bihar board intermidiate 11th regisatration start

Bihar Intermediate Registration 2022-24 हेतु पंजीयन प्रक्रिया शुरु, 11वीं कक्षा के विद्यार्थी जरूर पढ़ें।

Bihar Intermediate Registration 2022-24 हेतु पंजीकरण प्रक्रिया शुरु,के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है 11 वीं कक्षा में पढाई कर रहे सभी छात्र विशेष रूप ध्यान देंगे। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कक्षा 11 वीं में रेगुलर और स्वतंत्र रूप से पढाई कर रहे छात्रों का वर्ष 2024 में वार्षिक परीक्षा होगा। जिसके लिए पंजीकरण /रेगिस्ट्रशन की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। सभी छात्र अपने कॉलेज और विद्यालयों में जाकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन /पंजीयन फॉर्म भरते समय सभी छात्र अपने विषयों के चयन पर अवश्य ध्यान दें। बिहार बोर्ड के द्वारा राज्य के कुछ विद्यालयों में व्यावसायिक पाठयक्रम के लिए चिन्हित किया गया है। जिनमें विज्ञान ,वाणिज्य ,एवं कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न व्यावसायिक ट्रेड /कोर्स शुरू करवाये गये हैं ये कोर्स -सुरक्षा (Security),ब्यूटीशियन (beautician),टूरिज्म (Tourism),रिटेल मैनेजमेंट (Retail Management),ऑटोमोबाइल (Automobile),इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर (Electronics and hardware),ब्यूटी एंड वेलनेस (Beauty & Wellness),टेलीकॉम (Telecom),आईटीआई (ITI),कोर्स की पढ़ाई शुरू की गई है।

व्यावसायिक पाठयक्रम के विद्यार्थी के लिए विषयों का संरचना

 विषय विषयों के नाम 

अनिवार्य विषय समूह  (compulsory subject group )


 

भाषा विषय -1 हिंदी अथवा अंग्रेजी (100 अंक )
भाषा विषय -2 हिंदी ,अंग्रेजी ,उर्दू ,मैथिली ,संस्कृत ,प्राकृत ,मगही ,भोजपुरी ,अरबी ,पर्शियन ,पाली ,एवं ,बांग्ला में से कोई एक  (जो भाषा विषय -1 में नहीं लिया गया हो)- 100 अंक 

ऐच्छिक विषय समूह       (Elective Subject Group )


 

 

ऐच्छिक विषय-1 फाउंडेशन कोर्स (100 अंक )
ऐच्छिक विषय-2 

व्यावसायिक शिक्षा ट्रेड – पत्र -1                                             (50 सैद्धांतिक +50प्रायोगिक =100 अंक  )

ऐच्छिक विषय-3 

व्यावसायिक शिक्षा ट्रेड – पत्र -II                                             (50 सैद्धांतिक +50प्रायोगिक =100 अंक  )

नोट :- द्वितीय  एवं तृतीय ऐच्छिक विषय विद्यार्थी द्वारा चयनित एक ही ट्रेड के दो पत्र होंगे। 

अतिरिक्त विषय समूह 

(Additional Subject Group)

 

Physics, Chemistry, Biology, Mathematics, Agriculture, Business Studies, Accountancy, Enterprenerurship, History Political Science, Sociology, Economics, Psychology, Home Science, Geography, Music, Philosophy, Yoga& phy.Education में से किसी एक विषय का चयन किया जा सकता है। 

नोट :- वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने छठे अतिरिक्त विषय का चयन किया है। सभी छ : विषयों में पास है तो पास प्रतिशत की गणना नामांकन लेने वाले विश्वविद्यालय /संस्थान या नियोजक के द्वारा अपने निर्धारित अहर्ता के अनुरूप किया जायेगा। 

नोट :- 1 . इंटरमीडिएट व्यावसायिक पाट्यक्रम के विद्यार्थी को ऊपर दिए गए टेबल के अनुसार कुल 5 विषयों जैसे भाषा विषय -1 भाषा विषय -2 ऐच्छिक विषय -2 तथा ऐच्छिक विषय -3 का पढ़ाई करना अनिवार्य है।

2 . इसके अतिरिक्त अगर छात्र चाहे तो छात्र एक अतिरिक्त विषय का चयन ऊपर दिए गए टेबल में अपने अनुसार कर सकते हैं।

3 .व्यावसायिक पाठयक्रम के विद्यार्थी के लिए ट्रेड विषय को छोड़कर शेष अन्य विषय का पाठ्यक्रम तथा किताबें वही है जो कला ,विज्ञान ,और वाणिज्य संकाय के लिए लागु है।

कला, विज्ञान ,एवं वाणिज्य पाठयक्रम के विद्यार्थी के लिए विषयों का संरचना

 विषय विषयों के नाम 

अनिवार्य विषय समूह

(compulsory subject group )

भाषा विषय -1 हिंदी अथवा अंग्रेजी (100 अंक )
भाषा विषय -2 हिंदी ,अंग्रेजी ,उर्दू ,मैथिली ,संस्कृत ,प्राकृत ,मगही ,भोजपुरी ,अरबी ,पर्शियन ,पाली ,एवं ,बांग्ला में से कोई एक  (जो भाषा विषय -1 में नहीं लिया गया हो)- 100 अंक 

ऐच्छिक विषय समूह 

(Elective Subject Group )

ऐच्छिक विषय -1 

ऐच्छिक विषय -2 

ऐच्छिक विषय -3 

कला ,वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के विषयों में से किसी एक संकाय के तीन विषय (पूर्व की भाँति )-

(100 अंक प्रत्येक विषय )

अतिरिक्त विषय समूह 

(Additional Subject Group)

अतिरिक्त विषय

उक्त भाषा विषय -2 के विषयों में से कोई एक विषय जो अनिवार्य विषय समूह अर्थात भाषा विषय -1 या 2 के अंतर्गत नहीं लिया गया हो। 

अथवा 

कला ,वाणिज्य ,एवं विज्ञान संकाय का कोई एक विषय (जो विद्यार्थी जिस संकाय का हो वे उस संकाय के कोई एक विषय जो ऐच्छिक विषय समूह के अंतर्गत नहीं लिया गया हो। )

1 .विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थी के लिए –

(क) कंप्यूटर साइंस अथवा 

(ख) मल्टीमीडिया एवं वेब टेक्नोलॉजी में से कोई एक विषय अथवा 

(ग) योग एवं शारीरिक शिक्षा में से कोई एक विषय 

नोट – 1. इंटरमीडिएट विज्ञान ,वाणिज्य एवं कला संकाय के विद्यार्थी को 05 विषयों में भाषा विषय -1 ,भाषा विषय -2 ,ऐच्छिक विषय -1 ,ऐच्छिक विषय -2  ,ऐच्छिक विषय -3 का अध्ययन करना अनिवार्य है।

2 . इसके अतिरिक्त यदि विद्यार्थी चाहे तो एक अतिरिक्त विषय का चयन कर सकता है।

 

Bihar Intermediate Registration 2022-24 | बिहार इंटरमीडिएट के लिए पंजीयन शुल्क क्या है।

रेगलर छात्रों और स्वतंत्र छात्रों के लिए पंजीयन शुल्क का निर्धारण अलग -अलग किया जा रहा है। सूचीकरण शुल्क ,इमिग्रेशन शुल्क ,अनुमति शुल्क की पूरी जानकारी निचे टेबल जा रहा है। सभी विद्यार्थी अपने शुल्क की गणना कर लें।

विधार्थी की कोटि नियमित /स्वत्रंत मद निर्धारित शुल्क 
सूचीकरण आवेदन शुल्क (सभी कोटि के विधाथियों के लिए )Rs. 60 /-
ऑनलाइन शुल्क Rs. 25 /-
regular /नियमित कोटि के विज्ञान ,वाणिज्य एवं कला संकायों व व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विधार्थियों के लिए (I) सूचीकरण शुल्क Rs. 400/-
(II)इमिग्रेशन शुल्क (वैसे छात्रों के लिए जो किसी अन्य बोर्ड से बिहार बोर्ड में आयें हैं )Rs. 200/-
स्वतंत्र  कोटि के लिए (I)सूचीकरण शुल्क Rs. 400/-
(II)अनुमति शुल्क Rs. 400/-
(III)इमिग्रेशन शुल्क (वैसे छात्रों के लिए जो किसी अन्य बोर्ड से बिहार बोर्ड में आयें हैं )Rs. 200/-
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के नियमित कोटि के विद्यार्थी के लिए कुल शुल्क Rs. 485/-
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थी के लिए कुल शुल्क Rs. 885/-

नोट – इमिग्रेशन शुल्क केवल अन्य मान्यताप्रात बोर्ड से दसवीं पास कर बिहार बोर्ड में आने वाले छात्रों के लिए इसके साथ अन्य बोर्ड से आने वाले छात्रों को मूल प्रवजन प्रमाण पत्र /(Migration Certificate ) अपने कॉलेज /स्कूल में जमा करना जरुरी है।

अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास नियमित कोटि के छात्रों के लिए कुल शुल्कRs. 685/-
अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास स्वतंत्र कोटि के छात्रों के लिए कुल शुल्कRs. 1085/-

नोट – अन्य बोर्ड से आने वाले छात्र अपना migration सर्टिफिकेट जरूर लग़यें। 

Bihar Intermediate Registration 2022-24 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • फोटो कम से कम 2 पीस अवश्य रखें। फोटो का बैकग्राउंड सफ़ेद और साइज 35mm *30mm (40 से 50 kb के बिच होना चाहिए। )
  • हस्ताक्षर
  • दसवीं का मार्कशीट का फोटो कॉपी
  • अन्य बोर्ड के छात्रों के लिए Original migration certificate होना चाहिए।
  • mobile number

Bihar Intermediate Registration 2022-24 | बिहार इंटरमीडिएट के लिए पंजीयन की प्रकिया

बिहार इंटरमीडिएट 11 th के लिए पंजीयन की प्रक्रिया विद्यार्थी स्कूल /कॉलेज में किया जायेगा। छात्र अपने संस्थान से आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे। प्राप्त आवेदन को अच्छी तरह से भरने के बाद दिनांक 09-11 -2022 से 30 -11 -2022 तक अपने कॉलेज /स्कूल में उचित फीस के साथ जमा करना होगा।

आप सभी से अनुरोध है कृपया बिहार बोर्ड के द्वारा जारी किये गए विज्ञापन को जरूर पढ़ें ,ये कोई बिहार बोर्ड का ऑफिसियल नहीं है इसे आप लोगों को समझाने के लिए आसान भाषा में उपलब्ध कराया जा रहा है। विशेष जानकारी के लिए बिहार बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट को जरूर विजिट करें।

बिहार बोर्ड से जुड़ी रेगुलर अपडेट और अन्य जानकारी हमारे टेलीग्राम चैनल और व्हाट्सअप ग्रुप से जरूर जुड़े।

Join TelegramClick Here
Join whatsaap groupClick Here
PinterestClick Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *