e shram card ई-श्रम कार्ड क्या है

e shram card ई-श्रम कार्ड क्या है

Join Us
WhatsApp WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Telegram Group
Join Now
Instagram Instagram Profile
Join Now

e shram card ई-श्रम कार्ड क्या है भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के द्वारा ई -श्रम पोर्टल , योजना की शुरवात की गई है। इस योजना के द्वारा भारत सभी मजदूर /श्रमिक ई श्रम पोर्टल पे पंजीकृत किया जायेगा। देश के सभी असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदुर का यह एक डेटाबेस होगा। जिसके द्वारा श्रमिको को एक यूनिक नंबर वाला कार्ड दिया जायेगा। ये कार्ड 12 नंबर का होगा।

आप यहाँ से डायरेक्ट ऑफिशल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

ई -श्रम पोर्टल के द्वारा देश भर के सभी श्रमिक (असंगठित क्षेत्र ) लगभग 38 करोड़ का डेटाबेस तैयार किया जायेगा। जिसके श्रमिकों को पोर्टल पे अपना निबंधन करना होगा।

ई -श्रम पोर्टल पे कौन -कौन निबंधन करा सकते हैं।

वैसे सभी मजदुर /श्रमिक जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं जैसे रेहड़ी-पटरी वाले, मजदूर ,प्रवासी मजदूर ,घरेलु कामगार ,फील्ड मजदूर , खेतिहर मजदूर ,ड्राइवर ,वैसे सभी जो किसी न किसी रूप में मजदूरी करते करते हैं ,

ई -श्रम पोर्टल का क्या लाभ होगा।

मजदूरों से सम्बंधित योजना का लाभ तुरंत मिलेगा। क्योकि कई बार बहुत सारी योजना तो निकल जाते हैं पर मजदूरों तक पहुँच नहीं पाते हैं जानकारी के आभाव में।

दुर्घटना होने पर बीमा का लाभ दिया जाएगा।

जितने भी श्रमिक ई -श्रम पोर्टल के पोर्टल पे पंजीकृत होंगे उन्हें भारत सरकार के द्वारा दुर्घटना होने पर बीमा का लाभ मिलेगा। मृत्यु होने या पूर्ण रूप से अपंग होने पर 2 लाख दिए जायेंगे। आंशिक रूप से अपंग होने पर 1 लाख का बीमा मिलेगा।

पंजीकरण की प्रक्रिया क्या है।

आप सहज वसुधा केंद्र या खुद से भी कर सकते हैं।

  1. इसके लिए सबसे पहले ई-श्रम के ऑफिसियल वेबसाइट /पेज पे जाना होगा। वेबसाइट का लिंक https://eshram.gov.in या https://register.eshram.gov.in पे क्लीक करना होगा।
  2. वेबसाइट के दाहिने साइड में Register on esharm लिखा होगा उसपे क्लीक करना है। उसके बाद एक नया पेज खुलेगा। self registration के निचे दिए गए बॉक्स में आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें।
  3. उसके निचे कैप्चा कोड डालें।
  4. EPFO तथा ESIC को नहीं सेलेक्ट रहने दें। सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद आधार नंबर तथा बैंक एकाउंट नंबर डालते हुए आगे की प्रक्रिया को पूरा करते जाना है।
  6. सबसे अंत में एक और ओटीपी मिलेगा। जिसके बाद कार्ड स्क्रीन पे आ जायेगा। कार्ड को प्रिंट कर लेना है तथा सुरक्षित रख लेना है।

एक अपील पाठकों से।

जितने पाठक हैं उन से विनम्र निवेदन है आपके अलग बगल या आस -पड़ोस में जितने भी मजदूर हैं उनको इस कार्ड के बारे में बतायें। जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सकें। आपके एक मदद से उनको सरकार के योजना का लाभ मिल पायेगा।
धन्यवाद।

नोट- यहाँ दी गई जानकारी सरकारी जानकारी से भिन्न हो सकती है इसलिए ऑफिशल वेबसाइट को भी पढ़ें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *