नगर निगम से व्यवसाय लोन कैसे लें। nagar nigam se loan kaise len?

{2024}नगर निगम से व्यवसाय लोन कैसे लें। nagar nigam se loan kaise len?

नगर निगम से व्यवसाय लोन कैसे लें। nagar nigam se loan kaise len? लोन से सम्बंधित सारी जानकारी एक ही जगह पर मिलेगा। भारत सरकार और बिहार सरकार के दवारा गरीब ,बेरोजगार,फुटपाथ पर निर्भर ,बेघर लोगों को समाज के मुख्य धारा लाने की कोशिश किया जा रहा है। सरकार के द्वारा इनकी आर्थिक मदद की जा रही है। रेहड़ी ,पटरी ,छोटे रोजगार करने के लिए नगर निगम के द्वारा लोन उपलब्ध कराया जाता है। आइये जाने नगर निगम से लोन कैसे लिया जाय। 

नगर निगम से व्यवसाय लोन कैसे लें। nagar nigam se loan kaise len?

नगर निगम से लोन के शहर की नगर निगम में दीनदयाल अंत्योदय योजना -राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन चलाये जाते हैं। इस योजना के द्वारा नगर-निगम क्षेत्र में निवास करने वाले गरीब,निर्धन ,बेघर ,रेहड़ी -पटरी पर काम करने वाले कमजोर तबके के लोगों को नगर निगम के द्वारा आश्रय मुहैया कराया जाता है। इनका जीविकोपार्जन हो पाए इसके लिए कौशल क्षमता और हुनर मंद बनाने के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराये जाते हैं। गृह उद्योग ,किराना दुकान ,मधुबनी पेंटिंग ,सिलाई -कढ़ाई ,अगरबत्ती ,मशरूम की खेती और भी बहुत सारे व्यावसायिक प्रशिक्षण दिए जाते हैं। प्रशिक्षण के बाद इन्हे लोन दिलाया जाता है। 

नगर निगम के द्वारा लोन प्राप्त करने की प्रकिया क्या है। 

शहर की नगर निगम में दीनदयाल अंत्योदय योजना -राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन चलाये जाते हैं।नगर निगम के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं को तीन तरह से लोन की सुविधा उपलब्ध कराये जाते हैं। 

व्यक्तिगत ऋण , समूह ऋण ,स्वयं सहायता समूह ऋण

व्यक्तिगत ऋण -वैसे युवा जो खुद अपना बिजनेस का संचालन करना चाहते है उन्हें व्यक्तिगत लोन उपलब्ध कराये जाते हैं। इसके तहत लगभग 2,00,000 लाख रूपये तक के लोन उपलब्ध कराये जाते हैं। 

http://www.psanvi.tech

समूह ऋण – प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवक/युवतियाँ अपना एक ग्रुप /समूह बनाकर किसी भी प्रकार के व्यवसाय करने के लिए समूह लोन ले सकते हैं।इसके तहत लगभग 10,00,000  लाख रूपये तक के लोन उपलब्ध कराये जाते हैं। 

स्वयं सहायता समूह ऋण :-SHG  क्रडिट लिंकेज में शहरी स्वयं सहायता समूह को बैंक से बचत का 4 गुणा तक का या अधिक ऋण की सुविधा प्रदान की जाती है।

ये भी जरूर पढ़ें
ROAD|रोड साइड बिजनेस 6 बेहतरीन आइडिया
गाँव में बिज़नेस शुरू करने के 13 बेहतरीन आइडिया

लोन के लिए आवेदन कहाँ जमा करें। 

आवेदक को सबसे पहले अपने नगर निगम कार्यालय में जाकर आवेदन जमा करना होगा। वहाँ के कर्मचारी से आवेदक इस योजना की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

लोन  के लिए आवश्य्क दस्तावेज ?

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • बैंक पासबुक ,खाता नंबर ,ifsc कोड 
  • मोबाइल नंबर 
  • आवासीय प्रमाण पत्र 
  • व्यवसाय का विवरण 

नोट – योजना सम्बंधित जानकारी के लिए नगर निगम कार्यालय से जानकारी अवश्य प्राप्त करें। 

ये भी पढ़ें

[2024] में बेरोजगार को मिलेगा। 10 से 50 लाख तक का Business Loan जाने पूरी जानकारी। PMEGP Loan Online Apply Kasie Kare full detail

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना pm svanidhi yojana in hindi : रेहड़ी-पटरी वालो को मिलेगा ₹10000 से 50000 तक का लोन बिना किसी गारेंटी के।

नगर पालिका से 10000 का लोन कैसे मिलेगा?

नगर निगम से 10000 हजार का लोन लेने के लिए आपको स्ट्रीट वेंडर में लिस्ट करना होगा। इसके लिए नगर कार्यालय जाकर आपको स्ट्रीट वेंडर कार्ड बनवाना होगा। कार्ड बनवाने के बाद आप प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना के जरिये आप 10 हजार रूपये का लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *