IIT patna startup 10 lakhs seed funding

पटना IIT से मिलेगा 10 लाख रूपये का स्टार्टअप फंड, अपने स्टार्टअप आईडिया को तुरंत सबमिट करें। IIT patna startup

IIT patna startup 10 lakhs seed funding दोस्तों यदि आप भी अपना स्टार्टअप शुरू करने करने के लिए सोच रहे हैं तो यही सबसे बढियाँ मौका है। अपने स्टार्टअप के आईडिया को पूरी तरह स्टार्टअप में बदलने की। अगर आप बिहार या बिहार से बाहर कहीं से भी हैं। आप इस स्टार्टअप प्रोग्राम IIT पटना द्वारा आयोजित कार्यकर्म भाग ले सकते हैं। सिलेक्टेड कैंडिडेट को फर्स्ट और निधि टीबीआई के तहत फण्ड दिया जायेगा। आइये जानते पूरी जानकरी विस्तार से। iit patna startup, IIT patna incubation seed fundig , IIT patna fist incubation. IIT patna incubation center ,IIT patna startup, IIT patna startup 10 lakhs seed funding

NIDHI-TBI full form ?

NIDHI-TBI full form is National Initiative for Developing and Harnessing Innovations,Technology Business Incubator.

NIDHI-TBI क्या है।

National Initiative for Developing and Harnessing Innovations के जरिये एक ही छत के निचे स्टार्टअप को सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। स्टार्टअप आईडिया के जन्म से लेकर अंतिम चरण तक पहुंचाने के लिए सभी सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। Nidhi -TBI के जरिये स्टार्टअप के ग्रो होने में मदद के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर में कई प्रकार की फैसिलिटीज चलाये जा रहे हैं।

FOUNDATION FOR INNOVATORS IN SCIENCE AND TECHNOLOGY

फाउंडेशन फॉर इनोवेटर्स इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (FIST),IIT पटना में NIDHI-TBI में स्टार्टअप के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। अगर आप भी अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो यही सबसे बढियाँ मौका है आप सभी के लिए अपने आईडिया को प्रस्तुत कर फंडिंग पाने का।

इस योजना के तहत वैसे सभी स्टूडेंट ,स्टार्टअप ,को फंडिंग किया जायेगा। जिनका स्टार्टअप आईडिया बेहतरीन होगा ,जिनके स्टार्टअप का उदेश्य कमिटी को पसंद आयेगा। सभी सिलेक्टेड स्टार्टअप को IIT पटना फ़िस्ट और निधि-टीबीआई के तहत फंड रिलीज कराएगा।

किस फील्ड के स्टार्टअप आईडिया को महत्व दिया जायेगा।

आपके पास किसी भी फील्ड का स्टार्टअप आईडिया हो ,लेकिन उदेश्य लोगों के हित में हो। लेकिन यदि आपके पास कृषि, ऊर्जा, विनिर्माण, जल संचयन, कृषि/खाद्य तकनीक, प्रोसेसिंग, डेटा एनालिटिक्स, एआई/एमएल/डीएल, एग्रीटेक में ब्लॉकचेन एप्लिकेशन से सम्बंधित स्टार्टअप आईडिया है। तो आपको जरुर अप्लाई करना चाहिए।

कौन कर सकते है अप्लाई:

  • कोई भी भारतीय नागरिक (FIST),IIT पटना में NIDHI-TBI के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • आप किसी भी डिपार्टमेंट के स्टूडेंट हों, आपके पास या कोई स्टार्टअप ,इन्क्यूबेशन सेण्टर की जरुरत है अप्लाई कर सकते हैं।
  • आपका आईडिया यूनिक होना चाहिए।
  • आपको अपने आईडिया से रिलेटेड मार्केट की जानकारी होनी चाहिए।

(FIST),IIT पटना में NIDHI-TBI ,स्टार्टअप सिलेक्शन प्रोसेस

स्टार्टअप आईडिया सबमिट करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। स्टार्टअप आईडिया सिलेक्शन प्रोसेस 3 चरणों में सम्पन हो सकता है। ये चरण अनुमानित है। फिर भी आपको इसी तरह आपने आपको तैयार करना चाहिए।

चरण :- 1 ऑनलाइन स्टार्टअप आईडिया सबमिशन के बाद सिलेक्शन कमिटी के द्वारा पहले चरण में स्टार्टअप आईडिया का evolution किया जायेगा।

चरण :- 2 यदि आपका स्टार्टअप आईडिया पहले चरण में पास हो जाता है। तब आपको कॉल या मेल के द्वारा सूचित किया जायेगा। एक निर्धारित तिथि को आपको सिलेक्शन कमिटी के समक्ष अपने आईडिया के बारे में विस्तार से बताना होगा। यहाँ आप से स्टार्टअप से जुड़ी सभी जानकारियों के बारे जायेगा। जैसे स्टार्टअप का उदेश्य ,स्टार्टअप से लोगों को लाभ ,एक साल बाद आपका स्टार्टअप कहाँ होगा इत्यादि सवाल आप से पूछे जायेंगे।

चरण :- 3 यदि आपका सिलेक्शन दोनों चरण में हो जाता है तो आपके आईडिया को फंडिंग के लिए चयन कर लिया जायेगा। उसके बाद आपको सारी सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।

स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फैसिलिटीज /सुविधा

वैसे सभी स्टार्टअप जिनका सिलेक्शन कमिटी द्वारा किया जायेगा। उन्हें कई प्रकार की सुविधा दी जायेगी।

  • Office Space as per the requirement
  • Personal Computer
  • Internet Connection
  • Telephone Connection
  • Office furniture
  • Accommodation: Subject to availability
  • Conference room with projection equipments
  • Photocopier
  • Fax Machine
  • Laser Printer
  • Scanner

इसके अलावा 3 लाख रुपए तक आकस्मिक सपोर्ट, एंजेल/वीसी निवेशक के साथ आपको अपने आईडिया सबमिट करने का मौका , साथ ही 10 लाख रुपये तक के सीड फंड की व्यवस्था फंडिंग से की जाएगी।

(FIST),IIT पटना में NIDHI-TBI ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे

अप्लाई करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है ,आइये जानते हैं ऑनलाइन अप्लाई करने के बारे में। सबसे पहले आपको गूगल में IIT पटना टाइप करना होगा। उसके बाद आपको ऑफिसियल वेबसाइट ऊपर मेनू में TBI पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद एक नया वेबसाइट (https://fistiitp.com/) खुलेगा। पेज के ऊपर मेनू में अप्लाई इन्क्यूबेशन पर क्लिक करें। यहाँ पर दी गई जानकारी को पढ़ कर निचे Apply Now बटन पर क्लिक करें।

एक फॉर्म खुलेगा पहले इसे ध्यान से पढ़ें ,निचे बिज़नेस प्लान का पीडीऍफ़ डाउनलोड करें। इसे पढ़ कर अपना बिज़नेस प्लान बनायें आपका बिज़नेस प्लान कम से काम 10 पेज में होना चाहिए। इसके अलावा अपने स्टार्टअप से जुड़े 2 मिनट का वीडियो भी बना लें।

29 मई 2023 तक info_tbi@iitp.ac.in पर अपना बिजनेस प्लांस भेज कर अप्लाई कर सकते है।

नोट :- ये सिर्फ आप लोगों के लिए एक जानकारी मात्र है किसी भी प्रकार इन्क्वायरी और जानकारी के IIT पटना की वेबसाइट से प्राप्त करें।

सारांश

उम्मीद है आप सभी को ये जानकारी पसंद आया होगा। इसी प्रकार की और जानकारी के लिए आप हम से जुड़ सकते हैं।

whatsapp groupClick here
Home pageclick here
facebook pageClick here
pinterestClick here
TelegramClick here
  1. स्टार्टअप के लिए कितने रूपये की फंडिंग दी जायेगी।

    सिलेक्टेड स्टार्टअप को 10 लाख रूपये की फंडिंग जायेगी।

  2. ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तिथि क्या है।

    ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 मई 2023 है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *