NCC kya hai

NCC kya hai ,एनसीसी क्या है?, फायदे ,सर्टिफिकेट ,महत्व

NCC ,(national cadet corps ) एनसीसी राष्ट्रीय कैडेट कोर भारत सरकार के अंतर्गत आता है। यह एक युवा विकास आंदोलन है। इसमें राष्ट्र निर्माण के असीम संभावनाएं हैं ,एनसीसी देश के युवाओं में देश प्रति अपने कर्तव्य ,पतिबद्धता ,समर्पण ,अनुशासन और नैतिक मूल्यों की भावना के साथ उनका सर्वांगिण विकास करता है। ताकि वे सक्षम नेता और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

NCC एनसीसी अपने कैडेट को गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। जिसमे सामजिक सेवाओं , अनुशासन और साहसिक प्रशिक्षण पर जोर दिया जाता है।

20000 हजार कैडेट के साथ शुरू हुआ। NCC में आज 13 लाख से ज्यादा कैडेट है।

NCC एनसीसी स्वैछिक आधार पर स्कूल और कॉलेजों के सभी नियमित छात्रों के लिए खुला है। तथा सक्रिय सैन्य सेवा के लिए छात्रों का कोई दायित्व नहीं है।

NCC की स्थापना 08 अप्रैल 1948 में किया गया। आजादी के बाद भारत में देश में सेना की कमी थी। जिसके कारण इसकी उत्पति की गई।

सर्व प्रथम गार्ड ऑफ़ हॉनर ( guard of honour ) पंडित जवाहर लाल नेहरू को दिया गया था।

NCC के प्रथम डायरेक्टर (DIRECTOR GENERAL ) गोपाल गुरुनाथ बेउर थे।

NCC एनसीसी के उद्देश्य।

देश के सभी क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान करने और राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहने के लिए संगठित प्रशिक्षित और प्रेरित युवाओं का मानव संसाधन बनाना।

सशस्त्र बलों में कैरियर बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित करने के अनुकूल वातावरण प्रदान करना।

युवाओं में चरित्र निर्माण ,कामरेडशिप ,अनुशासन ,धर्म निरपेक्ष ,दृष्टिकोण,साहस की भावना तथा स्वयं के आदर्शों को विकसित करना है।

NCC ,एनसीसी के आदर्श वाक्य :- “Duty and Discipline

NCC ,एनसीसी में शामिल होने के लिए क्या जरुरी है।

आप भारत के निवासी हो।

आपका आचरण अच्छा हो।

किसी संस्थान या स्कूल में रेगुलर छात्र होना जरुरी है।

मेडिकली फिट होना चाहिए।

NCC ,एनसीसी को दो डिवीज़न में बाँटा गया है।

1 जूनियर डिवीज़न :- इसके अंतर्गत स्कूल /या कॉलेज के छात्रों को शामिल किया जाता है। छात्रों (लड़के /लड़की ) 12 वर्ष की आयु से लेकर 18 वर्ष तक। जूनियर डिवीज़न में 2 साल की अवधि होती है। ट्रेनिंग के लिए।

2 सीनियर डिवीज़न :- इसके अंतर्गत 18 वर्ष अधिक तथा 26 साल तक युवाओं को शामिल किया जाता है। सीनियर डिवीज़न में 3 साल की अवधि होती है। ट्रेनिंग के लिए।

NCC ,एनसीसी के लिए आवेदन कैसे करें।

जूनियर डिवीज़न के छात्रों को अपने स्कूल 12 वीं तक , हेडमास्टर के पास अपना आवेदन जमा करना होता है। जिसके लिए FORM -2 भरा जाता है। इसको अच्छी तरह से भरने के बाद अपना सिग्नेचर करना होता है। अपना मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करना होता है। उसके बाद आपकी सारी तरह की जानकारी को पता किया जाता है। जैसे शैक्षणिक ,सामाजिक किये जाते है। फिर आपके अभिवावक की उपस्तिथि में घोषणा पत्र भरा जाता है। जिसपे आवेदक और अभिवावक का हस्ताक्षर होता है।

सीनियर डिवीज़न के लिए अपना आवेदन कॉलेज में या कमांडिंग ऑफिसर को दिया जाता है। जिसके लिए FORM -1 भरा जाता है। फॉर्म अच्छी तरह से भरने के बाद अपना हस्ताक्षर करना होता है ,जिसके बाद अपना मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करना होता है। उसके बाद आप की जानकारी पता की जाती है। संतुष्ट होने के बाद कमांडिंग ऑफिसर आपका आवेदन का चयन करते हैं, और अपना घोषणा पत्र जमा करना होता है।

NCC ,एनसीसी कैडेट वेलफेयर सोसाइटी क्या है। इस से लाभ।

NCC ,एनसीसी में चयन के बाद आप NCC कैडेट वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य बन जाते हैं, जिसके लिए आप से 15 रूपये आवेदन के समय जमा कराया जाता है।

1 अगर किसी कारणवश किसी की मृत्यु रूटीन अभ्यास के दौरान हो जाती है। तो उनके नॉमनी को 450000/- रूपये या हाय – रिस्क में हो जाती है। तो 500000/- रूपये देने का प्रावधान है। तथा मेडिकल ट्रीटमेंट में भी दिया जाता है।

2 इसके द्वारा स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाती है। जिसके अंतर्गत 1000 हजार अभ्यर्थी 6000 रूपये प्रति छात्रों दिये जाते हैं, यह आपके अच्छे शैक्षणिक योग्यता के आधार पर दिया जाता है। जिसमें से 250 वैसे छात्रों का चुनाव किया जाता है जो ग्रामीण परिवेश से आते हैं।

3 अगर आप NCC ,एनसीसी में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं तो प्रथम आने वाले को 3500 की राशि से पुरस्कृत किया जाता है। तथा दूसरे स्थान वाले को 2500 की राशि से पुरस्कृत किया जाता है।

भत्ते :- NCC ,एनसीसी के तरफ कई तरह के भत्ते भी दिए जाते हैं। ट्रेनिंग ,टूर पे ले जाने -आने ,खाने पिने का खर्च सारा वहन NCC ,एनसीसी के तरफ से किया जाता है।

NCC ,एनसीसी की ट्रेनिंग किसके द्वारा दी जाती है। :-

NCC ट्रेनिंग के लिए युवाओं को अलग -अलग तरह के फॉर्म भरने होते है।

1 थल सेना के द्वारा

2 वायु सेना के द्वारा

3 नौसेना के द्वारा

देश में बहुत सारे ट्रेनिंग सेंटर की मदद से कैडेट को ट्रेनिंग दिलाई जाती है।

1 थल सेना :-

आर्मी यूनिट में 440 ऑफिसरों दे द्वारा 20000हजार कैडेट को सालाना ट्रेनिंग दिया जाता है।

इंडियन मिलिट्री अकादमी ,देहरादून में 120 कैडेट को ट्रेनिंग दिया जाता है।

ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी ,चेन्नई में 48 कैडेट को ट्रेनिंग दिया जाता है।

मिलिट्री हॉस्पिटल में 1000 कैडेट को ट्रेनिंग दिया जाता है। 12 दिनों के लिए।

2 वायु सेना :-

एयर फाॅर्स अकादमी में 100 कैडेट को ट्रेनिंग दिया जाता है। यह साल में दो बार आयोजित किया जाता है। 13 दिनों के लिए जनवरी और अक्टूबर में।

3 नौसेना :-

इंडियन नैवेल अकादमी,इज़हिमाला में 170 कैडेट को ट्रेनिंग दिया जाता है। 12 दिनों के लिए।

नैवेल शिप में 300 कैडेट को 2 बार मुंबई ,तथा कोच्चि और विशाखापत्तनम में नौसेना के जहाजों पर ट्रेनिंग दिया जाता है।

NCC ,एनसीसी के क्या लाभ है।

NCC में 3 तरह के सर्टिफिकेट दिए जाते हैं “A ” , ” B ” तथा ” C “.

“C ” सर्टिफिकेट वाले को 26 जनवरी के दिन दिल्ली के परेड मैदान में शामिल होने का मौका मिलता है।

विभिभ्न एग्जाम में छात्रों के लिए अलग से प्रावधान होता है।

एड्मिशन के समय नंबर कम रहने पर NCC के सर्टिफिकेट पे आपको एडमिशन मिल जाता है। अलग से अंक मिलते हैं,

NCC “C ” सर्टिफिकेट प्राप्त अभ्यर्थी को जेनरल ड्यूटी ,क्लर्क ,टेक्निकल तथा नर्सिंग असिस्टेंट के लिए लिखित प्रवेश परीक्षा नहीं देना पड़ता है।

NCC ‘C ‘ सर्टिफिकेट अभ्यर्थी को इंडियन आर्मी NCC एंट्री स्कीम के तहत SHORT SERVICE COMMISSION में अप्लाई कर सकते हैं।

NCC ‘C ‘ सर्टिफिकेट अभ्यर्थी लिखत परीक्षा की आवश्यकता नहीं होती है। शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट को SSB INTERVIEW के लिए कॉल किया जाता है।

नोट:- सारी जानकारी और पूरी सत्यता की के लिए आप NCC के ऑफिसियल वेबसाइट को विजिट करें। https://indiancc.nic.in/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *