e waste recycling business in hindi

ये बिज़नेस आपको मालामाल कर देगा। शुरू करें e waste recycling business in hindi । सरकार से मिलेगा 10 लाख बिज़नेस करने के लिए।

e waste recycling business in hindi यदि आप भी अपना बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं। लेकिन समझ में नहीं आ रहा है। कौन सा बिज़नेस शुरू करें। तो घराने की कोई बात नहीं है आज हम आपके लिए एक बहुत बेहतरीन बिज़नेस की जानकारी लेके आये हैं। वैसे तो मार्केट में बहुत सारे तरह के बिज़नेस हैं जिसे आप शुरू कर सकते हैं। लेकिन बिज़नेस में लगातार ग्रोथ बना रहे ये भी बहुत जरुरी होता है।

क्या आपने कभी सोचा है जब आपके घर में स्मार्टफोन ,कंप्यूटर ,टीवी ,LED खराब हो जाता है। आप उनका क्या करते हैं। आप उन्हें घर के किसी कोने में रख देते हैं। जी हैं अधिकांश लोग भी यही काम करते हैं। लोग इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदते हैं और खराब होने पर उन्हें घर के किसी कोने में फेक देते हैं। धीरे -धीरे ये कचड़ा घर में जमा होते रहता है। इसे इ इलेक्ट्रॉनिक कचड़ा भी कहा जाता है। आज के समय में लाखों टन E waste लोगों के घर में पड़ा है। अगर ऐसे में आप इलेक्ट्रॉनिक कचड़ा मैनेजमेंट का बिज़नेस शुरू करते हैं। तो आप आने वाले दिनों में लाखों की कमाई कर सकते हैं। इस बिज़नेस में अभी और भविष्य में कमाई के बम्फर अवसर है। आइये जानते हैं ई-वेस्ट बिजनेस के बारे में

Table of Contents

क्या है भविष्य ई-वेस्ट बिजनेस में | future in e waste recycling business

e-waste recycling in india आज के युग को लोग इलेक्ट्रॉनिक युग कहा जा रहा है। आज समय में हरेक घर में कोई ना कोई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट यूज़ हो रहा है। जिसमे टीवी ,फ्रीज ,मोबाइल ,लैपटॉप, ev स्कूटर ,ev कार भी शामिल है। आज के समय लोगों के घर में आदमी से ज्यादा मोबाइल हो गए हैं। दिखावा और हैसियत का सिंबल बन गया है ये इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट,खराब होने के बाद ये घर में ऐसे ही पड़े रहते हैं।

आज औसतन हरेक साल 50 टन से अधिक इलेक्ट्रॉनिक कचड़ा भारत (e waste in india ) में निकल रहा है। ये सभी डाटा अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम के अनुसार है। लगातार बढ़ते इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों से आज इलेक्ट्रॉनिक कचड़ा एक बड़ी समस्या और बिज़नेस का नया विकल्प के रूप में उभर रहा है। (e waste india) सरकार द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट को कम करने पर जोर दिया जा रहा है।

बात करें ई-वेस्ट बिजनेस में भविष्य का तो आने वाले दिनों में ये बिज़नेस अच्छे -बिज़नेस को टक्कर देगा। जितने भी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट हैं उनको बनाने में महंगे धातु सोना,तांबा ,लिथियम इत्यादि का उपयोग किया जाता है। ये धातु बहुत ही कीमती है। आज के समय में ev वेहिकल का माँग जोर पकड़ रहा है। ev कार बैटरी से चलती है। और बैटरी को बनाने में लिथियम का मुख्य उपयोग किया जाता है। लिथियम बहुत ही कीमती है। हालांकि इसे रीसायकल किया जा सकता है।

इसीलिए इ वेस्ट मैनेजमेंट बिज़नेस के जरिये आप रीसाइक्लिंग का बिज़नेस बिज़नेस शुरू कर अच्छी कमाई हैं।

छोटे स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट (इलेक्ट्रॉनिक कचड़ा ) बिज़नेस कैसे शुरू करें।

दोस्तों यदि आपके पास कम पूँजी है। तो आप एक इलेक्ट्रॉनिक कचड़े का दुकान खोल सकते हैं। शुरुवात में आपको अपने दुकान की मार्केटिंग और प्रचार -प्रसार करना होगा। कुछ हेल्पर की मदद से आप मोहल्ले में घूमकर इन कचड़ों की खरीदारी कर सकते हैं। आप पम्पलेट छपवाकर लोगों के बिच बाँट सकते हैं। जहाँ लोग खुद आकर अपना इलेक्ट्रॉनिक कचड़ा बेच सकें।

रेसिक्लर से संपर्क करना

शुरुवात में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पर सकता है लेकिन समय के साथ आप मार्केटिंग के पुरे तरीके सीख जायेंगे। आप शुरुवात में इलेक्ट्रॉनिक कचड़ा खरीद कर आगे रीसायकल करने वाले को बेच सकते हैं। आप अपने आस पास के recyclar से संपर्क कर उन्हें अपना माल भेज सकते हैं।

इ वेस्ट से कमाई कैसे करें | e waste se kamai kaise karen?

इलेक्ट्रॉनिक कचड़े का सही दाम लोगों को पता नहीं होता है। इसीलिए आप इस बिज़नेस में आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। पुराने लैपटॉप ,मोबाइल,बैटरी में बहुत सारे महँगे कॉम्पोनेन्ट होते हैं। जिन्हें आप अलग -अलग करके मार्केट में बेच सकते हैं।

यदि कोई 12 volt की टुबलेर बैटरी को 1000 हजार में खरीदते हैं इसी बैटरी को आप आगे रीसायकल करने वाले के पास 2 हजार से 3 हजार रूपये में आसानी से बेच सकते हैं। इसी तरह आप एक दिन में कम से कम 5 बैटरी भी खरीदते हैं तो आपकी कमाई 10 हजार से लेकर 15 हजार की हो जायेगी।

बड़े स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट (इलेक्ट्रॉनिक कचड़ा) बिज़नेस कैसे शुरू करें।

इलेट्रॉनिक वेस्ट से आप करोड़ों की कमाई कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको बड़े स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट रीसाइक्लिंग सेटअप को तैयार करना होगा। इसमें आपको अधिक पूँजी की आवश्यकता होगी। इसके अलावे आपको एक बड़े जगह की आवश्यकता होगी। एक बार सेटअप तैयार होने के बाद आप बिज़नेस शुरू कर अच्छी कमाई कर सकते हैं।

e waste management/e waste recycling business की ट्रेनिंग जरुरी है ?

किसी भी बिज़नेस को शुरू करने से पहले आपको बिज़नेस में होने वाले प्रोडक्शन से लेकर मार्केटिंग की पूरी जानकारी होना चाहिए। छोटे बिज़नेस में आपको ज्यादा ट्रेनिंग की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन बड़े बिज़नेस को शुरू करने से पहले आपको ट्रेनिंग लेना जरुरी है। आज मार्केट में बहुत सारे ट्रेनिंग सेण्टर उपलब्ध है। जिनमें से कुछ प्राइवेट और सरकारी ट्रेनिंग सेंटर भी उपलब्ध है। सरकारी ट्रेनिंग सेण्टर में आपको ट्रेनिंग के साथ -साथ सर्टिफिकेट भी मिलता है। जिससे आपको लोन लेने में सुविधा हो सकती है।

e waste recycling business process

आइये जानते हैं e waste recycling business process के बारे में। रीसाइक्लिंग बिज़नेस में इ वेस्ट को कई चरणों में छांटा जाता है। बड़े रीसाइक्लिंग बिज़नेस में आपको कई बड़े मशीनों की आवश्यकता होती है। इसके अलावे आपको स्किल्ड लेबर की भी आवश्यकता होती है। आइये जानते हैं इन चरणों के बारे में।

  • e waste कलेक्शन करना
  • छटनी करना
  • डिस्मेंटल प्रोसेस
  • आकार छोटा करना
  • क्रशिंग और सेपारेटिंग प्रोसेस

e waste कलेक्शन करना

रीसाइक्लिंग बिज़नेस के सबसे पहले चरण में आपको अपने कर्मचारियों की मदद से अपने आप पास के लोकेशन से इलेक्ट्रॉनिक स्क्रैप की खरीदारी करनी होगी। आप चाहें तो छोटे कबाड़ी वाले दुकानों और कबाड़ी खरीदने वाले छोटे -छोटे लोगों से संपर्क कर सकते हैं। जिसकी वजह से आपको अलग से कर्मचारी रखने की आवश्यकता नहीं होगी। शुरुवात के दिनों में आप इस तरीके से काम कर सकते हैं। धीरे -धीरे बिज़नेस बड़ा होने पर आप खुदका छोटे -छोटे कलेक्शन सेंटर हरेक शहर में बना सकते हैं। इन लोगों की मदद से आप इलेक्ट्रॉनिक waste अपने वेयरहाउस या godown में जमा कर सकते हैं।

e waste छटनी करना

इलेक्ट्रॉनिक कचड़े को एक जगह इक्क्ठा करने के बाद आपको सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को उनके केटेगरी के अनुसार छँटाई करनी होगी। इलेक्ट्रॉनिक कचड़े में कई प्रकार की वस्तु होती है। जैसे टीवी , लैपटॉप ,मोबाइल ,बैटरी, सर्किट बोर्ड इत्यादि शामिल होते हैं। मोबाइल ,लैपटॉप , घर उपयोग होने वाले बैटरी बहुत खतरनाक होते हैं। इसीलिए इन्हे अलग रखना बहुत जरुरी होता है। इस काम को करने के लिए आपको लगभग 5 से 10 कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। अपनी सुविधानुसार कर्मचारियों की संख्या घटा बढ़ा भी सकते हैं।

e waste डिस्मेंटल प्रोसेस

e waste को एक बार छटनी करने के बाद अगले प्रोसेस में भेजा जाता है। बहुत सारे इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट में कई प्रकार मेटल ,प्लास्टिक ,कॉपर के वायर इत्यादि लगे रहते हैं। इस प्रोसेस में सभी को अलग -अलग किया जाता है। सभी कॉम्पोनेन्ट को अलग करने के लिए आपको 5 कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। आप इस काम के लिए महिलाओं को रख सकते हैं।

e waste आकार छोटा करना

बड़े -बड़े इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट से सभी मेटेरियल निकलने के बाद भी इनका साइज बहुत बड़ा होता है। जिसे हैमर और कटिंग मशीन की सहायता से छोटा किया जाता है। कटिंग करने के बाद इसे अगले प्रोसेस के लिए भेजा जाता है।

e waste क्रशिंग और सेपारेटिंग प्रोसेस

e waste क्रशिंग और सेपारेटिंग प्रोसेस को मशीनों की सहायता से किया जाता है। प्रक्रिया में जितने भी छोटे इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जे होते हैं उन्हें क्रशिंग मशीन की सहायता से बहुत ही बारीक़ पाउडर / टुकड़ों में किया जाता है। फिर separator machine से सभी प्रोडक्ट को अलग -अलग किया जाता है। जिसमें तांबा ,लोहा ,प्लास्टिक ,लीथियम सभी को अलग किया जाता है।

e waste recycling business के लिए कितनी जगह और मशीन की आवश्यकता होगी ?

e waste recycling business को शुरू करने के लिए 5 हजार वर्ग फीट की जगह की आवश्यकता होगी। e waste recycling plant में आप अपनी जरूरत के अनुसार और अधिक जमीन का उपयोग कर सकते हैं। इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए आपको मशीनो की आवश्यकता होगी। (e waste recycling plant setup cost in india ) मशीनो की खरीदारी के लिए आपको 25-30 लाख रुपए की आवश्यकता होगी। मशीनो को चलाने के लिए बिजली कनेक्शन भी लेना होगा। इसके अलावे आपको कुछ एक्स्ट्रा खर्च के लिए भी रुपयों की आवश्यकता होगी।

e waste recycling business करने के लिए आवश्यक लाइसेंस ?

e waste recycling business शुरू करने के लिए आपको सरकारी लाइसेंस और कुछ जगहों से NOC भी लेनी होगी। साथ ही आपने बिज़नेस को रेजिस्ट्रेड भी करवाना होगा।

  • e waste recycling business के लिए आपको जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा।
  • बिज़नेस के लिए एमएसएमई का लाइसेंस लेना होगा।
  • पॉल्यूशन बोर्ड से एनओसी लेना होगा।
  • राज्य वेस्ट मैनेजमेंट का सदस्य बनाना होगा।

electronic waste recycling plant in india

आइये जानते हैं भारत के टॉप electronic waste recycling plant in india के बारे में। आप इन से संपर्क कर सकते हैं। या कोई जॉब करके बिज़नेस की जानकारी को सीख सकते हैं।

e waste recycling business के लिए सरकार से मदद

यदि आपके पास कोई बेहतरीन बिज़नेस प्लान हैं तो आपको बिहार उद्यमी योजना के तहत बिज़नेस शुरू करने के लिए 10 लाख रूपये का लोन भी उपलब्ध कराती है। इसके अलावे आपको 10 लाख पर 50% का सब्सिडी भी मिलता है। यानि की आपको 5 लाख रूपये की छूट मिलता है। शेष 5 लाख पर ही आपको ब्याज देना होता है। जब की महिलाओं को ये 0% ब्याज पर लोन दिया जाता है। इसके अलावे भारत सरकार के MSME योजना के जरिये भी आप लोन से सकते हैं।

साराँश

दोस्तों उम्मीद है आप सभी को ये जानकारी पसंद आयी होगी। बिज़नेस आईडिया ,स्टार्टअप आईडिया ,सरकारी योजना ,स्कालरशिप इत्यादि की जानकारी के लिए आप हमारे सोशल ग्रुप से अवश्य जुड़ें।

whatsapp groupClick here
TelegramClick here
facebook pageClick here
pinterestClick here
Home pageclick here

FAQ

  1. e waste recycling plant cost kitna hai?

    e waste recycling plant cost ka minimun cost 20-25 lakh rupye ke bich shuru hota hai?

  2. e waste recycling प्लांट सेटअप करने के लिए सरकारी योजना क्या है ?

    बिहार सरकार की उद्यमी योजना के जरिये आपको 10 लाख रूपये तक का लोन मिलता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *