mukhyamantri matasy samekit vikas yojna 2023-24

मछली पालन करें। सरकार देगी 70% तक का सब्सिडी।जल्दी करें। Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana 2023-24

Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana 2023-24 : यदि आप भी बिहार के निवासी हैं। और खुद का बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं। आपके लिए अच्छी खबर है। आपको बिहार सरकार के मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के बारे में जरूर जानना चाहिए।

दोस्तों आज बहुत सारे युवा अपने गाँव में ही बिज़नेस करना चाहते हैं। लेकिन खेती के अलावे कोई दूसरा बिज़नेस करना चाहते हैं। मछली पालन भी एक बहुत बढियाँ बिज़नेस के रूप में उपलब्ध है। किसान भाई जितनी भूमि पर खेती करते हैं यदि उतनी ही भूमि पर मछली पालन करें तो उनकी कमाई 4 गुणा तक बढ़ सकती है।

आज मछली पालन कर बिहार के कई युवा लोगों को रोजगार देने साथ -साथ अच्छी कमाई भी कर रहे हैं। यदि आपके पास भी चौर में परती /बंजर भूमि है तब आप भी मछली पालन कर सकते हैं। अब आप कहेंगे मछली पालन में अधिक पूँजी लगता है। इसीलिए अब आपको पूँजी चिंता नहीं करनी है। बिहार सरकार मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना का लाभ उठा कर आप मछली पालन के लिए तालाब बनवा सकते हैं। जिसमें आपको मिलेगा 70 % तक की सब्सिडी। मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना की पूरी जानकारी के लिए आप हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना क्या है?

Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana kya hai :- राज्य में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना की शुरू की गई है। इस योजना के जरिये बिहार में बड़े पैमाने पर मछली पालन को बढ़ावा दिया जायेगा।योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को मछली पालन के लिए प्रोत्साहित करना उन्हें मछली पालन से जुड़े सभी पर की ट्रैंनिंग उपलब्ध करना साथ ही कृषि ,बागवानी एवं कृषि वानिकी के जरिये अपने उत्पादन की क्षमता को बढ़ाना।

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के जरिये वैसे सभी किसान जिनके पास अपनी निजी भूमि है उन्हें मछली पालन करने के लिए तालाब बनाने अनुदान देने का प्रावधान है। राज्य के सभी वर्ग के किसानों को तालाब बनवाने पर सब्सिडी भी दिया जायेगा। अन्य के लिए 50 प्रतिशत एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग /अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 70 प्रतिशत तथा उद्यमी आधारित 40 प्रतिशत का अनुदान दिया जायेगा।

Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana 2023-24 : overview

योजना का नामMukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana
योजना का प्रकारमत्स्य पालन बिहार सरकार
लाभार्थीबिहार के लोग
उद्देश्यमछली पालन को बढ़वा के लिए किसानों के निजी चौर जल क्षेत्र में तालाब का निर्माण में अनुदान प्रदान करना।
योजना वर्ष2023
अनुदान प्रतिशतकेटेगरी के अनुसार अलग है अधितम 70 % तक।
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन पोर्टलhttps://fisheries.biharv .gov.in
आवेदन की अंतिम तिथि31 /11 /2023 तक है

Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana 2023-24 subsidy

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के अंतर्गत वैसे सभी किसानों को लाभ दिया जायेगा। जिनका चौर जल क्षेत्र में जमीन है और वे मछली पालन के लिए तालाब का निर्माण करवाना चाह रहे हैं। तालाब निर्माण में कुल लगत इकाई पर सरकार द्वारा सब्सिडी दिया जायेगा। अनुदान की राशि आवेदक के केटेगरी के अनुसार अलग -अलग अधिकतम अनुदान 70 % तक दिया जाऐगा।

Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana 2023-24 subsidy category wise

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना 2023-24 सब्सिडी केटेगरी के अनुसार :- राज्य में मत्स्य पालन में सबकी भागीदार अधिक से अधिक हो और सभी केटेगरी के लोग शामिल हो । इसके लिए सरकार उन्हें अधिक सब्सिडी दे रही है। केटेगरी के अनुसार सब्सिडी निचे दिया जा रहा है।

  • सामान्य वर्ग के लिए 50 % तक
  • अत्यंत पिछड़ा और पिछड़ा वर्ग /अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के लिए 70 % प्रतिशत का अनुदान देय है।
  • उद्यमियों को 40% अनुदान दिया जायेगा।

Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Scheme के अंतर्गत तालाब लागत

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना 2023-24 के अंतर्गत तालाब का निर्माण किया जाना है। किसानों को एक हेक्टयर रकवा में तालाब का निर्माण करवाना होगा। तालाब निर्माण संबंधी पूरी जानकारी निचे दी गई है।

तालाब का निर्माण कुल जमीन
1 हेक्टेयर रकवा में 1 तालाब का निर्माण9.69 लाख/हेक्टेयर
1 हेक्टेयर रकवा में 2 तालाब का निर्माण8.80 लाख/हेक्टेयर
1 हेक्टेयर रकवा में 4 तालाब का निर्माण7.32 लाख/हेक्टेयर

Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Scheme 2023-24 eligibility criteria

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना में किसानों के लिए एलिजिबिल्टी क्राइटेरिया निम्न प्रकार है।

  • आवेदक बिहार का नागरिक हो।
  • मत्स्य विभाग के पोर्टल पर रेजिस्ट्रेड हो
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से ऊपर हो

Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Scheme 2023-24 Document

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के लिए किसानों के पास निम्नलिखित आवश्यक डॉक्युमनेंट होनी चाहिए।

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • भूमि से सम्बंधित डाक्यूमेंट्स
  • समूह में काम करने का सहमति प्रमाण पत्र
  • भू स्वामित्व प्रमाण पत्र

Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Scheme 2023-24 में आवेदन की प्रक्रिया क्या है।

Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Scheme 2023 का लाभ लेने के लिए आवेदक का फिशरीज पोर्टल पर पंजीकृत होना आवश्यक है। वेबसाइट पर आपको रजिस्ट्रेशन का लिंक होम पेज के दाहिने साइड में मिलेगा।

Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana 2023-24

नए किसानों को मत्स्य योजनाओं में आवेदन हेतु पंजीकरण पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने पर एक नया विंडो खुलेगा। यहाँ पर आपको बैंक अकाउंट डिटेल ,पता तथा माँगी गई। सभी जानकारी को भरना होगा।

पंजीकरण होने के बाद आपको दुबारा लॉगिन पेज पर जाना होगा। यहाँ आप अपना मोबाइल नंबर ,ईमेल id से भी लॉगिन कर सकते हैं। लॉगिन करने के बाद आपको पहले स्कैन किये गए सभी डॉक्यूमेंट को उपलोड करना होगा। पूरी तरह से आवेदन करने के बाद फाइनल प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

साराँश

उम्मीद है आप सभी को ये जानकारी पसंद आयी होगी। इसी प्रकार के और भी सरकारी योजना ,बिज़नेस ,पढ़ाई की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ सकते हैं ,

whatsapp groupClick here
TelegramClick here
facebook pageClick here
pinterestClick here
Home pageclick here
मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना ऑफिसियल वेबसाइट Click here
मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना रजिस्ट्रेशन click here

FAQ

  1. मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना क्या है?

    इस योजना के तहत किसानों को उनके बंजर और परती भूमि पर तालाब बनवाने के लिए सरकार अनुदान देती है।

  2. मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना का लाभ कौन -कौन ले सकते हैं?

    बिहार के सभी किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

  3. मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना में कितने प्रतिशत का सब्सिडी मिलता है।

    मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना में किसानों को उनके केटेगरी अनुसार 40% से लेकर 70% तक का सब्सिडी मिलता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *