Top 10 High Demand Agriculture Business Ideas in hindi

कृषि/खेती से जुड़े टॉप 10 बिजनेस आइडिया | Top 10 High Demand Agriculture Business Ideas in hindi .होगी पैसों की बरसात

Top 10 High Demand Agriculture Business Ideas in hindi :- भारत की आधी से अधिक आबादी आज भी गाँवों में रहती है। जो खेती खेती करते हैं। भारत की अर्थव्यवस्थ में आज किसानों का बहुत बड़ा योग्यदान है। लेकिन आज भी किसानों को खेती से ज्यादा कमाई नहीं हो रही है। मजबूरन उन्हें खेती को छोड़ कर शहरों में नौकरी करना पड़ रहा है। आज बहुत से युवा किसान ऐसे भी जो अपने गांवों में रह कर खेती से जुड़े व्यवसाय करना चाहते हैं।

आज के इस आर्टिकल में आप सभी युवा किसान को खेती से जुड़े व्यवसाय की जानकारी दी जायेगी। यदि आप खेती किसानी से जुड़े बिज़नेस को करना चाहते हैं। तो आपको यहाँ 10 से भी अधिक ऐसे बिज़नेस की जानकारी दी जायेगी। जिसे आप बहुत ही कम पूँजी से शुरू कर सकते हैं।

वैसे तो बहुत सारे बिज़नेस हैं लेकिन उनमें अधिक पूँजी की आवश्यकता होगी। आप कम पूँजी वाले बिज़नेस को शुरू करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। बस जरूरत होगी। सब्र रखने की क्योंकि किसी भी बिज़नेस को बड़ा होने में समय लगता है।

बहुत सारे ग्राहक ऐसे भी हैं जो शुद्ध खाद्य सामग्री के लिए कितनी भी कीमत देने को तैयार रहते हैं उन्हें बस सही प्रोडक्ट मिलने से मतलब होता है। जैसे शहद ,दूध ,गुड़ ,आयुर्वेदिक औषधि के पौधे। आइये जानते इन बिज़नेस के बारे में।

Agriculture Business Ideas in Hindi –

आइये जानते इन बिज़नेस के बारे में। यहाँ आपको सभी बिज़नेस की जानकरी बहुत ही सरल और आसान भाषा में उपलब्ध कराया जायेगा।

1 खाद -बीज का कारोबार

खेती के लिए सबसे जरुरी सामान में बीज और खाद सबसे पहले नंबर पे आता है। आज के समय में खाद बीज का व्यवसाय बहुत ही ज्यादा कमाई वाला बिज़नेस है। आज भी करोड़ों किसान खाद के लिए परेशान होते हैं। सही समय पर खाद लेना बहुत जरुरी होता है। इस बिज़नेस में आपके दुकान पहुँचने से पहले किसान आपका इंतजार करते रहते हैं। खाद के कारोबार से आप लाखों की कमाई कर सकते हैं।

हालाँकि खाद बिज़नेस शुरू करने से पहले आपको कृषि कार्यालय से खाद का लाइसेंस लेने की आवश्य्कता होती है। लाइसेंस लेने के बाद से आप अपना खाद का व्यापार शुरू कर सकते हैं। खाद का लाइसेंस लेने के बाद आपको अपने गाँव के चौक पर एक दुकान खोलना होगा। इसके अलावे आपको एक छोटे से गोदाम की आवश्यकता होगी। ये सभी पूरा होने के बाद आप बहुत सारे कम्पनियों के खाद -बीज को बेच सकते हैं।

एक बार खाद-बीज का दुकान खोलने पर किसान खुद आयेंगे आपको ज्यादा प्रचार करने की आवश्यकता नहीं होगी। अभी के समय में एक खाद दुकानदार लाखों की कमाई कर रहे हैं। मात्र एक से दो लाख की पूँजी से आप खाद -बीज का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

2. जैविक खाद का उत्पादन व्यवसाय (production of organic fertilizers Business in Hindi)

अभी के समय में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जैविक खाद उत्पादन कराने के लिए सरकार युवाओं को इस व्यवासाय को करने के लिए प्रेरित कर रही है। जैविक खाद के महत्त्व को देखते हुए सरकार सब्सिडी भी दे रही है। यदि आप भी किसी ऐसे बिज़नेस की तलाश में हैं तो जैविक खाद का व्यवसाय आपके लिए सबसे बढियाँ कमाई का रास्ता है।

आज जैविक खाद बेच कर गाँव के युवा , किसान लाखों में कमाई कर रहे हैं। जैविक खाद का व्यवासय आज लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से कर रहे हैं। जैविक खाद से होने वाले फसलों का स्वाद बहुत अच्छा होता है। साथ ही इसका शरीर पर कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होता है। खेतों के अलावे आज घर के गार्डन ,फूलों में खास करके लोग जैविक खाद का उपयोग कर रहे।

आप भी इस बिज़नेस को शुरू कर सकते हैं। जैविक खाद के बिज़नेस को 20 हजार से शुरू कर सकते हैं। धीरे -धीरे इस बिज़नेस को बढ़ा कर आप लाखों की कमाई कर सकते हैं।

Top 10 High Demand Agriculture Business Ideas in hindi

3.डेरी फार्मिंग व्यवसाय (Dairy farming Agriculture Business in Hindi)

दूध उत्पादन के मालमे भारत आज दुनियाँ में अग्रणी है। साथ ही सालों भर निरंतर चलने वाला व्यवसाय है. जिसकी जरुरत सभी को है। आज के समय में डेयरी फार्मिंग व्यवसाय बहुत अच्छा बिज़नेस है। आप इस बिज़नेस के जरिये लाखों की कमाई कर सकते हैं।

आप बहुत सारे डेयरी कंपनी से जुड़ कर या खुद से भी इस बिज़नेस को शुरू कर सकते हैं। कंपनी से जुड़ने पर आप किसानों से दूध इक्क्ठा करके आगे कंपनी को भेज सकते हैं। इसके बदले कंपनी आपको कमिशन देती है। इसके अलावे आप किसानों से दूध इक्क्ठा करके शहरों में जाकर घर -घर दूध बाँट सकते हैं।

बिज़नेस को आगे बढ़ाने के लिए शहर में दूध सेंटर भी खोल सकते हैं। लोग खुद आकर आपके दुकान से दूध खरीद सकते हैं। इसी के साथ आप अपने दुकान में घी ,पनीर ,सफल मटर भी बेच सकते हैं।

आगे आप दूध के बिज़नेस में और पूँजी लगा कर खुदका ब्रांड भी लॉन्च कर सकते हैं। दूध को पैकेट में पैक करके आगे बेच सकते हैं। इसके अलावे दूध से बने प्रोडक्ट को पैक करके बेच सकते हैं।

4. हर्बल औषधीय कृषि व्यवसाय (Herbal medicinal farming Business in India)

भारत में लोग इलाज के लिए अंग्रेजी के अलावे आयुर्वेदिक उपचार पर भी बहुत ज्यादा भरोसा करते हैं। जिसकी वजह से आज भारत में बहुत सारे आयुर्वेदिक कंपनी है. जो आयुर्वेदिक दवाई का निर्माण करती है। लेकिन इन कम्पनियों की सबसे से बड़ी परेशानी है ,दवाई बनाने में काम आने वाले जड़ी-बूटियों को अलग -अलग जगह से इक्क्ठा करना।

हर्बल औषधीय कृषि भारत में ही नहीं, पूरी दुनिया भर में पॉपुलर है. जड़ी-बूटियों की मांग मार्केट में अधिक है. यदि आपके पास पर्याप्त स्थान और जड़ी-बूटियों की अच्छी समझ है, तो आप अपने खेत में औषधीय जड़ी-बूटियां उगाना स्टार्ट कर सकते हैं. इस व्यवसाय में आपको कुछ सरकारी डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी जो कानूनी प्रक्रिया को पूरा करते हैं.

हर्बल दवाइयां शरीर के लिए घातक नहीं होती है और ये रोगों को जड़ से नष्ट करती है, इसलिए इनकी मांग अधिक रहती है. इनकी मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं हो पाती है, आप इस हर्बल मेडिसिन बिजनेस का हिस्सा बनकर लोगों की मदद कर सकते हैं.

5.पोल्ट्री फार्म का बिजनेस (poultry farm business)

पोल्ट्री फार्म का बिजनेस (poultry farm business) :- पोल्ट्री फार्म व्यवसाय आज के समय में बहुत फलफूल रहा है। चिकेन और अंडा का मार्केट में बहुत डिमांड है। अंडा खाना स्वास्थ के लिए फायदेमंद है। डॉक्टर भी अपने मरीज को अंडा खाने की सलाह देते हैं। यदि आप भी किसी ऐसे बिज़नेस की तलाश में हैं। जिनमें अधिक मुनाफा हैं। तो आपको पोल्ट्री फार्म बिज़नेस को शुरू करना चाहिए।

शहर से हटकर आप इस बिज़नेस को शुरू कर सकते हैं। आप अपने सुविधा के अनुसार पोल्ट्री फॉर्म का साइज बड़ा और छोटा दोनों रख सकते हैं। इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए आपको कोई विशेष ट्रेनिंग की आवश्यकता नहीं होती है। आप चाहे तो सरकार द्वारा कुटकुट पालन के लिए ट्रेनिंग उपलब्ध कराये जाते हैं। ये ट्रेनिंग लगभग एक सप्ताह के होते हैं। आप इस ट्रेनिंग कर सकते हैं।

पोल्ट्री फार्म खोलने के लिए आप शुरुवात में 50000 हजार रूपये की पूँजी से शुरू कर सकते हैं। धीरे -धीरे आप अपने फार्म को बड़ा कर सकते हैं। सरकार द्वारा पोल्ट्री फार्म खोलने के लिए 20 लाख रूपये तक का अनुदान भी दिया जाता है। इसके लिए आपको अपने पोल्ट्री फार्म का हसबेंडरी डिपार्टमेंट में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

मार्केटिँग के लिए आप चिकेन शॉप के अलावे रेस्टुरेंट,होटल ,ढाबा से संपर्क कर चिकेन और अंडे का सप्लाई कर सकते हैं। इस तरह आप पोल्ट्री फार्म से लाखो कमाई कर सकते हैं।

6.मशरूम की खेती (Mushroom farm)

शाकाहारियों का मटन और चिकेन मशरूम को बोला जाता है। मशरूम को वेज और नॉनवेज खाने वाले दोनों पसंद करते हैं। मशरूम से बने रेसिप के लोग दीवाने होते हैं। घर में हो या किसी शादी पार्टी फंक्शन में मशरुम के व्यंजन आपको जरूर मिलेंगे। शादी के दिनों में मशरूम की काफी डिमांड होती है।

इसके औषधीय गुणों के कारण डॉक्टर भी डॉयबिटीज़ के मरीज़ों को इसका सेवन करने की सलाह देते हैं। मशरूम में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फैट ना के बराबर पाया जाता है। फिटनेस और वर्कआउट करने वाले भी मशरूम खाना पसंद करते हैं।

मशरूम की खेती के लिए आपको किसी जमीन की आवश्यकता नहीं होती है। आप मशरूम की खेती अपने घर के कमरे से शुरू कर सकते हैं। मशरूम की खेती के लिए आपको कोई विशेष ट्रेनिंग की आवश्यकता नहीं होती है। आप चाहें तो सरकार द्वारा संचालित मशरूम सेंटर से 1 एक सप्ताह की ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते हैं। मशरूम की ट्रेनिंग आप ऑनलाइन भी ले सकते हैं।

मशरूम की खेती की शुरुवात आप 10 हजार से भी कम में शुरू सकते हैं। धीरे -धीरे आप लाखों का मशरूम प्लांट लगा सकते हैं , मशरूम प्लांट सब्सिडी भी सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। 20 लाख लागत तक के प्लांट आप सरकार के योजना के जरिये लगा सकते हैं।

मशरूम बिज़नेस शुरू करने से पहले आपको अपने नजदीकी बाजार के माहौल को जानना जरुरी होता है। इसीलिए आप इस बिज़नेस में आने से पहले आस पास मशरूम को विजिट करें। मार्केटिंग

शाकाहारी लोगों के दिल में मशरूम की अलग जगह है। लोग इसे बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं। प्रोटीन की बात करें तो मशरूम में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाई जाती है। मशरूम की खेती करने के लिए ना ही आपको हल चलाना है और ना ही बहुत सारी जमीन की जरूरत होती है। आप चाहे तो मशरूम की खेती एक कमरे में ही कर सकते हैं। मशरूम विशषज्ञों से जानकारी अवश्य लें।

7.मछली पालन व्यवसाय (fish farming business)

मछली पालन व्यवसाय (fish farming business) :- आज के मछली पालन बिज़नेस के जरिये लोग अच्छी कमाई कर रहे हैं. अभी के समय में मछली पालन का तरीका पूरी तरह से बदल गया है। पहले लोग मछली पालन के लिए नदी ,तालाब का उपयोग करते थे। शहरों में उतनी जगह होती नहीं है जहाँ लोग मछली पालन कर सके। आज के समय लोग biofloc fish farming के जरिये मछली पालन कर रहे हैं और अच्छी कमाई कर रहे हैं।

मछली पालन व्यवसाय (fish farming business) को शुरू करने से पहले आपको ट्रेनिंग अवश्य लेना चाहिए। जिससे आपको मछली के प्रकार ,उसके खानपान ,जलवायु की जानकारी हो जायेगी। ट्रेनिंग बाद आप पोखर,तालाब ,नदी ,या biofloc में मछली पालन कर सकते हैं।

यदि आप सही से मछली पालन करना सीख गए तो आपको मछली की मार्केटिंग की आवश्यकता नहीं होगी। ग्राहक फ्रेश मछली के लिए आपसे खुद कांटेक्ट कर लेंगे ,इसके अलावे मछली बेचने वाले भी आप से जुड़ जायेंगे। इस तरह आप मछली पालन से लाखों की कमाई कर सकते हैं।

8.बांस की खेती (bamboo farming in hindi)

बांस की खेती से आज किसान मालामाल हो रहे हैं ,आप भी हो सकते हैं. आज बांस का उपयोग घर किचन से लेकर बड़े ,बड़े कंस्ट्रक्शन साइट ,घर के साजो सामानो ,पैकेजिंग ,घर बनाने में, के अलावे और भी कई कार्यों में हो रहा है। आज बहुत सारे किसान ऐसे हैं जो साल में सिर्फ बांस बेच कर लाखों रुपयों की कमाई कर रहे हैं.

बांस की खेती के लिए आपको किसी विशेष मिटटी की आवश्यकता नहीं होती है। आप बंजर भूमि पर भी लगा सकते हैं। आप तेजी से बढ़ने वाले बांस की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

आज के समय में लोग बांस से बने प्रोडक्ट को ऑनलाइन बेच कर अपना स्टार्टअप कर रहे हैं. जिसमें बांस का बोतल , बांस का टेबल लैंप ,बांस का कुर्सी ,चटाई और भी बहुत सारे प्रोडक्ट है। जिनमे बांस का उपयोग होता है। सरकार के कृषि योजना में बांस की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

9.फूलों की खेती

फूलों की खेती की आज के समय में नगद कमाई का अच्छा जरिया है। भारत जैसे देश में रोज कोई न कोई पर्व ,त्यौहार होते हैं जीने में फूलों की माँग होती है। इसके अलावे रोज मंदिरों में चढ़या जाता है।

शादी के सीजन में मार्केट में कई फूलों की डिमांड होती है। जिससे किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। फूलों की खेती करने से पहले आपको अपने एरिया उपयोग हो रहे फूलों की जानकारी लेनी होगी। इसके अलावे आपको थोड़ी बहुत ट्रेनिंग की आवश्यकता हो सकती है।

आप ग्लेडियोलस की खेती, जरबेरा की खेती, गेंदा के फूलों की खेती तथा गुलाब के फूलों की खेती कर सकते हैं। आपको नजदीकी मार्केट की जानकारी रखनी होगी ,उद्यान विभाग के जरिये आप सरकारी अनुदान पा सकते हैं।

10 सोयाबीन की खेती

सोयाबीन की खेती आज जोरों पर है। सोयाबीन की खेती मध्यप्रदेश नामी है। लेकिन इसके अलावे सोयाबीन की खेती आज के समय में बिहार ,राजस्थान ,महाराष्ट्र के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी रहा है।

बिहार के कुछ जिलों में भी सोयाबीन की खेती हो रही है। सोयाबीन की बुआई जून से जुलाई के अंत तक की जाती है। सोयाबीन एक तिलहन खेती के लिएजानी जाती है।

सोयाबीन के प्रोडक्ट के रूप में हमें तेल और सोयाबीन दूध मिलता है। घर के खाने में आजकल लोग सोयाबीन तेल का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। सोयाबीन के तेलों में ज्यादा पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

यदि आपके पास अच्छी खासी जमीन उपलब्ध है तो आप सोयाबीन की खेती करके और सोयाबीन के और भी प्रोडक्ट बना कर लाखों की कमाई कर सकते हैं।

साराँश

दोस्तों उम्मीद है आप सभी को ये जानकारी पसंद आया होगा। आप हमारे वेबसाइट पर कृषि, मशीनीकरण, सरकारी योजना, बिजनेस आइडिया और ग्रामीण विकास ,सरकारी नौकरी ,सरकारी योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

whatsapp groupClick here
TelegramClick here
facebook pageClick here
pinterestClick here
Home pageclick here

FAQ

  1. बंजर भूमि पर कौन सा पौधा लगाना चाहिए ?

    बंजर भूमि पर आप बांस की खेती कर सकते हैं।

  2. मशरूम की खेती से कमाई कैसे करें ?

    मशरूम की खेती आप घर से भी शुरू कर सकते हैं। आप हजारों रुपयों की कमाई कर हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *