brauni refinary scholarship 2022

बरौनी रिफाइनरी छात्रवृति योजना-2023 | BRAUNI REFINERY SCHOLARSHIP SCHEME 2023

बरौनी रिफाइनरी छात्रवृति योजना-2022 | BRAUNI REFINERY SCHOLARSHIP SCHEME 2022 , बरौनी रिफाइनरी बिहार के बेगूसराय जिले के में अवस्थित है। बरौनी रिफाइनरी का स्थान भारत के अलावा एशिया के आधुनिक रिफाइनरी की श्रेणी में आता है। जिसकी स्थापना भारत सरकार और सोवियत संघ के सहयोग से 1964 ई0 में किया गया था। बरौनी रिफाइनरी इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड के अंतर्गत आता है। इंडियन आयल भारत सरकार के महारत्न कंपनियों में शामिल है। समय -समय पर बरौनी रिफाइनरी के द्वारा सामाजिक कार्य किये जाते हैं। बरौनी रिफाइनरी के द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (Corporate Social Responsibility (CSR)) के जरिये बरौनी रिफाइनरी दिनकर उच्च शिक्षा सहायता योजना ,स्कॉलरशिप चलाया जाता है।

Barauni refinery scholarship 2023 के लिए निचे बटन पर क्लिक करें।

बरौनी रिफाइनरी दिनकर उच्च शिक्षा सहायता योजना स्कॉलरशिप क्या है। what is Brauni Refinery Dinkar Ucch Shikha Sahayata Yojna Scholarship 2022.

बरौनी रिफाइनरी दिनकर उच्च शिक्षा सहायता योजना ,स्कॉलरशिप का आयोजन बरौनी रिफाइनरी ,बेगूसराय के द्वारा किया जाता है। जिसका उदेश्य समाज के गरीब ,कमजोर ,मेधावी छात्र ,जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के वजह से छात्रों को उच्च शिक्षा पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन छात्रों को बरौनी रिफाइनरी के द्वारा छात्रवृति प्रदान किया जाता है। प्रत्येक साल बरौनी रिफाइनरी के द्वारा छात्रों के लिए स्कॉलरशिप का आयोजन किया जाता है। चयनित छात्रों को उनके प्राप्तांक के आधार पर स्कॉलरशिप दिया जाता है।

Eligibility Criteria:- Brauni Refinery Dinkar Ucch Shikha Sahayata Yojna Scholarship 2022
  • आवेदक बेगूसराय (बिहार) के मूल निवासी हो।
  • आवेदक वर्ष 2022 में बारहवीं कक्षा में उत्तीर्ण हों।
  • आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय/बोर्ड से पढ़ाई किये हो।
  • आवेदक के माता -पिता /अभिवावक का वार्षिक आय 1 लाख से कम होना चाहिए।

Eligibility Criteria:- Brauni Refinery Dinkar Ucch Shikha Sahayata Yojna Scholarship 2022
  • आधार कार्ड (पहचान पत्र )
  • दशवीं का अंकप्रमाण पत्र (रिजल्ट )
  • बारहवीं का अंकप्रमाण पत्र (रिजल्ट)
  • आय प्रमाण पत्र (राज्य /केंद्र के समुचित सिविल पदाधिकारी द्वारा जारी किया गया आय प्रमाण पत्र )
  • रंगीन फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल

नोट – आय प्रमाण पत्र बनवाते समय आय-प्रमाणपत्र किस काम के लिए बनवाया जा रहा है कॉलम में बरौनी रिफाइनरी दिनकर उच्च शिक्षा सहायता योजना अवश्य लिखें ।

बरौनी रिफाइनरी दिनकर उच्च शिक्षा सहायता योजना में छात्रवृति की सँख्या।

छात्रवृति की सँख्या निन्म प्रकार है।

  • साइंस /विज्ञान वर्ग के लिए = 05
  • कॉमर्स /वाणिज्य वर्ग के लिए = 05
  • आर्ट्स / कला वर्ग = 05
  • कुल 15

बरौनी रिफाइनरी दिनकर उच्च शिक्षा सहायता योजना छात्रवृति हेतु चयन प्रकिया।

बरौनी रिफाइनरी दिनकर उच्च शिक्षा सहायता योजना में छात्रवृति के लिए चयन प्रक्रिया के लिए बारहवीं पास छात्र के पाँचों विषयों (पाँच उत्कृष्ट विषयों में) प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जायेगा।

बरौनी रिफाइनरी दिनकर उच्च शिक्षा सहायता योजना छात्रवृति के लिए आवेदन प्रक्रिया।

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन है। छात्रों को अपने सारे जानकारी जैसे शैक्षणिक ,आय विवरण ,को A 4 पेपर पर टाइप कर या स्पष्ट अक्षरों में लिखकर सभी दस्तावेजों को स्वप्रमाणित कर रेजिस्ट्रड डाक से निचे दिए गये पते भेज सकते हैं।

नोट – आवेदक अपनी सुविधा हेतु स्वयं भी बरौनी रिफाइनरी के पते पर जाकर जमा कर सकते हैं।

पता – वरिष्ठ हिंदी अधिकारी ,कॉर्पोरेट संचार एवं हिंदी कार्यालय ,इंडियन आयल कॉपोरेशन लि ,बरौनी रिफाइनरी ,बेगूसराय -851114 (बिहार) फोन नंबर – 06243 -275285 /275232 .

बरौनी रिफाइनरी दिनकर उच्च शिक्षा सहायता योजना छात्रवृति राशि

  • प्रोफेशनल पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर रहे छात्र जैसे MBBS ,B .TECH ,आर्किटेक्चर ,इत्यादि वैसे कोर्स जिनकी अवधि 4 वर्षों की हो (3 वर्ष के कम ना हो ) के लिए एक मुश्त 2 ,00 ,000 लाख रूपये स्कॉलरशिप के तौर पर दिए जायेंगे।
  • गैर -प्रोफेशनल कोर्स बैचलर पाठ्यक्रम (बीए /बीएससी /बी.कॉम ) की पढ़ाई कर छात्रों को एक मुश्त 1,00,000 लाख रूपये स्कॉलरशिप के तौर पर दिए जायेंगे।

ध्यान दें।

  • आय प्रमाण पत्र के बिना आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। पुराना आय प्रमाण पत्र नहीं लगायें।
  • अलग -अलग बोर्डों के अंकों को समतुल्य करने के लिए पूर्व स्वीकृत पद्धति का पालन किया जायेगा।
  • आवेदन में दी गयी जानकारी गलत पाये जाने पर छात्रवृति निरस्त कर दी जायेगी। और क़ानूनी कार्रवाई की जायेगी।
  • किसी प्रकार के विवाद में बरौनी रिफाइनरी का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 sep 2022 है।

इन स्कॉलरशिप के बारे में जरूर पढ़ें।

स्कॉलरशिप से जुडी तमाम जानकारी हमारे टेलीग्राम चैनल को जरूर ज्वाइन करें।
brauni-refinery-scholarship-scheme-2022

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *