12th ke bad wakil kaise bane

12th ke bad wakil kaise bane? |12वीं के बाद वकील कैसे बने

12वीं के बाद वकील कैसे बने| 12th ke bad wakil kaise bane? दोस्तों यदि आपने भी बारहवीं पास की है। और एक बेहतरीन करियर ऑप्शन की तलाश में हैं जिसमें पैसा भी हो सम्मान भी हो तो , आपको वकील बनने के बारे में जरूर सोचना चाहिए। एक बेहतरीन वकील का फीस आज लाखों में होता है। आज सरकार हो या कोई आदमी सभी को सलाह और मुक़दमे के लिए वकील की जरूरत होती है। किसी भी प्रकार के सामजिक उतार -चढ़ाव ,दो पक्षों के बिच (लड़ाई झगड़े ,क़ानूनी सलाह ,) समन्यवय बनाने के लिए एक वकील का अहम योगदान होता है। जिस तरह से आज के समय में इंजीनियर ,डॉक्टर की माँग है उसी तरह एक बेहतरीन वकील की बहुत माँग है। किसी भी प्रोफेशन की तुलना में वकील बनना आज बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यदि आप भी सोच रहे हैं वकील कैसे बनते हैं ,क्या क्राइटेरिया है ,इनके क्या काम होते हैं ,वकील की कमाई कितनी होती है।वकील कितने प्रकार के होते हैं। तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आपको सभी जानकारी यहाँ उपलब्ध कराया जायेगा।

वकील कौन होते हैं?

वकील एक प्रोफेशनल व्यक्ति होता है जिसके पास कानून की जानकारी होती है। जब किसी भी व्यक्ति को क़ानूनी सलाह की जरूरत होती है तो वे वकील के पास जाते है। वकील का काम होता है उनको सही सलाह देना। वैसे व्यक्ति जिन्हें कोर्ट के गतिविधियों की कोई जानकारी नहीं है ,उनके बदले कोर्ट में दलील देना है।

वकील कौन बन सकता है?

12वीं पास करने के बाद आपको वकील बनने के लिए कॉलेज /यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित परीक्षा CLAT पास करना होगा। जिसके बाद आपको LLB कोर्स में पढ़ाई पूरी करनी होगी। कोर्स के दौरान आपको ट्रेनिंग भी करना पड़ता है। ट्रेनिंग में आपको सभी प्रकार के जानकारी से रूबरू कराया जाता है। जिसमेँ आपको अपने क्लाइंट से कैसे बात करनी है। उनके लिए क़ानूनी प्रक्रिया को सरल बनाने की जानकारी दी जाती है। एक अनुभवी वकील बनने के लिए संवाद कौशल और क़ानूनी ज्ञान का होना बहुत जरुरी होता है।

वकील का काम क्या होता है?

जिस शरीर में किसी भी तरह की परेशानी होने पर हम लोग डॉक्टर के पास जाते हैं। ठीक उसी तरह से पारिवारिक या अन्य किसी भी समस्या से हो रही परेशानी से बचने के लिए लोगों वकील के पास जाना होता है। चाहे घरेलु हिंसा का केस हो ,कॉर्पोरेट केस हो सभी कामों में वकील का बहुत योगदान होता है। वकील का काम अपने क्लाइंट को क़ानूनी नियम -कायदे के अनुसार उन्हें सही जानकारी देना होता है। संविधान के धारा का उपयोग कर अपने क्लाइंट को न्याय दिलाना होता है। आप अपनी समस्या के अनुसार वकील का चुनाव कर सकते हैं। वकील एक महत्वपूर्ण काम ये भी होता है अपने क्लाइंट को सही सुझाव देना। जिससे वे भविष्य में किसी भी प्रकार की गलती करने से बचे।

वकील कितने प्रकार के होते हैं?

आमतौर पर वकील दो प्रकार के होते हैं ,लेकिन इसके अलावे भी वकील के अलग-अलग प्रकार है। आइये जानते हैं वकील के प्रकार के बारे में।

  • सरकारी वकील
  • प्राइवेट वकील
  • जूनियर वकील
  • सीनियर वकील
  • वरिष्ठ वकील
  • फैमिली वकील
  • लोअर, जिला एवं हाई कोर्ट का वकील
  • सुप्रीम कोर्ट का वकील

12वीं के बाद वकील कैसे बने | 12vin ke bad wakil kaise bane?

यदि आप भी 12वीं के बाद वकील बनना चाहते हैं तो बारहवीं में आपको कम से कम 50 % अंक लाना अनिवार्य है। इसके बाद आप किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से LLB कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन आप देश के प्रतिष्ठ कॉलेज /यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको CLAT एग्जाम देना जरुरी है। 12वीं के बाद LLB करने में 5 वर्षों के समय लगता है। ग्रेजुएशन के बाद आप BA LLB का कोर्स कर सकते हैं।

12वीं के बाद वकील कैसे बने स्टेप बाय स्टेप जानकारी।

दोस्तों आप सभी को 12वीं के बाद वकील कैसे बने की जानकारी निचे स्टेप बाय स्टेप दी जा रही जिसे आप आसानी से समझ सकते हैं।

  • कम से कम 50 % अंक अवश्य लायें।
  • उसके बाद आपको CLAT का एग्जाम देना होगा।
  • एग्जाम पास करने के बाद आपको LLB की पढ़ाई करनी होगी।
  • ये कोर्स 5 साल का होता है।
  • यदि आप 12 वीं के बाद एडमिशन नहीं ले पाते हैं तब आपको ग्रेजुएशन के बाद 3 साल का LLB का कोर्स करना होगा।
  • लॉ की पढ़ाई पूरी होने के बाद आपको इंटर्नशिप करना होगा। इस इंटर्नशिप आप किसी सीनियर वकील के अंदर या किसी फर्म से पूरा कर सकते हैं।
  • इंटर्नशिप पूरा होने के बाद आप वकील बन जाते हैं ,
  • केस लड़ने के लिए आपको बार कॉउन्सिल में रेजिस्टर करना होता है उसके बाद आप पूरी तरह से अपने काम को कर सकते हें।

CLAT एग्जाम क्या है?

CLAT का पूरा नाम ( Common Law Admission Test) है। इस परीक्षा को पास करने के बाद आप देश के टॉप लॉ से आप अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं , देश के नामी वकीलों के साथ इंटर्नशिप कर सकते हैं।

CLAT के लिए क्वालिफिकेशन क्या है?

CLAT एग्जाम का फॉर्म करने के लिए सामान्य केटेगरी के छात्रों को 12वीं में न्यूनतम 50 % अंक होना चाहिए। वहीँ OBC केटेगरी के लिए कम से कम 45% और SC /ST केटेगरी के छात्रों के लिए कम से कम 40% अंक होना अनिवार्य है।

CLAT एग्जाम का सिलेबस क्या है और CLAT की तैयारी कैसे करें।

आइये जानते हैं CLAT परीक्षा के बारे में। CLAT का सिलेबस में आपको अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, मैथ्स, लीगल एप्टीट्यूड और लॉजिकल रीजनिंग से प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा में कुल 200 प्रश्न आते हैं प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है। वहीँ गलत उत्तर देने पर 1/4 का नेगेटिव मार्किंग भी है। यानि की 4 प्रश्नों के गलत जवाब देने पर 1 अंक काट लिया जायेगा।

CLAT की तैयारी कैसे करें।

12 वीं पास करने के बाद आप CLAT की तैयारी कर सकते हैं। आप चाहे तो CLAT की तैयारी घर बैठे भी कर सकते हैं ,या फिर ऑनलाइन क्लास /ऑफलाइन कोचिंग भी ज्वाइन कर सकते हैं। यदि आप वकील बनने का सपना देखते हैं तो आपको CLAT के दिए गये सिलेबस के अनुसार तैयारी करनी चाहिए। अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, मैथ्स, लीगल एप्टीट्यूड और लॉजिकल रीजनिंग इन सभी विषयों पर आपको अच्छी पकड़ बनानी होगी।

वकील बनने के क्या फायदें हैं।

वकील बनाना अपने आप में ही बहुत गौरवान्वित महूसस करता है। एक अच्छी सैलरी के अलावे आपको लोगों का विश्वास भी कमाने को मिलता है। आज भी बहुत सारे लोगो हैं जिन्हें कानून की सही जानकारी नहीं होने के वजह से बार -बार कोर्ट का चक्कर लगाना पड़ता है। इन लोगों को न्याय दिलाने और गलत के प्रति आवाज उठाने का मौका मिलता है।

  • समाज में आदर मिलता है।
  • किसी भी नौकरी की तुलना में आपकी कमाई बहुत अच्छी होती है।
  • एक अच्छे वकील का फीस 20000 से लेकर 2 लाख से भी ऊपर हो सकता है।
  • लोगों का न्याय दिलाने में मदद करते हैं।

भारत के टॉप लॉ यूनिवर्सिटी

  • National Law School of India University
  • National Law University
  • The WB National University of Juridical Sciences
  • NALSAR University of Law
  • ILS Law College
  • Faculty of Law University of Delhi
  • Faculty of Law, Banaras Hindu University
  • Faculty of Law, Aligarh Muslim University
  • Rajiv Gandhi School of Intellectual Property Law, IIT Kharagpur

साराँश

दोस्तों उम्मीद है आप सभी को ये जानकारी पसंद आयी होगी। इसी प्रकार की और जानकारी जैसे स्कॉलरशिप ,सरकारी योजना ,खेती -बाड़ी से जुडी जानकारी के लिए आप हमारे सोशल प्लेटफॉर्म से जुड़ सकते हैं।

whatsapp groupClick here
Home pageclick here
facebook pageClick here
pinterestClick here
TelegramClick here

FAQ

  1. वकील की कमाई कितनी होती है ?

    वकील की कमाई हजार से लेकर लाखों में होती है।

  2. वकील की तैयारी घर बैठे कैसे करें ?

    आप वकील की तैयारी आप घर बैठे भी कर सकते हैं ऑनलाइन क्लास के माध्यम से पढ़ाई कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *