप/ बोरिंग लगवाने लगवाने में किसानों को लाखों का खर्चा आता है। बिहार सरकार सामूहिक नलकूप योजना के जरिये। किसानों के समूह को सामूहिक नलकूप लगवाने पर सब्सिडी दे रही है।

किसानों के ग्रुप में कम से कम 2 किसान और अधिकतम 25 किसान तक हैं। किसान को अपने समूह में से किसी किसान को अध्यक्ष बनाना होगा। सभी आवश्यक दस्तावेजों के जरिये ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

सब्सिडी की राशि समूह के द्वारा खोले गए बैंक खाते में जायेगा। 1 लाख रूपये से अधिक के लगत वाले बोरिंग पर सरकार 80% तक का सब्सिडी देते है। जबकि 1 लाख से कम लागत वाले बोरिंग पर 20% तक सब्सिडी देती है।

सामूहिक नलकूप योजना में ऑनलाइन आवेदन शुरू है आप सभी आवेदन कर सकते हैं। जल्दी करें।

3 राष्ट्रीय बागवानी मिशन

यदि आपको औषधीय पौधे लगाने के साथ -साथ बागवानी करने के शौक है। या आप औषधीय पौधे तथा औषधीय पादपों का समूह में खेती खेती करते हैं तो राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना का लाभ लेकर आप सब्सिडी पर नर्सरी का विकास,सुखाने का शेड निर्माण,भंडारण हेतु गोदाम निर्माण,प्रसंस्करण इकाई की स्थापना कर सकते हैं।

राष्ट्रीय बागवानी मिशन क्या है ? | Rashtiy bhagwani mishan kya hai?

राष्ट्रीय बागवानी मिशन भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। एवं राष्ट्रीय औषधीय पादप मिशन योजना के जरिये किसानों के आय को बढ़ाने के लिए औषधीय पौधों की खेती करने से लेकर उसके प्रसंस्करण/ मूल्य संवर्धन एवं इनसे बने उत्पादों को मार्केट बेचने तक का प्लेटफॉर्म उपलबध कराया जाता है। किसानों को औषधीय पौधों खेती करने से लेकर प्रोडक्ट की मार्केटिंग की ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना के किसानों नर्सरी का विकास,सुखाने का शेड निर्माण,भंडारण हेतु गोदाम निर्माण,प्रसंस्करण इकाई की स्थापना करने के लिए 25% से लेकर 100% तक सब्सिडी दी जाती है।

नोट :- इस राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना में ऑनलाइन आवेदन शुरू है आप सभी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

4 मुख्यमंत्री बागवानी मिशन

किसान भाइयों यदि आपको अपने खाली जमीन /प्लाट पर फलदार पौधे लगाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है अब आपको सरकार से ही फलदार पौधे प्राप्त कर सकते हैं। योजना के जरिये आपको लागत मूल्य पर 50% की सब्सिडी भी प्राप्त कर सकते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।

मुख्यमंत्री बागवानी मिशन क्या है। mukhyamantri bagwani mishan kya hai?

मुख्यमंत्री बागवानी मिशन बिहार सरकार की एक बहुत ही महत्वकांशी योजना है। इस योजना के जरिये बिहार के किसानों फलदार पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा 15 जिलों के किसानों को फलदार पौधे ,जैसे आम ,अमरुद और लीची लगाने एवं इनके उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रति हेक्टेयर पर लागत पर 60 हजार ,50% यानि की 30 हजार रूपये का सब्सिडी सरकार देगी। बिहार सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ अभी राज्य के 15 जिलों में दिया जा रहा है इनमें भोजपुर, कैमूर, लखीसराय, मधेपुरा, नवादा, अरवल, सारण, बक्सर, गोपालगंज, जहानाबाद शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान और सुपौल शामिल को शामिल किया गया है।

किसानों को सब्सिडी की राशि तीन किस्तों में उपलब्ध कराया जायेगा। पहला किस्त 60 % ,दूसरा किस्त 20% ,और तीसरा किस्त भी 20% होगा। इस प्रकार कुल मिला कर तीनों किस्त को पूरा किया जायेगा।

5 फूलों की खेती पर मिलेगा लाभ | Flower subsidy in bihar

मुख्यमंत्री बागवानी मिशन के जरिये आप औषधीय पौधों के अलावे आपको फूलों की खेती लिए भी सरकारी अनुदान मिलता है। इस योजना के जरिये आप अपना नर्सरी लगा कर कमाई कर सकते हैं। फूलों की खेती के लिए प्रति हेक्टेयर 40 हजार रूपये की लागत पर 50 का अनुदान मिलता था। जिसे बढ़ा कर अब 70% तक कर दिया गया है। अब किसानों को 28 हजार रूपये प्रति हेक्टयर का सब्सिडी सरकार देगी।

नोट :- आप भी इस योजना का लाभ लें। ऑनलाइन आवेदन शुरू है। जल्दी करें।

6 छत पर बागवानी

यदि आप भी छत पर बागवानी करना पसंद करते हैं। और छत पर बागवानी करके शुद्ध सब्जी ,साग ,फल का उत्पादन कर रहे हैं। तो आपके लिए एक खुशखबरी है। बिहार सरकार की महत्वपूर्ण योजना छत पर बागवानी योजना का लाभ ले कर अपने छत पर बागवानी करके सब्सिडी पा सकते हैं।

छत पर बागवानी क्या है। Chhat par bagwani kya hai?

इस योजना के जरिये शहरों में रहने वाले लोगों को छत पर बागवानी करके केमिकल फ्री और पौष्टिकता वाले सब्जी ,फलों के उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना के जरिये आप 300 वर्ग फीट के खुले स्थान पर गार्डनिंग यूनिट स्थापित कर सकते हैं। जिसकी लागत सरकार द्वारा 50,000 रुपये निर्धारित किया गया है। इस योजना लाभ आप स्वयं या सोसाइटी मेंबर के जरिए भी ले सकते हैं। स्वय द्वार यूनिट लगाने पर आपको 50 हजार का 50 %तक 25000 हजार रूपये का सब्सिडी दिया जायेगा।

योजना के लिए चयनित जिले

  • पटना : पटना सदर, दानापुर, फुलवारी, 
  • गया: गया शहरी, बोध गया, मानपुर,
  • मुजफ्फरपुर: मुशहरी, कांटी,
  • नालंदा: बिहारशरीफ
  • भागलपुर: जगदीशपुर, नाथनगर, सबौर

नोट :- योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू है। आप सभी ऑनलाइन करके इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

7 बिहार कृषि निवेश प्रोत्साहन नीति | Bihar krishi nivesh protsahan niti

इस योजना की शुरुवात खास करके उन लोगों के लिए शुरू किया गया है। जो बिहार में रोजगार ,व्यवसाय को बढ़ावा देने की दिशा में उद्योगों को सेटअप करना चाहते हैं। इस योजना के जरिये बिहार कृषि निवेश प्रोत्साहन नीति, 2020 योजना के तहत मखाना, फल एवं सब्जी, शहद, औषधीय एवं सगंधीय पौधे, मक्का, चाय एवं बीज के प्रसंस्करण एवं उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये पूंजीगत अनुदान दिया जायेगा। सभी कागजी प्रक्रिया को सिंगल विंडो सिस्टम से किया जायेगा। सरकार आपको इंडस्ट्री के लिए जमीन भी उपलब्ध करा रही है। इस योजना के तहत न्यूनतम 25 लाख रुपये और अधिकतम 5 करोड़ रुपये की योजनाओं का लाभ दिया जायेगा।

कृषि से जुड़े कोई उद्योग आप लगाना चाहते हैं तो आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

नोट :- विशेष जानकारी के लिए वेबसाइट विजिट करें। ऑनलाइन आवेदन शुरू है. जल्दी करें।

8 पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट

किसानों के पास फसल पकने के बाद समस्या खत्म नहीं होती है। फसलों की कटाई के बाद सबसे बड़ा चुनौती अनाज के रख -रखाव और भंडारण का होता है। इसी समस्या को देखते हुए बिहार सरकार किसानों को फसलों को काटने वाले मशीनों ,गोदाम ,कोल्ड स्टोरेज ,इत्यादि के निर्माण पर सब्सिडी दे रही है।

पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट क्या है। post harvest management kya hai?

बिहार सरकार द्वारा किसानो के फसलों की कटाई से लेकर भंडारण की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट योजना की शुरुवात की गई है। इस योजना के लिए जरिये किसानों को किसान मंडी ,गोदाम ,कोल्ड स्टोरेज ,Grading & Packaging,Distillation Unit,इत्यादि लगाने के लिए अनुदान दिया जाता है। इस योजना के जरिये किसान और किसान उत्पादक संगठनों को 75% तक सब्सिडी दिया जाता है।

9 मशरूम से सम्बंधित योजना

आज मशरूम उत्पादन में बिहार एक अग्रणी राज्य है। बिहार में मशरूम की खेती बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसकी मार्केटिंग और पौष्टिक गुणों के कारण। बिहार सरकार भी मशरूम खेती को बढ़ावा दे रही है। यदि आप भी बिहार से हैं तो आपको इस योजना के बारे में अवश्य जानना चाहिए।

मशरूम से सम्बंधित योजना क्या है ?

बिहार में मशरूम की खेती को बढ़ावा देने और किसानों को आय बढ़ाने के लिए बिहार सरकार किसानों को सब्सिडी दे रही है। बिहार में ,मशरूम से सम्बंधित योजना के तहत किसानों को 10 लाख रूपये की सब्सिडी दिया जा रहा है। बिहार सरकार द्वारा निर्धारित प्रत्येक इकाई लागत पर 50 प्रतिशत का सब्सिडी यानि की 10 लाख रूपये तक दिया जा रहा है। इस योजना के जरिये किसान को झोपड़ी में मशरूम उत्पादन योजना,मशरूम स्पॉन किट वितरण,मशरूम उत्पादन/कम्पोस्ट/स्पॉन की योजना के तहत सब्सिडी दिया जा रहा है।

10 मखाना विकास योजना makhana subsidy bihar|

Makhana Vikas Yojana 2023-24 :- मखाना के उत्पादन में बिहार पुरे देश में टॉप पर है। बिहार से ही मखाना पुरे भारत में जाता है। वो भी बिहार के कुछ जिले ही मखाने का उत्पादन करते हैं। यदि आप भी बिहार में मखाना उत्पादन करने वाले किसान हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। बिहार सरकार सभी मखाना उत्पादन करने वाले किसानों के लिए मखाना विकास योजना का लाभ देने जा रही है।

मखाना विकास योजना क्या है।

Makhana Vikas Yojana kya hai :- बिहार सरकार द्वारा बिहार के सभी मखाना उत्पादक किसानों को लाभ दिया जायेगा। बिहार में मखाना खेती ,उत्पादन ,मखाना मार्केटिंग ,मखाना गोदाम निर्माण 5 MT ,इत्यादि के लिए बिहार सरकार द्वारा किसानों अधिकतम 75 % तक की सब्सिडी दिया जायेगा। बिहार के अभी 10 जिलों में कटिहार, पूर्णियाँ, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा एवं खगड़िया में इस योजना का लाभ दिया जायेगा। किसानों की सहायता के लिए मखाना गोदाम (5 MT) का अनुमोदित Model Estimate एवं संरचना का नक्शा दिये गये लिंक पर उपलब्ध करा दिया गया है।

11 चाय विकास योजना  | Chai Vikas Yojana 2023-24

किसान भाई लोग अब आपको चाय की खेती करने में परेशानी नहीं होगी। चाय की खेती में काम आने वाले महँगे उपकरण की खरीदारी पर आपको 90% की सब्सिडी उपलब्ध कराया जा रहा है। आइये जानते हैं इस योजना में।

चाय विकास योजना क्या है।

Chai Vikas Yojana kya hai ? :- बिहार में चाय की खेती से लेकर चाय के उत्पादन को बढ़ाने के लिए बिहार सरकार द्वारा चाय विकास योजना की शुरुवात की गई है। इस योजना के जरिये किसानों को  चाय की खेती करने वाले कृषकों चाय खेती में काम आने वाले उपकरणों (प्रूनिंग मशीन,मेकैनिकल हार्वेस्टर,प्लकिंग शियर,लीफ कैरेज व्हेकिल,लीफ कलेक्शन शेड,पॉवर स्प्रेयर मशीन तथा ब्रश कटर मशीन)और पौधों की 100% तक सब्सिडी दिया जायेगा।

साराँश

किसान भाइयों उम्मीद है आप सभी को ये जानकारी पसंद आयी होगी। सरकारी योजना ,स्कॉलरशिप ,नौकरी ,स्टार्टअप्स की जानकारी के लिए आप हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अवश्य जुड़ें।

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here
TelegramClick here
whatsapp groupClick here
ऑनलाइन अप्लाई करें क्लिक करें

FAQ

  1. बिहार में makhana subsidy कितना है।

    मखाना की खेती में एक हेक्टेयर में 97 हजार खर्च होता है. सरकार के द्वारा 72 हजार 750 रुपए सब्सिडी दी जा रही है

  2. चाय विकास योजना पर कितना सब्सिडी मिलता है।

     चाय विकास योजना पर किसानों को चाय की खेती करने वाले कृषकों को सब्सिडी  दो किस्तों में 75:25 के अनुसार दिया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *