बरौनी रिफाइनरी श्री कृष्ण सिंह स्कॉलरशिप योजना क्या है।,

बरौनी रिफाइनरी श्री कृष्ण सिंह छात्रवृति योजना-2022 | BRAUNI REFINERY SHREE KRISHNA SINGH SCHOLARSHIP SCHEME 2022

बरौनी रिफाइनरी श्री कृष्ण सिंह छात्रवृति योजना-2022 | BRAUNI REFINERY SHREE KRISHNA SINGH SCHOLARSHIP SCHEME 2022, बरौनी रिफाइनरी बिहार के बेगूसराय जिले के में अवस्थित है। बरौनी रिफाइनरी का स्थान भारत के अलावा एशिया के आधुनिक रिफाइनरी की श्रेणी में आता है। जिसकी स्थापना भारत सरकार और सोवियत संघ के सहयोग से 1964 ई0 में किया गया था। बरौनी रिफाइनरी इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड के अंतर्गत आता है। इंडियन आयल भारत सरकार के महारत्न कंपनियों में शामिल है। समय -समय पर बरौनी रिफाइनरी के द्वारा सामाजिक कार्य किये जाते हैं। बरौनी रिफाइनरी के द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (Corporate Social Responsibility (CSR)) के जरिये बरौनी रिफाइनरी श्री कृष्ण सिंह स्कॉलरशिप योजना चलाया जाता है।

बरौनी रिफाइनरी श्री कृष्ण सिंह स्कॉलरशिप योजना क्या है। what is Brauni Refinery Krishna Singh Scholarship Scheme 2022.

बरौनी रिफाइनरी श्री कृष्ण सिंह स्कॉलरशिप योजना का आयोजन बरौनी रिफाइनरी ,बेगूसराय के द्वारा किया जाता है। जिसका उदेश्य समाज के गरीब ,कमजोर ,मेधावी छात्र ,जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के वजह से छात्रों को उच्च शिक्षा पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन छात्रों को बरौनी रिफाइनरी के द्वारा छात्रवृति प्रदान किया जाता है। प्रत्येक साल बरौनी रिफाइनरी के द्वारा छात्रों के लिए स्कॉलरशिप का आयोजन किया जाता है। चयनित छात्रों को उनके प्राप्तांक के आधार पर स्कॉलरशिप दिया जाता है।

Eligibility Criteria:- Brauni Refinery Shree Krishna Singh Scholarship 2022
  • आवेदक बेगूसराय (बिहार) के मूल निवासी हो।
  • आवेदक वर्ष 2022 में दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण हों।
  • आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय/बोर्ड से पढ़ाई किये हो।
  • आवेदक के माता -पिता /अभिवावक का वार्षिक आय 1 लाख से कम होना चाहिए।

Document :- Brauni Refinery Shree Krishna Singh Scholarship 2022
  • आधार कार्ड (पहचान पत्र )
  • दशवीं का अंकप्रमाण पत्र (रिजल्ट )
  • आय प्रमाण पत्र (राज्य /केंद्र के समुचित सिविल पदाधिकारी द्वारा जारी किया गया आय प्रमाण पत्र )
  • रंगीन फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल

नोट – आय प्रमाण पत्र बनवाते समय आय-प्रमाणपत्र किस काम के लिए बनवाया जा रहा है कॉलम में बरौनी रिफाइनरी श्री कृष्ण सिंह छात्रवृति योजना अवश्य लिखें ।

बरौनी रिफाइनरी श्री कृष्ण सिंह छात्रवृति योजना में छात्रवृति की सँख्या।

2022 की 10 वीं कक्षा के परिणामों के अनुसार आवेदकों में क्रमश:

  • शीर्ष रैंक धारक = 40 छात्रा
  • शीर्ष रैंक धारक = 40 छात्र
  • दिव्यांग छात्र /छात्रा = 05
  • कुल 45

बरौनी रिफाइनरी श्री कृष्ण सिंह छात्रवृति योजना छात्रवृति हेतु चयन प्रकिया।

बरौनी रिफाइनरी श्री कृष्ण सिंह छात्रवृति योजना में के लिए चयन प्रक्रिया के लिए दशवीं पास छात्र के पाँचों विषयों (पाँच उत्कृष्ट विषयों में) प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जायेगा।

बरौनी रिफाइनरी श्री कृष्ण सिंह छात्रवृति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया।

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन है। छात्रों को अपने सारे जानकारी जैसे शैक्षणिक ,आय विवरण ,को A 4 पेपर पर टाइप कर या स्पष्ट अक्षरों में लिखकर सभी दस्तावेजों को स्वप्रमाणित कर रेजिस्ट्रड डाक से निचे दिए गये पते भेज सकते हैं।

नोट – आवेदक अपनी सुविधा हेतु स्वयं भी बरौनी रिफाइनरी के पते पर जाकर जमा कर सकते हैं।

पता – वरिष्ठ हिंदी अधिकारी ,कॉर्पोरेट संचार एवं हिंदी कार्यालय ,इंडियन आयल कॉपोरेशन लि ,बरौनी रिफाइनरी ,बेगूसराय -851114 (बिहार) फोन नंबर – 06243 -275285 /275232 .

बरौनी रिफाइनरी श्री कृष्ण सिंह छात्रवृति योजना राशि

  • बरौनी रिफाइनरी श्री कृष्ण सिंह छात्रवृति योजना के लिए चयनित प्रत्येक छात्र /छात्रा को 11 वीं और 12 वीं में प्रति वर्ष 25,000 पच्चीस हजार रूपये दिए जायेंगे।

ध्यान दें।

  • आय प्रमाण पत्र के बिना आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। पुराना आय प्रमाण पत्र नहीं लगायें।
  • अलग -अलग बोर्डों के अंकों को समतुल्य करने के लिए पूर्व स्वीकृत पद्धति का पालन किया जायेगा।
  • आवेदन में दी गयी जानकारी गलत पाये जाने पर छात्रवृति निरस्त कर दी जायेगी। और क़ानूनी कार्रवाई की जायेगी।
  • किसी प्रकार के विवाद में बरौनी रिफाइनरी का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 sep 2022 है।

इन स्कॉलरशिप के बारे में जरूर पढ़ें।

स्कॉलरशिप से जुडी तमाम जानकारी हमारे टेलीग्राम चैनल को जरूर ज्वाइन करें।
 बरौनी रिफाइनरी श्री कृष्ण सिंह छात्रवृति योजना

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *