Bihar pyaj godam subsidy 2024

Bihar pyaj godam subsidy 2024 प्याज गोदाम बनाये सरकार देगी। 4.5 लाख की सब्सिडी यहाँ मिलेगी पूरी जानकारी

Bihar pyaj godam subsidy 2024 बिहार सरकार के हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट किसानों के लिए प्याज भण्डारण योजना चला रही है। अब प्याज के किसानों को प्याज स्टोर करने की परेशनी से छुटकारा मिलेगा। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्याज भण्डारण संरचना (2024-25) में आवेदन शुरू है आज ही आवेदन करें।

https://agroranto.com/ Bihar pyaj godam subsidy 2024

यदि आप भी बिहार के किसान हैं और प्याज की खेती करते हैं। तब ये जानकारी आपके लिए बहुत महवत्पूर्ण है। सरकार प्याज उत्पादन करने वाले किसानों के लिए प्याज भंडारण योजना 2024-25 लेके आई है।

Bihar pyaj godam subsidy 2024 | pyaj warehouse subsidy in bihar 2024

प्याज के खेती में किसानों के लिए प्याज का उत्पादन करना परेशानी है। परेशानी का मुख्य कारण है प्याज को लम्बे समय तक स्टोर करके रखने की। इसी समस्या को देखते हुए प्याज किसान धीरे-धीरे प्याज की खेती कम करने लगे। लेकिन बिहार सरकार की प्याज भण्डारण योजना किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण योजना है। अब प्याज गोदाम बनाने पर किसानों को सब्सिडी दिया जायेगा। जिससे किसान आसानी से प्याज का उत्पादन कर पाएंगे। पूरी जानकारी के लिए आप हमारे साथ बने रहें।

Bihar pyaj godam subsidy 2024 ,बिहार प्याज भण्डारण योजना क्या है।

बिहार प्याज भण्डारण योजना के तहत किसानों को प्याज गोदाम निर्माण करने पर 75% की सब्सिडी दिया जायेगा। सब्सिडी की राशि डायरेक्ट किसानों के खाते में आयेगा। इस योजना के तहत 50 MT के गोदाम का निर्माण किया जाये। प्रत्येक किसान परिवार से 1 गोदाम लिए आवेदन स्वीकृत किया जायेगा।

Bihar pyaj godam subsidy 2024, प्याज भण्डारण संरचना कितने MT का होगा.

प्याज उत्पादन करने वाले किसानों को प्याज गोदाम निर्माण की 50 MT तय किया गया है। गोदाम निर्माण से प्याज भंडारण संरचना का अनुमोदित मॉडल एस्टीमेट एवं संरचना का नक्शा (भूमि संरक्षण निदेशालय द्वारा) तथा मॉडल एस्टीमेट एवं संरचना का नक्शा (बी.ए.यू.,सबौर द्वारा) दिए गए Link वेबसाइट पर उपलब्ध है,किसान इसे वेबसाइट से आसानी से डाउनलोड कर पायेंगे।

Bihar pyaj godam subsidy 2024 प्याज गोदाम सब्सिडी बिहार

प्याज की खेती करने वाले किसानों को गोदाम निर्माण में लगे लगत मूल्य पर सब्सिडी दिया जाता है। एक प्याज गोदाम का निर्माण के लिए 6 लाख रूपये तय किया गया है। जिस पर सरकार द्वारा 75% की सब्सिडी दिया जायेगा। यानि 4.5 लाख रूपये की सब्सिडी की जायेगी। सब्सिडी की राशि डायरेक्ट किसानों के खाते में भेजी जायेगी।

Bihar pyaj godam subsidy 2024 प्याज गोदाम लेआउट

ऑनलाइन आवेदन सिलेक्शन के बाद किसानों को गोदाम निर्माण के लिए स्वीकृति लेनी होती है। स्वीकृति लेने के बाद किसान को गोदाम निर्माण काम शुरू करना होता है। गोदाम के निर्माण के लिए नक्सा और एस्टीमेट की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। बिहार सरकार द्वारा अनुमोदित मॉडल एस्टीमेट एवं संरचना का नक्शा (भूमि संरक्षण निदेशालय द्वारा) कराया गया है।

बिहार हॉर्टिकल्चर ऑफिसियल वेबसाइट से किसान एस्टीमेट और मॉडल का पीडीएफ Download कर सकते हैं। और उसके अनुसार गोदाम का निर्माण करा सकते हैं। नक्सा और एस्टीमेट समझने में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर अपने जिला में हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट में उपलब्ध इंजीनियर से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
नोट :- जैसा नक्सा दिया गया है। उसी तरह से गोदाम का निर्माण करायें। अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

प्याज गोदाम के लिए एलिजिबिल्टी क्राइटेरिया | Bihar pyaj godam subsidy.

  • बिहार में किसानों को प्याज गोदाम के निर्माण के लिए आवश्यक पात्रता की जानकरी होना जरुरी है। आइये जानते हैं इसके बारे में।
  • आवेदक बिहार निवासी हो।
  • गोदाम निर्माण करने के लिए इच्छुक होना चाहिए।
  • आवेदक के पास अपना जमीन हो या लीज की जमीन होना चाहिए।

Bihar pyaj godam subsidy 2024 eligibility criteria , प्याज गोदाम के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

  • प्याज गोदाम निर्माण के लिए जमीन का रसीद
  • यदि जमीन किराये का हो तब लीज पेपर जमा करना होगा।
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • किसान रजिस्ट्रेशन
  • फोटो
  • मोबाइल नंबर

Bihar pyaj godam subsidy 2024 selected district.

बिहार सरकार द्वारा प्याज गोदाम निर्माण के लिए बिहार के कुल 23 जिले का चयन किया गया है। भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, कैमुर, लखीसराय, नवादा, सारण, शेखपुरा, सिवान, औरंगाबाद, बाँका, बेगूसराय, भागलपुर, गया, खगड़िया, मधुबनी, मुंगेर, नालन्दा, पटना, पूर्णियाँ, रोहतास, समस्तीपुर एवं वैशाली में शामिल है। इन जिलों के किसान प्याज गोदाम के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Bihar pyaj godam subsidy 2024 प्याज गोदाम के लिए ऑनलाइन अप्लाई

प्याज गोदाम के लिए किसान को ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए बिहार हॉर्टिकल्चर वेबसाइट को विजिट करना होगा।

  • गूगल में बिहार हॉर्टिकल्चर टाइप करें। या (https://horticulture.bihar.gov.in/) डाल कर सर्च करें।
  • होम पेज के निचे भण्डारण संरचना से संबंधित योजना (आवेदन करने ) बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद पेज खुलेगा। यहाँ आपको योजना सम्बंधित जानकारी मिलेगा।
  • यहाँ आपको सभी जानकरी पढ़ कर निचे टर्म एंड कंडीशन को टिक करके आवेदन के लिए आगे बढ़ें पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके किसान निबंधन संख्या डालने का ऑप्शन आएगा।
  • किसान निबंधन डालने के बाद फॉर्म खुल जायेगा। उसके बाद आपको सभी जानकरी भर कर ,सभी डॉक्यूमेंट उपलोड करना होगा।
  • निचे फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करके प्रिंट आउट सेव करके रख लेना होगा।

साराँश

किसान भाइयों उम्मीद है ये जानकारी आप सभी को पसंद आया होगा। खेती किसानी से जुड़े सभी जानकारी के लिए आप हमारे साथ बने रहें।

Home PageClick Here
TelegramClick here
whatsapp groupClick here
Instagramclick here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *