new update Pacs member kaise bane

new update Pacs member kaise bane | सहकारिता पैक्स के सदस्य कैसे बने ,जानिये आवश्यक दस्तावेजों ,लाभ के बारे में।

new update Pacs member kaise bane :- आप में से बहुत से लोग जो गाँव में रहते हैं उन्हें पैक्स के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी होगी ,परंतु आप में से बहुत से लोगों ने कभी सही गौर नहीं किया होगा। आखिर हरेक गाँव में एक पैक्स भवन क्यों होता है इसका क्या उपयोग है इस से कैसे कैसे जुड़े ,इसका क्या होगा। यदि आप में से किन्ही के मन ये विचार आ रहे होंगे तो उनके सभी आंसर आपको मिलेंगे। बहुत सारे वैसे भी व्यक्ति होंगे जिनको पैक्स के बारे में जानकारी नहीं है उन्हें भी जानकारी उपलब्ध हो पायेगी। आइये जानते सभी जानकारियों को बारीकी से।

पैक्स क्या है | pacs kya hai in hindi ?

पैक्स का पूरा नाम प्राथमिक कृषि साख समिति (Primary Agricultural Credit Society) है। यह एक सहकारी संस्थान (को-ऑपरेटिव) होता है पैक्स का संचालन चुने गये अध्यक्ष तथा उनके बोर्ड के मेंबर के द्वारा लिए गए निर्णय के आधार पर किया जाता है। पैक्स को सरकारी मंडी के नाम पर भी जाना जाता है। पैक्सों की गतिविधियों की देखरेख तथा उनसे सरकारी कार्यों का सही निष्पादन हो रहा है या नहीं की जानकारी सरकार तथा विभाग को उपलब्ध हो सके इसके लिए कोआपरेटिव ऑफिसर / सहकारिता प्रसार पदाधिकारी की नियुक्ति की जाती है। हरेक पंचायत में एक पैक्स सोसाइटी / संस्थान का गठन किया जाता है। new update Pacs member kaise bane

पैक्स क्या उद्देश्य है

पैक्स का मुख्य उद्देश्य है किसानों का उत्थान। गरीब किसानों को खेती करने के लिए अपने गाँव साहूकारों से कर्ज लेना पड़ता था। साहूकार इन बेबस, लाचार किसानों को अधिक ब्याज पर ऋण देते थे ,कई बार फसल डूबने ,क्षति होने पर ,ओला या किसी भी प्राकृतिक आपदा होने पर भी किसानों को अपना कर्ज चुकाना पड़ता था या तो उन्हें अपनी जमीन गिरवी रखनी पड़ती थी। किसानों की इन्हीं समस्याओं के निवारण के लिए जरूरतमंद किसानों को कम कीमत पर ब्याज उपलब्ध कराये जाते हैं

{new update} Agniveer Recruitment Process 2023-24 |अग्निवीर में हो गया बड़ा बदलाव ,जानिए पूरी जानकारी।

पैक्स भवन होता है।

पैक्स गरीब किसानों के लिए बहुत उपयोगी संस्थान है इसकी उपयोगिता को देखते हुये सरकार के द्वारा सभी पंचायतों में पैक्स भवन निर्माण तथा पैक्स गोदाम निर्माण का निर्माण सरकार के द्वारा कराया जाता है। पैक्स भवन और पैक्स गोदाम के निर्माण के लिए दान का जमीन या सरकारी जमीन या लीज जमीन लिया जा सकता है।

10वीं के बाद करें ग्राफिक डिजाइनिंग का कोर्स: जानिए फीस, कॉलेज की डिटेल और सैलरी

पैक्स का क्या काम होता है।

पैक्स एक सरकारी संस्थान होती है जोकि बिहार सरकार के कोआपरेटिव डिपार्मेंट / सहकारिता विभाग से संचालित किया जाता है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार के योजना का संचालन भी पैक्स के माध्यम से किया जाता है। आमतौर पर लोग पैक्स के बारे में सिर्फ किसानों से आनाज की खरीदारी के तौर पर जानते हैं। आइये जानते हैं इसके कार्यों के बारे में।

  • पैक्स के माध्यम से लोगों को KCC खाते के जरिये काम ब्याज पर लोन उपलब्ध कराये जाते हैं।
  • पैक्स के माध्यम से किसानों के अनाज को सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाता है।
  • पैक्स के माधयम से राशन का बटवारा किया जाता है।
  • किसानों को सरकारी रेट पर खाद उपलब्ध कराये जाते हैं।
  • किसानों को खेती के लिए कृषि यंत्र बैंक से कृषि उपकरण भाड़े पर दिय जाते हैं।
  • किसानों का फसल बिमा भी कराया जाता है।
  • पैक्स के द्वारा जमा विर्धि के काम किये जाते हैं।
  • बैंकिंग सुविधा भी उपलब्ध कराया जाता है
  • पैक्स गोदाम को सामाजिक कार्यों के लिए भाड़े पर भी लगाया जाता है।

PM Free Solar Panel 2023 |सरकार दे रही है फ्री सोलर पैनल |प्रधानमंत्री (कुसुम) सोलर पैनल पात्रता, जाने योजना का लाभ कैसे लें?

पैक्स सदस्य कैसे बने | pacs member kaise bane ?

जैसा की आप सभी जानते हैं पैक्स एक सहकारी संस्थान है 18 साल ऊपर के कोई भी व्यक्ति अपने क्षेत्र के पैक्स जुड़ सकता है आपको पैक्स द्वारा जारी किये गये शेयर की तय रकम चुकाने होंगे। आप पैक्स में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम दोनों तरीके से सदस्य बन सकते हैं। ऑफलाइन के माध्यम से सदस्य बनने आपको प्रपत्र -V की आवश्यकता होगी।

JN Tata Endowment Loan Scholarship In Hindi 2023-24 | अब विदेश में पढ़ने का सपना पूरा होगा

पैक्स सदस्य बनने के लिए आवश्यक योग्यता |

जैसा की आप सभी जानते पैक्स एक सहकारी संस्थान है आइये जानते है पैक्स में सदस्य बनने लोगों के पास आवश्यक योग्यता क्या होनी चाहिए।

  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आप किसी अन्य पैक्स के सदस्य ना हों।
  • आप जिस पैक्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं वहाँ के स्थाई निवासी हों
  • आवेदक दिवालिया घोषित ना हो
  • आवेदक की मानसिक स्तिथि सही होनी चाहिए।
  • राजनीतिक अपराध एवं नैतिक दुराचार छोड़कर किसी दूसरे अपराध के लिए सजा नहीं हुई हो।
  • आवेदक के पास सदस्य्ता शुल्क की राशि होनी चाहिए। तथा 10 रूपये शेयर राशि होनी चाहिए।
  • SC/ST कोटि के आवेदकों को केवल सदस्यता शुल्क देना होगा ,शेयर हिस्सा की राशि सरकार द्वारा वहन किया जाएगा)।

पैक्स सदस्य बनने के लिए आवश्यक दस्तावेज | Document For pacs member

आइये जानते हाँ पैक्स बनने के लिए आवश्यक दस्तावेज के बारे में। आवेदन करने वक्त आपको इन सभी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • ऑफलाइन आवेदन के लिए प्रपत्र -V (मार्केट या पैक्स में उपलब्ध होगा। )
  • आधार कार्ड
  • फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की छाया प्रति
  • IFSC कोड
  • उपलब्ध फॉर्म पर पूर्व से पैक्स सदस्य से अनुसंशा अवश्य करवा लें।

पैक्स के लाभ | Benefits of pacs

पैक्स ग्रामीण स्तर के किसानों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण संस्थान है पैक्स जैसे संस्थान की वजह से बहुत से किसानों को कर्ज से मुक्ति मिली है। आइये जानते हैं भारत सरकार द्वारा अलग से सहकारिता मंत्रालय बनाने के बाद से पैक्सों से किसानों को बहुत ही लाभ मिलेगा। आइये जानते हैं पैक्स से लाभ के बारे में।

  • पैक्स के सदस्य को पैक्स के लाभ में होने पर उनके शेयर में बढ़ौतरी होती है।
  • पैक्स सदस्य की मृत्यु होने पर उनके नोमनी को शेयर की राशि दी जाती है।
  • किसानों को समय पर KCC लोन मिलता है
  • किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध होता है
  • पैक्स के माध्यम से किसानों के कीट-नाशक गाँव में ही उपलब्ध हो जाते हैं।
  • पैक्स में संचालित बैंक से रूपये की जमा निकासी की जा सकती है।
  • जनवितरण प्रणाली से राशन वितरण किया जाता है।
  • खेती के लिए कृषि उपकरण भाड़े पर लिए जा सकते हैं।
  • आने वाले कुछ समय में हरेक प्रकार के सरकारी काम पैक्स के माधयम से ऑनलाइन किये जायेंगे। बीमा पॉलिसी ,ट्रैन टिकट ,प्लान टिकट ,आधार कार्ड ,पासपोर्ट इत्यादि का लाभ एक ही जगह से मिलेगा।

{new update} Agniveer Recruitment Process 2023-24 |अग्निवीर में हो गया बड़ा बदलाव ,जानिए पूरी जानकारी।

आने वाले दिनो में आप पैक्स मेंबर ऑनलाइन भी बन सकते हैं ,पहले ऑनलाइन मेंबर बनाने के लिए आवेदन शुरू किया गया था। फिर बंद कर दिया गया आने वाले दिनों में नए शीरे से ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट बनाया जायेगा।

पैक्स अध्यक्ष/प्रबंधक द्वारा सदस्य नहीं बनाये जाने पर क्या करें।

कोई बार ऐसा देखा पैक्स अध्यक्ष//प्रबंधक किसानों को आपसी रंजिस की वजह से पैक्स का सदस्य नहीं बनाते हैं तो उस परिस्तिथि में अगर आप सदस्य्ता समबन्धित सारे पात्रता के अनुकूल पाये जाते हैं तो आपको अपने प्रखंड /खंड में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी से संपर्क करना होगा। विशेष परिस्तिथि में आपको अपने जिले अवस्तिथ सहकारिता कार्यालय के सहकारिता पदाधिकारी से संपर्क करना होगा।

https://psanvi.tech/%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%B8-%E0%A4%95-%E0%A4%AA%E0%A4%B0-%E0%A4%A8%E0%A4%AE-%E0%A4%95%E0%A4%AF-%E0%A4%B9-pacs-ka-full-form-kya-hai/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *