पैक्स से मिलेगा खेती के सभी उपकरण भाड़े पर। मुख्यमंत्री हरित कृषि संयत्र योजना क्या है | mukhyamantri harit krishi sanyantra yojana 2024.

mukhyamantri harit krishi sanyantra yojana 2024 :-किसानों के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा बहुत सारे योजनायें चलाये जा रहे हैं। यदि आप भी बिहार से हैं तो बिहार सरकार के मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना की जानकारी आप सभी को अवश्य होनी चाहिए। अभी भी बिहार में सभी किसानों के पास अपना कृषि यंत्र नहीं है। जिसकी वजह से उन्हें खेती करने में परेशानी होती है। बिहार में अधिकतर छोटे किसान हैं जिनके पास अधिक पैसे नहीं होते हैं कृषि उपकरण की खरीदारी के लिए। धीरे -धीरे कृषि उपकरण महंगे भी हो रहे हैं।
किसानों को अपने गांव में दूसरे किसनों से कृषि उपकरण भाड़े पर लेना पड़ता है। ये किसान उन्हें अधिक रूपये पर कृषि यंत्र भाड़े पर देते हैं। जिससे उनका आर्थिक हानि होता है। किसानों के इन्ही समस्या को देखते हुए बिहार सरकार द्वारा बिहार के सभी पैक्स में मुख्यमंत्री हरित कृषि संयत्र योजना की शुरुवात की गई है।

मुख्यमंत्री हरित कृषि संयत्र योजना क्या है?| mukhyamantri harit krishi sanyantra yojana kya hai ?

बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार द्वारा बिहार के सभी पैक्सों में मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना की शुरुवात की गई है। इस योजना के जरिये बिहार के सभी पैक्स में 15 लाख रूपये की कृषि यंत्र उपलब्ध कराके कृषि बैंक की स्थापित किये जायेंगे। किसान के आवश्यकता के अनुसार कृषि उपकरण की खरीदारी करके पैक्स के माध्यम से बहुत ही कम रेट पर भाड़े पर उपलब्ध कराया जायेगा। किसान भाड़े पर ट्रैक्टर ,थेसर ,कल्टीवेटर ,रोटावेटर ,रिपेर मशीन के अलावे और भी कई प्रकार के कृषि उपकरण को भाड़े पर बुक कर सकते हैं।

mukhyamantri harit krishi sanyantra yojana 2024 benefits

mukhyamantri harit krishi sanyantra yojana के लाभ के बारे में आप सभी को पूरी जानकारी दी जायेगी। आइये जानते हैं

  • इस योजना का लाभ सभी ग्रामीण ले सकते हैं।
  • कृषि संयंत्र बैंक की स्थापना के लिए बिहार सरकार द्वारा सभी पैक्सों को 15 लाख रूपये सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा।
  • किसानों को भाड़े पर सभी प्रकार के कृषि यंत्र उपलब्ध कराये जायेंगे।
  • बहुत ही सस्ते रेट पर कृषि यंत्र भाड़े पर दिया जायेगा।

mukhyamantri harit krishi sanyantra yojana 2024 :- बिहार सरकार के द्वारा बिहार के पंचायतों में 8000 से अधिक पैक्सों के उत्थान तथा पैक्स के आय में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री हरित कृषि संयत्र योजना को लागू किया गया है। जिसके अंतरगत पैक्सों में 15 लाख की मूल्य के बराबर कृषि संयत्र बैंक की स्थापना की जाएगी। जिसमें से पैक्सों को ट्रैक्ट्रर , रोटावेटर, लेज़र लैंड लेवलर , हयड्रोलिक ट्राली ,थ्रेशर इत्यादि उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे।

पैक्स के क्षेत्र में जिन भी किसानों को कृषि यंत्र की आवश्यकता होगी। सभी कृषि यंत्र की खरीदारी जेम पोर्टल के द्वारा किया जायेगा। जिससे पैक्सों को कृषि उपकरण कम कीमत पर तथा अच्छी गुणवता की मिल जाएगी। इस योजना की खरीद प्रक्रिया के लिए एक टास्कफोर्स का गठन किया जायेगा। जिनकी मदद से पैक्स समितिओं का चयन किया जायेगा। तथा इस टास्कफोर्स के हेड जिले जिलाधिकारी होते हैं।

मुख्यमंत्री हरित कृषि संयत्र के लिए पैक्स आवेदन कहाँ जमा करेंगे।

पैक्स मुख्यमंत्री हरित कृषि संयत्र के लिए सबसे पहले अपने कोर कमिट में बैठक कर एक प्रस्ताव पारित करेंगे तथा प्रस्ताव को अपने प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को सौपेंगे। सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अपनी अनुशंसा करके प्रस्ताव को जिला सहकारिता पदाधिकारी के पास जमा कर देंगे।

पैक्सों को मुख्यमंत्री हरित कृषि संयत्र योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज ?

मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र के लिए पैक्सों निम्नलिखित कागजात की आवश्यकता होगी।

  • पैक्स के लेटर पैड पर प्रस्ताव हो।
  • सबसे जरुरी पैक्स के पास अपना गोदाम हो। कुछ खाली जगह हो।
  • पैक्स 3 वर्षों में किसी एक वर्ष वित्तीय लाभ में हो।
  • पैक्स के नाम से पैन कार्ड होना चाहिए।
  • पैक्स का ईमेल आई डी होना चाहिए
  • पैक्स के अध्यक्ष तथा प्रबंधक का मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो।
  • पैक्स के पास GST नंबर हो।
  • पैक्स के पास बैंक में स्पेशल SBCS खाता हो।

किसानों को कृषि यंत्र भाड़े पर कैसे मिलेगा ?

मुख्यमंत्री हरित कृषि सयत्र योजना के जरिये कृषि उपकरण को भाड़े पर बुक करने के लिए आप चाहे तो सीधे अपने पैक्स गोदाम पर जाकर पैक्स अध्यक्ष या पैक्स प्रबंधक से रसीद कटवाकर भाड़े पर बुक कर सकते हैं। या आप ऑनलाइन भी बुकिंग कर सकते हैं

mukhyamantri harit krishi sanyantra yojana kya hai
  • ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए आपको गूगल पर epacs सर्च करना होगा।
  • सर्च करने पर आपके सामने कोआपरेटिव का वेबसाइट खुलेगा।
  • यहाँ आपको मोबाइल एप्लीकेशन सेक्शन में मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना बुकिंग एप्प को डाउनलोड करना होगा।
  • डाउनलोड करने के बाद एप्प को इनस्टॉल करना होगा। उसके बाद अपने किसान रजिस्ट्रेशन के जरिये लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने बुकिंग ऑप्शन खुल जायेगा।
  • आप अपने जरूरत के सामनों की बुकिंग कर पायेंगे।

साराँश

दोस्तों उम्मीद है आप सभी को ये जानकारी पसंद आयी होगी। खेती बाड़ी ,नौकरी , स्टार्टअप , से जुडी सभी जानकारी के लिए आप हमारे साथ बने रहें।

Home PageClick Here
TelegramClick here
whatsapp groupClick here
Instagramclick here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *